Basti Nagar palika - Bhartiya Basti

बस्ती के प्रमुख चौराहों को नई पहचान, जानिए किसे मिला कौन सा नाम
गुरूवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कर निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्तन, शुल्क में एकरूपता, दर को तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने,  रौता चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक किये जाने, रोडवेज तिराहे का नाम अमर शहीद भगत सिंह के नाम पर किये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से  पारित किया गया।

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बैठक में सभासदों को आश्वस्त किया कि बोर्ड की बैठक में उनके द्वारा जो प्रस्ताव लाये गये हैं उनका चरणबद्ध ढंग से प्रभावी निराकरण कराया जायेगा। उन्होने बरसात के मौसम में जल भराव न होने पाये, संक्रामक रोगों से बचाव के लिये फांिगग कराने, प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि बस्ती नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुन्दर बनाने का संकल्प हम सबका होना चाहिये।

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बैठक में कहा कि नगर पालिका के सम्पत्तियों के रख रखाव, कागजों को दुरूस्त करने के लिये  एक सेवा निवृत्त राजस्व निरीक्षक की नियुक्त किया जायेगा जिससे सम्पत्ति विवाद के मामलों का प्रभावी निराकरण हो सके। बैठक में अधिशासी अधिकारी  अंगद गुप्ता द्वारा स्वकर फार्म भरवाये जाने  में  बोर्ड के वरिठ सदस्य  जगदीप श्रीवास्तव के सुझाव पर वार्ड वार कैम्प लगाकर फार्म भरवाने का कार्य किये जाने का आश्वासन दिया गया।

पालिका सीमान्तर्गत विभिन्न चौराहों का नामकरण किये जाने हेतु  श्रीमती बैजन्ती सिंह,  रमेश कुमार गुप्ता, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव द्वारा रौता चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक किये जाने, श्रीमती रोली चौधरी सभासद ने  रोडवेज तिराहे का नाम अमर शहीद भगत सिंह के नाम पर किये जाने का प्रस्ताव  सर्वसम्मति से पारित किया गया ।

बोर्ड की बैठक में  सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तव ने  विवेकानन्द कालोनी रौतापार में सरकारी तालाब का सौन्दर्यीकरण कराने,  बच्चों के खेलकूद के लिए पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव  स्वीकृत किया गया। बोर्ड की बैठक में मुख्य मार्गों व सभी वार्डो के साथ वार्ड में नवनिर्मित सडकों पर लगे खम्भों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराये जाने, नागरिक सुविधाओं के दृष्टिगत सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाये जाने, खराब लाइट को ठीक कराये जाने, रोडवेज स्थित भगत सिह पार्क का सुन्दरीकरण कराये जाने, जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सरलीकरण किये, निर्माण एवं विकास संबंधी अनेक कार्यों को सदन द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया।

बैठक में सभासद अमरावती देवी,  राजन ठाकुर, रोली,  इन्द्रावती देवी,  विद्यावती देवी,  ममता,  रवीन्द्र कुमार,  मोहम्मद इदरीस, मुहम्मद अयूब,  दिनेश गुप्ता,  निर्मला देवी,  मन्जू श्रीवास्तव, पंकज कुमार चौधरी,  बैजन्ती सिंह,  कृष्ण कुमार पाण्डेय, सर्वेश यादव, जगदीप श्रीवास्तव, रुकईया खातून,  प्रफुल्ल,  परमेश्वर शुक्ला, श्रीमती शाहजहाँ,  रमेश कुमार सहित कर निर्धारण अधिकारी  उदयभान, सदन लिपिक  राजीव शंकर श्रीवास्तव,  अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी लेखाकार गणेश कुमार सिह, श्रीमती अर्चना कुमारी जलकल अभियन्ता,  अर्पित निगम जे०ई०,  अमित शुक्ला प्रकाश निरीक्षक,  शुभम यादव लिपिक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

कब होंगे बस्ती के ये गांव नगर पालिका में शामिल? यहां देखें नाम
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गईं हैं. मतदाता पुनरीक्षण सूची के भी आदेश जारी हो गए हैं. इन सबके बीच राज्य स्थित बस्ती के कुछ गांवों में अभी भी उहापोह की स्थिति है. दरअसरल, बीते कुछ सालों में कई बार शासन को इस आशय के प्रस्ताव भेजे गए हैं कि जिले के कई गांवों को नगर पालिका की सीमा में शामिल करना है.

ऐसे में उन गांवों के निवासी इसको लेकर असमंजस में हैं कि पंचायत चुनाव के दौरान उनके यहां इस बार मतदान होगा या नहीं. वर्ष 2026 में पंचायत और फिर वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव के बाद फिर वर्ष 2028 में ही नगर पालिका का चुनाव भी प्रस्तावित है.

बस्ती जिले में कुल 3,348 गाँव हैं

ऐसे में उन गांवों की राजनीति में सरगर्मी ज्यादा है, जिनके नाम शासन स्तर पर नगर पालिका में शामिल करने को भेजे गए हैं. इसी वर्ष जनवरी में खबर आई थी कि जिले के 69 गांवों को नगर पालिका में शामिल किया जाएगा. इसका असर लगभग 1 लाख की आबादी पर पड़ेगा.

नगर पालिका अध्यक्ष ने क्या कहा था?
बीते महीने नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और उनके प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता में नेहा ने कहा था कि उन्होंने सीएम से गांवों के नगर पालिका में विलय की चर्चा की और उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.

नेहा वर्मा और उनके प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी

नगर पालिका में शामिल करने के लिए जिन गांवों की लिस्ट शासन स्तर पर भेजी गई है उसमें जिगना, चैनपुर, महुडार, देईपार, दसिया, बरगदवा, खीरीघाट, संतपुर, हरदिया बुजुर्ग, मड़वानगर, गिदही खुर्द, परसा तकिया,बड़ावन, देऊरी, बड़ार, ऊंचीभीटी, मूड़घाट, खोरहवा, लाकैहवा, बेलगड़ी, मिश्रौलिया, परसा तकिया, हवेली खास, संसारपुर, डारीडीहा, जामडीह शुक्ल, गिदही खुर्द,बाईपोखर, जिगना समेत 69 गांव शामिल है.