indian cricket - Bhartiya Basti

फाइनल मैच के लिए यूपी में खास तैयारी: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जारी किया बड़ा आदेश
क्रिकेट: टी-20 वर्ल्ड कप के ट्रॉफी मुकाबले को लेकर देशभर में उत्सव काफी तेज है. अहमदाबाद में 8 मार्च को होने वाले फाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस बड़े मुकाबले से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता दिखाई दे रही है. लोग अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में भी मैच को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. बिजली विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए. अधिकारियों से कहा गया है कि पूरी अवधि में बिजली व्यवस्था सामान्य रखी जाए, जिससे लोग बिना किसी रुकावट के मुकाबला देख सकें.

प्रदेशभर में टीम इंडिया के लिए दुआएं

फाइनल से पहले देश के कई शहरों में धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं. अयोध्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मंत्रोच्चार और विशेष प्रार्थना की. वहीं वाराणसी के गंगा घाटों पर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए आरती की और भारतीय टीम की जीत की कामना की.

कानपुर में क्रिकेट प्रशंसकों ने कराया विशेष अनुष्ठान

कानपुर के तुलसी नगर और काकादेव इलाके में भी क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना का आयोजन किया. बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और भारत की जीत के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा.

शानदार प्रदर्शन से बढ़ा भरोसा

अयोध्या स्थित साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है. उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास ने देशवासियों का भरोसा और मजबूत किया है.

महंत ने विश्वास जताया कि फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में उतरेंगे. यदि टीम इसी तरह खेलती रही तो भारत के नाम एक और विश्व खिताब जुड़ सकता है और देशवासियों को जश्न मनाने का मौका मिलेगा.

सोशल मीडिया पर‌ जबरदस्त माहौल

सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया के समर्थन में जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. लोगों द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं. ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारत की जीत के लिए हजारों पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं.

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा है कि "रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, इसलिए उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत की खुशी देगी."

लोगों द्वारा विशेष इंतजाम

फाइनल मुकाबले को लेकर कई शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाने की भी तैयारी की गई है. होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोग एक साथ बैठकर मैच को देख सके.

पहलगाम हमले के बाद पाक क्रिकेटर्स की बेशर्मी, सोशल मीडिया पर भारत को बनाया निशाना
पहलगाम हमले ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है। देश गुस्से में है, हर जगह आक्रोश है। इस हमले ने कई मासूमों की जान ले ली और अब पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। जब पूरा देश शोक मना रहा है, क्रिकेट जगत के तमाम खिलाड़ी इस हमले की निंदा कर रहे हैं, दुख जता रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्हें इस दर्द से कोई फर्क ही नहीं पड़ा। बल्कि उल्टा वो भारत को ही घेरने लगे हैं और सोशल मीडिया पर जहर उगलने लगे हैं।

तीन पाकिस्तानी क्रिकेटर — शाहिद अफरीदी, साजिद खान और फहीम अशरफ — इस समय चर्चा में हैं। इन तीनों ने पहलगाम हमले पर न सिर्फ गैरजिम्मेदाराना बयान दिए, बल्कि भारत पर ही सवाल खड़े कर दिए। इनकी बातों ने हर भारतीय को आहत किया है।

शाहिद अफरीदी, जो पहले भी भारत के खिलाफ कई बार विवादित बयान दे चुके हैं, इस बार भी अपनी आदत से मजबूर नजर आए। अफरीदी ने इस आतंकी हमले के बाद कहा कि भारत पहले सबूत दे कि पाकिस्तान इसके पीछे है। अफरीदी साहब शायद भूल रहे हैं कि पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद को कौन समर्थन देता है और किसकी जमीन से आतंकवाद पनपता है। ऐसे समय में जब दुख जताना चाहिए था, अफरीदी उल्टे सवाल उठा रहे हैं। उनकी ये बेशर्मी अब किसी से छिपी नहीं है।

साजिद खान, जो हाल ही में पाकिस्तान टीम में शामिल हुए हैं और अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से माहौल को और बिगाड़ने की कोशिश की। साजिद ने अपने पिता की सेना में सेवा देने की तस्वीर शेयर कर पाकिस्तान आर्मी को सलामी दी। झंडे के साथ उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान की फिक्र करने की जरूरत नहीं है। इस पोस्ट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर घेरा गया। ऐसे समय में जब दुनिया शांति की अपील कर रही है, तब इस तरह की बातें करना केवल आग में घी डालने जैसा है।

फहीम अशरफ का रवैया भी कुछ अलग नहीं रहा। फहीम ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लिखा कि पाकिस्तान को मिटाने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। इस बयान के बाद साफ हो गया कि पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर भी अपने नेताओं जैसी भाषा बोलने लगे हैं। दुख जताने के बजाय ये लोग नफरत फैला रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

जब पूरी दुनिया इस हमले की कड़ी निंदा कर रही है, तब पाकिस्तान के ये खिलाड़ी भारत से ही सबूत मांग रहे हैं। ये वही पाकिस्तान है जो हर आतंकी हमले के बाद पहले इनकार करता है और फिर जब सबूत सामने आते हैं तो चुप्पी साध लेता है। अफरीदी, साजिद और फहीम जैसे खिलाड़ी अपने बयानों से खुद को ही नीचा दिखा रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी की हो। वह कई बार कश्मीर मुद्दे पर भी भड़काऊ बातें कर चुके हैं। अब उनके साथ फहीम और साजिद भी शामिल हो गए हैं। लगता है कि पाकिस्तान का खेल का मैदान भी अब जहर से भरता जा रहा है।

भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भारत को अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से इनकार कर देना चाहिए। गांगुली के इस बयान से भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मिर्ची लग गई है, लेकिन सच यही है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाता, तब तक उसके साथ किसी भी तरह के खेल संबंध जारी रखना मुश्किल है।

भारत सरकार ने भी इस हमले के बाद कई बड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तान के साथ व्यापारिक समझौते रद्द कर दिए गए हैं और कूटनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। पाकिस्तान की कमर टूटनी शुरू हो गई है और बौखलाहट अब उनके खिलाड़ियों के बयानों में भी साफ नजर आ रही है।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर अपने देश की नाकामियों को छुपाने के लिए भारत पर ही आरोप लगा रहे हैं। जिस समय उन्हें इंसानियत दिखानी चाहिए थी, उस समय ये नफरत का जहर उगल रहे हैं। अगर ये लोग चुप रहते, तो शायद बेहतर होता। लेकिन जब इनके जैसे लोग सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करते हैं, तो इससे माहौल और ज्यादा खराब हो जाता है।

भारत एक शांतिप्रिय देश है, लेकिन अपनी सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करता। भारत ने पहले भी अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है और अब भी देगा। क्रिकेट एक खेल है जो लोगों को जोड़ने के लिए बना है, लेकिन जब खिलाड़ी ही नफरत फैलाएंगे तो खेल का भी अपमान होगा।

अब देखना होगा कि आने वाले समय में भारत इन पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बयानों पर क्या जवाब देता है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर कैसे पाकिस्तान को बेनकाब करता है। लेकिन एक बात तय है — भारत चुप नहीं बैठेगा। देश का हर नागरिक इस हमले का बदला चाहता है और सरकार भी पूरी ताकत से इस दिशा में काम कर रही है।

आज पूरा भारत एकजुट है, दुख में भी, गुस्से में भी और अपने सम्मान के लिए लड़ने के लिए भी। शाहिद अफरीदी, साजिद खान और फहीम अशरफ जैसे लोगों की बातें भारत को और मजबूत बनाती हैं, क्योंकि हमें पता है कि हम सच के साथ हैं और सच हमेशा जीतता है।