life style - Bhartiya Basti

पालतू जानवरों की ओरल हाइजीन का ऐसे रखें ध्यान
पालतू जानवरों के लिए ओरल हाइजीन उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी इंसानों के लिए. अगर आप अपने पालतू जानवरों के मुंह के स्वास्थ्य की देखभाल नहीं करते हैं तो वे पीरियोडोंटाइटिस या ग्रेहाउंड जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. अमेरिकन वेटरनरी मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार, 80 प्रतिशत पालतू जानवरों में तीन साल की उम्र से ही कैनाइन पीरियोडोंटल बीमारी के लक्षण दिखने लगते हैं. आइए आज पालतू जानवरों की ओरल हाइजीन मेंटेन करने के तरीके जानते हैं.

रोजाना टूथब्रश करवाएं
बदबूदार सांस या दांत से जुड़ी समस्याओं से अपने पालतू जानवरों को बचाए रखना सबसे अच्छा तरीका है कि रोजाना उनके दांतों को साफ करें. आजकल पेट शॉप पर पालतू जानवरों के लिए कई तरह के टूथपेस्ट और टूथब्रश उपलब्ध हैं, जिनमें से किसी एक को चुनकर आप अपनी पालतू के दांतों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं. ध्यान रखें कि मानव टूथब्रश का इस्तेमाल नहीं करना है क्योंकि यह उनके मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है.

अपने पालतू को दें डेंटल च्यू
डेंटल च्यू की मदद से भी आप अपने पालतू की ओरल हाइजीन को मेंटेन कर सकते हैं. अगर आपके पास एक पालतू कुत्ता है तो उसके लिए डॉग डेंटल च्यू खरीदें और उसे अपने कुत्ते को चबाने के लिए दें. इससे न सिर्फ उसके दांत चमकेंगे बल्कि उनमें मौजूद प्लॉक और टार्टर भी दूर होगा. वहीं, अगर आपके पास एक पालतू के तौर पर बिल्ली है तो उसकी उम्र के हिसाब से उसे डेंटल च्यू दें.
स्प्रिट्ज डेंटल स्प्रे
अगर आपके पालतू जानवर के मुंह से बदबू आती है तो उसे दूर करने के लिए स्प्रिट्ज डेंटल स्प्रे मदद कर सकता है. यह आपके पालतू के दांतों की देखभाल करने का एक तेज और आसान तरीका है क्योंकि ये आपके पालतू की सांसों को ताजा बनाने के लिए प्लाक पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि इन स्प्रे का छिड़काव करने से पहले आपका पालतू आधा घंटा पहले और बाद में कुछ न खाए.

सहज महसूस करवाने की करें कोशिश
अपने पालतू की ओरल हाइजीन को मेंटेन करने का यह एक और अच्छा तरीका है. इसके लिए आप अपने पालतू को पास बुलाए और उसके ऊपर अपना हाथ फेराते हुए उसका मुंह चेक करें. इससे आपका पालतू खुद को आपके साथ सहज महसूस करेगा और उसका मुंह भी चेक हो जाएगा. दरअसल, पालतू जानवर कमजोर दिखने से बचने के लिए अपने मुंह के लक्षणों को छुपाते हैं. इसलिए समय पर उनके मुंह को चेक करते रहना आपकी जिम्मेदारी बनती है.

समस्याओं को नजरअंदाज न करें
जब आपको अपने पालतू के दांतों के खराब होने के लक्षण दिखाई दें, जैसे रंग, टार्टर बिल्ड-अप, कैविटी आदि तो उसे जानवरों के दंत चिकित्सक के पास ले जाकर उसकी समस्याओं का समाधान पूछें. इसके अतिरिक्त, हर छह महीने में एक बार उसके दांतों की सफाई के लिए भी दंत चिकित्सक के पास लेकर जाएं क्योंकि इसे नजरअंदाज करने से मसूड़े की सूजन जैसी दर्दनाक स्थिति हो सकती है, जिसका इलाज मुश्किल और महंगा हो सकता है.

इन पांच फलों के नियमित इस्तेमाल से आपका हृदय रहेगा पूरी तरह स्वस्थ
हृदय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसका स्वस्थ रहना जरूरी है.हालांकि, बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण हृदय की हालत बिगड़ती जा रही है और लोग विभिन्न प्रकार के हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं. अगर आप अपने हृदय को रोगों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में फलों को शामिल करें. आइए जानते हैं कि कौनसे हैं वो पांच फल, जिनके नियमित इस्तेमाल से आपका हृदय पूरी तरह स्वस्थ रहेगा.
चकोतरा
हृदय को स्वस्थ्य बनाए रखने और हृदय रोग से संबंधित जोखिमों से राहत दिलाने में चकोतरा का सेवन काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है. एक शोध के मुताबिक, चकोतरा में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय जोखिमों से राहत देने में कारगर है. वहीं, इसमें फ्लेवोनोइड, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन- सी जैसे कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हृदय को पूर्ण सुरक्षा देने में सहायक हैं.
सेब
एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे कहावत से तो आप भली-भांति वाकिफ होंगे. इसका मतलब है कि यदि आप रोजाना एक सेब खाएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह बात हृदय को रोगों से सुरक्षित रखने के लिए भी फिट बैठती है. सेब फ्लेवोनोइड्स से युक्त होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हुए हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता हैं.
खुबानी
खुबानी विटामिन- ए, विटामिन- सी, विटामिन- ई, विटामिन- के और फाइबर से भरपूर होता है. इसके अलावा कैरोटेनॉयड्स भी इसमें मौजूद होते हैं. ये सभी पोषक तत्व हृदय के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. इसमें पॉलीफेनोल्स नामक पोषक गुण भी मौजूद होता है, जो एंटी-कोलेस्ट्रॉल गुण को प्रदर्शित करता है और शरीर से फ्री रेडिकल्स और फैट टिश्यू को कम करके हृदय को रोगों से दूर रखने में मदद करता है.
केला
हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना एक केले का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और पौटेशियम जैसे पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय जोखिम को कम कर सकते हैं. केले में पाए जाने वाला मैग्नीशियम हृदय को पंपिंग करने में मदद करता है और साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि समस्याओं से दूरी बनाएं रखने में मदद करता है.
बेरीज
बेरीज का सेवन भी हृदय की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. कई बेरीज में ऐंथोसायनिन और ऐलाजिटैनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. इससे कई हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है. इसके अलावा, ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हृदय संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने में भी सहायता प्रदान कर सकते हैं.