india news - Bhartiya Basti

एक छोटी सी भूल और छूट जाएगा ₹10 लाख का बीमा कवर! जानिए क्यों आधे लोग ट्रेन टिकट बुकिंग में करते हैं ये बड़ी गलती
अगर आप IRCTC के जरिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आपके पास एक शानदार मौका होता है बीमा लेने का। रेलवे सिर्फ 45 पैसे के मामूली प्रीमियम पर यात्रियों को 10 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर देता है। ये सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक होती है, लेकिन अगर आप इसे चुनते हैं तो दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति में यह बीमा बहुत मददगार साबित हो सकता है।

अगर आपने IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करते समय बीमा का विकल्प चुना है, तो आपको सिर्फ़ 45 पैसे में बड़ा सुरक्षा कवच मिल जाता है। इस योजना के तहत: हादसे में मौत या पूरी तरह अपंग होने पर ₹10 लाख तक का मुआवजा मिलता है। आंशिक रूप से विकलांग होने की स्थिति में ₹7.5 लाख तक की सहायता मिलती है। अगर किसी कारणवश अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो ₹2 लाख तक का मेडिकल खर्च कवर किया जाता है और सबसे ज़रूरी, किसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में शव को घर लाने के लिए ₹10,000 तक की सहायता भी दी जाती है।

रेलवे ने यात्रियों को बीमा देने के लिए SBI General, Shriram General और Liberty General Insurance जैसी बीमा कंपनियों के साथ समझौता किया है।

रेलवे की जानकारी के अनुसार, कई यात्री ट्रेन टिकट बुक करते वक्त ट्रैवल इंश्योरेंस का ऑप्शन No कर देते हैं। लेकिन जब अचानक कोई परेशानी हो जाए, तो सिर्फ 45 पैसे का ये बीमा आपके और आपके परिवार के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।

IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करने के बाद, ये बीमा कंपनियां पैसेंजर्स को एक मेल भेजती हैं, जिसमें वे अपना नॉमिनी जोड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, अगर आपने नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो इमरजेंसी के समय आपके परिवार को परेशानी हो सकती है।

अगर आपने नॉमिनी नहीं भरा है तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसी हालत में बीमा की पूरी रकम पैसेंजर के कानूनी वारिस को मिलेगी, लेकिन पैसा मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

यह सुविधा केवल IRCTC से ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों पर ही मिलती है। यह स्लीपर से लेकर एसी तक सभी टिकटों पर लागू होती है। इंश्योरेंस पॉलिसी केवल उस यात्री के लिए होती है, जिसका नाम टिकट पर लिखा है। अगर टिकट कैंसल कर दिया जाए तो प्रीमियम की राशि वापस नहीं मिलती। किसी दुर्घटना होने पर बीमा का फायदा लेने के लिए सीधे बीमा कंपनी से संपर्क करना होगा।

हां हमसे गलती हुई... सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले में सुरक्षा चूक के सवाल पर कहा
Pahalgam Terror Attack: केंद्र ने गुरुवार को एनडीए सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा चूक की बात स्वीकार की. पहलगाम हमले के बाद सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

आतंकी हमले पर चर्चा के लिए हुई बैठक के दौरान सरकार ने कहा कि वह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रही है. उसने कहा कि इस हमले का उद्देश्य ऐसे समय में माहौल खराब करना था, जब अर्थव्यवस्था में तेजी है और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन फल-फूल रहा है.

क्या बोले किरेन रिजिजू?
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पार्टियों को बताया गया कि आतंकी हमला एक सुरक्षा चूक थी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बात पर भी चर्चा हुई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है. उन्होंने कहा, "हमने ऐसे प्रावधानों पर चर्चा की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. सभी दलों ने कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़े हैं."

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैठक में सभी दलों ने सरकार द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन किया. बैठक में शामिल हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि बैठक में सभी ने एक स्वर में आतंकी हमले की निंदा की और सरकार को पूरा समर्थन देने की बात कही.

कांग्रेस ने उठाया ये मुद्दा
कांग्रेस नेता ने पर्यटन स्थल पर सुरक्षा चूक का मुद्दा भी उठाया और पूछा कि वहां कोई सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं तैनात किया गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि सुरक्षा चूक हुई और हमले के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की.

खड़गे ने कहा, "हम राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में सरकार के फैसले का समर्थन करेंगे." खड़गे और आप के संजय सिंह समेत विपक्षी नेताओं ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति की ओर इशारा किया और कहा कि उन्हें मौजूद होना चाहिए था.

TMC ने क्या कहा?
टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय ने मांग की कि प्रधानमंत्री जल्द से जल्द सभी पार्टी प्रमुखों की बैठक बुलाएं. उन्होंने यह भी कहा कि संभावित सुरक्षा चूक के मुद्दे पर भी चर्चा की गई, लेकिन विपक्ष ने आश्वासन दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है.