LucknowDevelopment - Bhartiya Basti

लखनऊ मेट्रो विस्तार: स्टेशन के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर अब काम तेज होता दिखाई दे रहा है. जिले में स्थित चारबाग से बसंतकुंज के बीच प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए जमीनी तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं. स्थलीय निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब परियोजना के दूसरे चरण को गति देने पर जोर दिया जा रहा है. इस रूट के शुरू होने से शहर के व्यस्त बाजारों और रिहायशी इलाकों को सीधी और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है.

जमीन और रास्तों का ब्योरा जुटाने में जुटा निगम

मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अमीनाबाद क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मार्गों जैसे गंगा प्रसाद रोड, रकाबगंज और पांडेय गंज से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है. इन इलाकों में मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार प्रस्तावित हैं. प्रशासनिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित संपत्तियों के स्वामित्व, हाउस टैक्स की स्थिति और भूमि उपयोग का सत्यापन कराया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम को आधिकारिक पत्र भेजकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है.

स्टेशन निर्माण के लिए चिन्हित भूखंड

अमीनाबाद से पांडेयगंज के बीच मीना रोड और इजहार ट्रांसपोर्ट की जमीन को मेट्रो स्टेशन के लिए उपयुक्त माना गया है. प्रस्ताव के मुताबिक मीना रोड स्थित भूखंड संख्या 158/126 (क) और इजहार ट्रांसपोर्ट के भूखंड संख्या 158/79 का अधिग्रहण किया जाना है. इन स्थलों पर स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बनाए जाने की योजना है, जिससे यात्रियों को बाजार क्षेत्र में सीधी पहुंच मिल सके.

चारबाग से सीतापुर-हरदोई रोड तक प्रस्तावित यह मेट्रो लाइन कुल लगभग 11.165 किलोमीटर लंबी होगी. इस कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 7 अंडरग्राउंड और 5 एलिवेटेड होंगे. परियोजना पूरी होने के बाद शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में यातायात का दबाव कम होने और सफर में समय घटने की उम्मीद जताई जा रही है.

आगे और जमीन की पड़ सकती है जरूरत

मेट्रो कॉरपोरेशन ने जो लेआउट नगर निगम को भेजा है, उसमें आसपास की दुकानों और इमारतों का भी विस्तृत विवरण शामिल है. विशेषज्ञों का मानना है कि परियोजना आगे बढ़ने पर कुछ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता भी पड़ सकती है. नगर निगम के अधिकारियों ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो रूट से प्रभावित सभी संपत्तियों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत काम आ सके.

लखनऊ मेट्रो सेकेंड फेज को मिली रफ्तार, चारबाग से बसंतकुंज तक जल्द शुरू होगा निर्माण
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठने जा रहा है. शहर के पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ने वाला मेट्रो का सेकेंड फेज अब जमीन पर उतरने के करीब है. तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले कुछ महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

केंद्र के सहयोग से मिलेगी नई गति

लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण को केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से मजबूती मिलेगी. इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1450 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी तय की गई है. टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और धनराशि की पहली किस्त मिलने के बाद काम शुरू करने की तैयारी है. माना जा रहा है कि अगले 3 महीने के भीतर चारबाग से बसंतकुंज के बीच निर्माण कार्य दिखाई देने लगेगा.

कुल लागत और फंडिंग का खाका

चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो सेकेंड फेज की कुल अनुमानित लागत करीब 5801 करोड़ रुपये है. इस रकम का एक हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देंगे, जबकि शेष राशि बैंकों से ऋण के रूप में ली जाएगी। करीब 2900 करोड़ रुपये का लोन प्रस्तावित है। सरकारें न सिर्फ अपनी हिस्सेदारी देंगी, बल्कि ऋण व्यवस्था में भी सहयोग करेंगी।

11 किलोमीटर से ज्यादा का नया रूट

सेकेंड फेज के अंतर्गत करीब 11.16 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी. इस पूरे कॉरिडोर पर कुल 12 नए मेट्रो स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है. अधिकारियों के मुताबिक इस चरण को पूरा करने के लिए लगभग 5 साल का समय तय किया गया है. प्रोजेक्ट से जुड़े ग्राउंड सर्वे और जियोटेक्निकल सर्वे पहले ही पूरे किए जा चुके हैं.

स्टेशन की लोकेशन में हो सकता है बदलाव

चारबाग, मेडिकल कॉलेज और चौक जैसे प्रमुख इलाकों में बनने वाले स्टेशनों की लोकेशन को लेकर थोड़ा बदलाव संभव है. मेट्रो अधिकारी बताते हैं कि ये स्टेशन मुख्य चौराहों से करीब 500 मीटर आगे या पीछे बनाए जा सकते हैं, ताकि ट्रैफिक और तकनीकी जरूरतों को बेहतर तरीके से संभाला जा सके.

कहां बनेंगे भूमिगत और एलिवेटेड स्टेशन

इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जायेंगें. इनमें से 7 स्टेशन भूमिगत होंगे और 5 एलिवेटेड.

भूमिगत स्टेशनों में चारबाग, गौतमबुद्धनगर, अमीनाबाद, पांडेगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक शामिल हैं.

वहीं ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज में एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं.

3 चरणों में होगा निर्माण

मेट्रो सेकेंड फेज का काम 3 हिस्सों में पूरा किया जाएगा.

पहले चरण में बसंतकुंज क्षेत्र में करीब 40 एकड़ जमीन पर मेट्रो डिपो बनाया जाएगा.

दूसरे चरण में एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन खड़े किए जाएंगे.

अंतिम चरण में भूमिगत सेक्शन और अंडरग्राउंड स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.