Jewar Airport Road - Bhartiya Basti

गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर अपडेट, इस महीने हो सकता है शुरू
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में अब कुछ समय का परिवर्तन तय माना जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे को और अधिक सुरक्षित व मानक अनुरूप बनाने के लिए अतिरिक्त सुधार कार्य किए जा रहे हैं. इन्हें पूरा होने के बाद ही यातायात के लिए मार्ग खोला जाएगा. मौजूदा तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम हफ्ते में प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक मुख्य मार्ग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन से पहले सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर और अन्य तकनीकी मानकों की अंतिम समीक्षा चल रही है. इसी क्रम में एक्सप्रेसवे किनारे बसे गांवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पक्की चारदीवारी और अन्य सुरक्षात्मक ढांचे तैयार किए जा रहे हैं.

जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी पर जोर

गंगा एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क से जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे पर भी तेजी से काम शुरू होने वाला है. हापुड़ और बुलंदशहर प्रशासन ने इस लिंक मार्ग के लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. प्रस्तावित मार्ग हापुड़ के सदरपुर क्षेत्र से निकलकर बुलंदशहर जनपद के स्याना होते हुए एयरपोर्ट की दिशा में आगे बढ़ेगा.

योजना के अनुसार यह कनेक्टिविटी बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद और खुर्जा के बीच यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगी. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सड़क नेटवर्क और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है.

594 किमी का मुख्य मार्ग लगभग तैयार

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की देखरेख में तैयार हो रहा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक फैला है. करीब 594 किलोमीटर लंबा मुख्य ट्रैक निर्माण के अंतिम चरण में बताया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षण और सुरक्षा ऑडिट पूरा होते ही इसे जनता के लिए खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी.

कई नए लिंक एक्सप्रेसवे भी प्रस्तावित

राज्य सरकार इस कॉरिडोर को प्रदेश के अन्य प्रमुख एक्सप्रेसवे से जोड़ने की व्यापक योजना पर काम कर रही है. प्रस्तावित परियोजनाओं में विंध्य एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल लिंक, मेरठ-हरिद्वार लिंक, चित्रकूट-रीवा कनेक्टिविटी, लखनऊ लिंक, फर्रुखाबाद लिंक और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं. इनसे माल परिवहन और लंबी दूरी की यात्रा दोनों को गति मिलने की उम्मीद है.

हालांकि अधिकारियों की मानें तो जेवर लिंक एक्सप्रेसवे को प्राथमिकता देते हुए इसका कार्य अन्य लिंक परियोजनाओं से पहले शुरू कराया जा सकता है. प्रारंभिक तैयारी मार्च से ही शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है.

उद्घाटन स्थल और अंतिम तैयारियां

सूत्रों के अनुसार लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पुष्पावती पूठ क्षेत्र को संभावित स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है. यहीं से जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का रूट भी करीब 8 किलोमीटर दूरी से निकाला जाना प्रस्तावित है. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के एक्सप्रेसवे पर निरीक्षण दौरे की भी तैयारी बताई जा रही है.

यूपीडा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सभी जरूरी इंतजाम पूरे होने के बाद ही एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोला जाएगा. उनका मानना है कि इन अतिरिक्त उपायों से यह मार्ग न केवल तेज, बल्कि अधिक सुरक्षित भी साबित होगा.

यूपी के इस जिले से गुजरने वाला है नया ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे, विकास की रफ्तार होगी तेज
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ी परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में स्थित बुलंदशहर जिले से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस एक्सप्रेसवे के जरिए न सिर्फ जिले का संपर्क बेहतर होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

इस परियोजना के लिए बुलंदशहर जिले के कुल 39 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानी है. लगभग 677 हेक्टेयर भूमि को इस योजना में शामिल किया गया है, जिसमें करीब 8700 किसानों की जमीन आएगी. प्रशासन का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो.

किसानों को मिलेगा समय पर मुआवजा

अधिकारियों के अनुसार, अधिसूचना जारी होने के बाद भूमि अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस दौरान किसानों से आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे. सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम अधिग्रहण किया जाएगा. सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का उचित और समय पर मुआवजा दिया जाएगा.

इन तहसीलों और गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर जिले की स्याना, बुलंदशहर, अनूपशहर, शिकारपुर और सिकंदराबाद तहसीलों से होकर निकलेगा. खुर्जा तहसील के अमानुल्लापुर, इनायतपुर, कपना, भगवानपुर, हसनपुर, बीघेपुर, सनैता, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया और विचौला गांव इस रूट में शामिल हैं.

इसके अलावा बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, हिंगथला, चरौरा, सैदपुरा, इस्माइला, सराय छबीला, अडौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, मामनकुलां, भाईपुर, ऐमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी और पिपाला गांवों से भी यह एक्सप्रेसवे होकर गुजरेगा.

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद बुलंदशहर ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत होने से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. साथ ही, किसानों को उनकी जमीन के बदले मिलने वाला मुआवजा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा.

परियोजना की लागत और निर्माण योजना

भूमि अधिग्रहण पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि पूरे एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 4500 करोड़ रुपये की लागत आएगी. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने की योजना बनाई गई है.