UPFlood2025 - Bhartiya Basti

यूपी के ग्रामीणों में दहशत: रात के समय राप्ती नदी किनारे उड़ रहे ड्रोन, पुलिस ने बताया सर्वे का काम
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कैंपियरगंज क्षेत्र के राप्ती नदी किनारे बसे गांवों रिगौली, मिरिहिरिया, चकदहा, भुजौली, मुसाबर और खजूरगांवा के लोगों ने बीते शुक्रवार की रात अजीब नजारा देखा. रात 8:00 बजे के बाद अचानक आसमान में कई ड्रोन उड़ने लगे. शांत गांवों में इस दृश्य ने लोगों की धड़कनें तेज कर दीं.

अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी

पहले से ही क्षेत्र में चोरों की गतिविधियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ चल रही थीं. ऐसे में जब गांव के ऊपर एक साथ 2-3 ड्रोन उड़ते नजर आए, तो लोग आपस में फोन कर स्थिति समझने की कोशिश करने लगे. लेकिन किसी के पास पुख्ता जानकारी नहीं थी.

चार ड्रोन एक साथ

चकदहा गांव के रहने वाले शेषमन चौधरी ने मुंबई से फोन पर बताया कि उनके गांव में तो 4 ड्रोन एक साथ घूमते देखे गए. इस वजह से लोग घबराकर छतों पर चढ़ गए और मोबाइल कैमरों से आसमान पर नजर रखने लगे.

रातभर पहरा देने लगे ग्रामीण

कटसहरा, बैजलपुर, रेवड़ा, प्रानपुर, दुल्टही, सिधौली, बरसिहा, चेचुआपार, भदरखी और बिगही समेत कई गांवों में भी यही हाल रहा. अचानक आसमान में ड्रोन देखकर लोग घर से बाहर निकल आए और सामूहिक रूप से रातभर पहरा देने लगे.

पुलिस से जानकारी - सर्वे का काम

जब इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि डरने की कोई बात नहीं है. जांच में पता चला कि यह ड्रोन भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ओर से उड़ाए जा रहे हैं. विभाग ने राप्ती नदी सहित आसपास के इलाकों के सर्वे का काम शुरू किया है.

रात में ही क्यों उड़ाए गए ड्रोन?

अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन संचालन प्रदेश की ड्रोन नीति के मुताबिक ही किया जा रहा है और ग्रामीणों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. हालांकि ग्रामीणों के मन में यह सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर सर्वे का काम रात में ही क्यों किया गया, जबकि आमतौर पर ऐसे कार्य दिन में किए जाते हैं.

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी–बारिश और बिजली गिरने की संभावना
उत्तर प्रदेश: मौसम विज्ञान (IMD) के लखनऊ केंद्र ने सोमवार, 1 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग ने बताया कि दोपहर तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटाह, कासगंज, औरैया, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर देहात, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद और बांदा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की आशंका है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

हल्की बारिश वाले जिले

इसके अतिरिक्त प्रदेश में स्थित सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, महाराजगंज और गोरखपुर जैसे जिलों में हल्की गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

आगामी 5 दिनों तक होगी भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से 6 सितंबर तक तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है.

किसानों और लोगों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में ज्यादा समय तक न रहे. बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की चेतावनी दी गई है. विभाग ने कहा कि बारिश के दौरान बिजली गिरने की पूरी आशंका है, इसलिए लोग घरों में सुरक्षित रहें.

प्रशासन द्वारा अलर्ट

भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ की स्थिति बन चुकी है. अचानक बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में राहत टीमों को सतर्क कर दिया है. निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निकायों को तैयार रहने का आदेश दिया गया है. भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.