UP Weather Alert - Bhartiya Basti

Uttar Pradesh Weather: यूपी में यह ज़िला रहा सबसे गर्म, जाने अपने जिले का हाल
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अब मौसम का परिवर्तन साफ नजर आ रहा है. सुबह की हल्की ठंडक के बाद दिन चढ़ते ही धूप के कारण गर्मी हो रही है. प्रदेश में गर्मी का आगमन हो चुका है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं.

उत्तर प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान झांसी में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा फतेहपुर में 34.6 डिग्री, वाराणसी में 33.6 डिग्री, हमीरपुर में 33.2 डिग्री और आगरा में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है, इससे यह साफ है की मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी आ चुकी है और आगामी महीना में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.

पछुआ हवाओं का असर

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सूखी पछुआ हवाएं चलीं. इन हवाओं ने दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ा दिया.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. हालांकि जैसे ही हवाएं कमजोर होंगी, तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है.

दिन और रात दोनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसका असर दिन के साथ रात के तापमान पर भी पड़ेगा.

लोगों की दिनचर्या पर असर

दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों को धूप से बचने के लिए छाता और गमछे का सहारा लेते देखा गया. स्कूल जाने वाले बच्चों और बाहर काम करने वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तापमान इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है.

सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 1.4 डिग्री नीचे रहा.

यह ध्यान देने योग्य है कि मार्च की शुरुआत में ही पारा 30 डिग्री पार कर चुका है. इससे साफ है कि इस बार गर्मी जल्दी और तीखी पड़ सकती है. पिछले साल भारी गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम: आगामी 24 घंटे में होगी बारिश, कोहरे का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम तक मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं घना कोहरा तो कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक यह परिवर्तन अगले दो दिनों तक लोगों को प्रभावित कर सकता है.

उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ में मंगलवार शाम बारिश देखी गई, इसके बाद जिले में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. प्रदेश में स्थित बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़ और आसपास के जिलों मे बुधवार सुबह बारिश हई. इसके बाद ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है.

अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. लेकिन इसके बाद तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा.

पश्चिम और पूर्व यूपी के लिए अलर्ट

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 29 जनवरी को दोनों ही क्षेत्रों में कोहरे का असर बना रहेगा.

अयोध्या में बदला मौसम, ठंड बढ़ी

रामनगरी अयोध्या में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. बुधवार सुबह करीब 4 बजे से ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई.

आगरा में भी कोहरा

आगरा में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा. हालात ऐसे रहे कि विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा. वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

इन जिलों में भारी कोहरा

आज मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, प्रयागराज, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, एटा और फर्रुखाबाद में 100 से 500 मीटर तक की दृश्यता वाला कोहरा छाया रहने की संभावना है. वहीं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

लखनऊ में बुधवार शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे. कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में यहां हल्का कोहरा नजर आ सकता है. आज राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले एक दिन में तापमान में और गिरावट संभव है.

नोएडा में भी दिखेगा असर

दिल्ली से सटे नोएडा में बुधवार सुबह हल्का कोहरा देखा गया. यहां न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा असर

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 30 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव और मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

बारिश से सुधरेगी हवा, फिर बढ़ेगा कोहरा

मौसम में आए परिवर्तन का असर वायु गुणवत्ता पर भी दिख रहा है. लखनऊ में मंगलवार शाम तक AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया, जो राहत की बात है. यदि बुधवार रात हल्की बारिश होती है तो इसमें और सुधार संभव है. लेकिन बारिश के बाद कोहरे की तीव्रता बढ़ने से प्रदूषण फिर हवा में आ सकता है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 जनवरी से प्रदेश में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. पहले न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 31 जनवरी तक सुबह के समय फिर से तेज ठंड और घना कोहरा देखने को मिल सकता है. फरवरी की शुरुआत में मौसम एक बार फिर बदल सकता है और तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.