bhartiya basti - Bhartiya Basti

Bhartiya Basti Sthapna Diwas 2024: संचार क्रान्ति के समक्ष विश्वसनीयता का संकटः कलम न होती तो दुनिया में कोई आन्दोलन न होता
बस्ती . दैनिक भारतीय बस्ती के 46 वें स्थापना दिवस पर शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में ‘संचार क्रान्ति के समय में पत्रकारिता’ विषयक संगोष्ठी में व्यापक विमर्श के साथ ही पत्रकार हरिश्चन्द्र अग्रवाल स्मृति सम्मान से राजेन्द्रनाथ तिवारी, डा. वी.के. वर्मा, कुलवेन्द्र सिंह, जिशान हैदर रिजवी, प्रमोद ओझा, गौहर अली को पत्रकारिता एवं समाज सेवा और वरिष्ठ छायाकार मो. इब्राहीम की स्मृति में खेल के क्षेत्र में कृष्णा गौड़, मान्या कसौधन और खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सोनकर को संजय अग्रवाल, मो. अरशद महमूद की उपस्थिति में सम्मानित किया गया.

मैराथन संगोष्ठी में विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, दयाराम चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता चन्द्रभूषण मिश्र, डा. वी.के. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अवधेश त्रिपाठी आदि ने पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर समग्र रूप से प्रकाश डाला.

विषय प्रर्वतन करते हुये भारतीय बस्ती के संस्थापक सम्पादक दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हमें सच कहने का साहस बनाये रखना होगा, भारतीय बस्ती न किसी से डरा न डराया.  अध्यक्षता करते हुये पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल ने कहा कि कलम न होती तो दुनियां में कोई आन्दोलन न होता. पत्रकारिता में सृजनात्मक बदलाव के लिये युवा पीढी को आगे आना होगा. वक्ताओं ने कहा कि संचार क्रान्ति के समक्ष सबसे बडा संकट विश्वसनीयता का है. प्रेम कुमार ओझा ने कहा कि गोण्डा में टेªन हादसे के दौरान लोग घायलों को बचाने की जगह वीडियो बना रहे थे, यह नये किस्म की अमानवीय त्रासदी है, इससे उबरना होगा.

‘संचार क्रान्ति के समय में पत्रकारिता’ संगोष्ठी में सुभाष शुक्ल, जगदीश शुक्ल, राम नरेश सिंह ंमजुल, डा. सत्यव्रत द्विवेदी, सत्येन्द्र सिंह भोलू, विनोद उपाध्याय, योगेश शुक्ल, सिद्धेश सिन्हा, वीरेन्द्र पाण्डेय, संध्या दीक्षित, पुनीत दत्त, सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी ओझा आदि ने कहा कि समाज जड़ नहीं हो सकता, उसकी गतिशीलता बनी रहेगी. मुद्रित समाचार पत्रों की भूमिका कभी समाप्त नहीं होगी. आभार ज्ञापन सम्पादक दिनेश सिंह और संचालन संयुक्त सम्पादक प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने किया.

संगोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, महेश सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, ब्रम्हदेव यादव देवा, अयाज अहमद, संदीप गोयल, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार ओझा, श्रीकान्त मिश्र, राघवेन्द्र मिश्र, राम बाबू श्रीवास्तव, अर्जुन उपाध्याय, राजेश चित्रगुप्त,  डा. नवीन सिंह, दीन दयाल तिवारी, कपीश मिश्र, हरिशकर  त्रिपाठी, सुनील कुमार पाण्डेय, सन्तोष तिवारी, राजेश चित्रगुप्त, अश्विनी तिवारी, भानु प्रकाश मिश्र कमलेश, अमरमणि पाण्डेय,  प्रवीण कुमार पाण्डेय, श्री प्रकाश श्रीवास्तव,  वसीम अहमद, सन्तोष कुमार पाल, पुनीत ओझा, अनूप मिश्र, शैलेन्द्र पाण्डेय,  राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’ विजय कुमार पाण्डेय, , रहमान अली रहमान, मो. सामईन फारूकी, विजय प्रकाश चौधरी,  अनिल कुमार सिंह,  वशिष्ठ पाण्डेय, दीवानचन्द पटेल,  भानु प्रताप सिंह, राजेश उपाध्याय, नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय, गरूणध्वज पाण्डेय, महेन्द्र तिवारी, अमर सोनी, वी.के. त्रिपाठी, दिनेश कुमार पाण्डेय, अरूणेश श्रीवास्तव,  भावेष कुमार पाण्डेय,  ओम प्रकाश पाण्डेय, वीरेन्द्र गोस्वामी, आलोक त्रिपाठी, रमेश मिश्र, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, राजेश मिश्र, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश सिंह गौतम, अरूणेन्द्र पटेल, आशुतोष नारायण मिश्र, जय प्रकाश गोस्वामी,  राकेश तिवारी के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे.

Bhartiya Basti Sthapna Diwas पर विशेष संपादकीय: 46 वें वर्ष में भारतीय बस्ती, भविष्य के लक्ष्य कठिन, नामुमकिन नहीं
-प्रदीप चंद्र पांडेय, संयुक्त संपादक
Bhartiya Basti Sthapana Diwas 2024: बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित भारतीय बस्ती के बस्ती संस्करण ने अपनी प्रकाशन यात्रा के 45 वर्ष पूर्ण कर लिये. संस्थापक श्री दिनेश चन्द्र पाण्डेय के कुशल मार्ग दर्शन में यह यात्रा निरन्तर जारी है. बिना संघर्ष के कोई सृजन नहीं होता. कठिनाईयां आती ही इसीलिये हैं कि हमको और बेहतर करने का साहस दें. सूचना विस्फोट के समय में कागज पर छपने वाले समाचार पत्रों का क्या भविष्य होगा इसके लिये तो प्रतीक्षा करनी होगी किन्तु डिजिटल पत्रकारिता ने समचारों की त्वरा को और गति दी है इसमें संदेह नहीं. भारतीय बस्ती के वेब संस्करण पर पाठकों का जो स्नेह मिल रहा है उससे हम आश्वस्त है कि नयी सूचना तकनीक के साथ भारतीय बस्ती की प्रकाशन यात्रा गतिमान है.

46 वें वर्ष में प्रयास होगा कि डिजिटल माध्यमों को और अधिक गतिमान किया जाय. पाठकों का अटूट भरोसा ही वह मुख्य शक्ति है जिसके भरोसे भारतीय बस्ती निरन्तर प्रगति की ओर है और बस्ती मण्डल मुख्यालय का प्रथम सबसे पुराना समाचार पत्र है. हमें पूरा विश्वास है कि पाठकांें का स्नेह, बड़ो बुर्जुगों का आशीर्वाद हमें पूर्ववत मिलता रहेगा.

हम जिस समय में सांस ले रहे हैं पारम्परिक मुद्रण तकनीक की पत्रकारिता को न्यू मीडिया की त्वरा से एक प्रकार से कड़ी चुनौती मिल रही है और मिलनी भी चाहिये. गतिशीलता समाज की शक्ति है, वह जड़ नहीं हो सकता. एक समय था जब समाचार पत्र हैण्ड प्रेस पर छपा करते थे, फिर ट्रेडिल, लीथों, लाइनों, आफसेट मशीनों के साथ ही अब डिजिटल प्रिन्टिंग से अखबारों का प्रकाशन हो रहा है. निश्चित रूप से कोरोना काल में समाचार पत्रों के समक्ष जो संकट आया उसने नये द्वार भी खोले. भारतीय बस्ती डॉट काम, भारतीय बस्ती यू ट्यूब के द्वारा पाठकों, दर्शकों, श्रोताओं को त्वरित खबरे उपलब्ध करायी जाती हैं.

लक्ष्य है कि 2025 तक न्यू मीडिया की धारा को और विकसित करने के साथ ही समाचार पत्र की साज सज्जा और समाचारों की प्रस्तुति को निखारा जाय. हमारा प्रयास रहा है कि अद्यतन तकनीकों का प्रयोग कर पाठकों का विश्वास अर्जित किया जाय. एक समय था जब पत्रकारिता में समाज को दिशा देने की अपार क्षमता थी किन्तु वर्तमान सन्दर्भो में समाज ने पत्रकारिता को ही दिशा दृष्टि बदलने पर बाध्य कर दिया है. यह तो होना ही था. आजादी के बाद पत्रकारिता का तेजी से व्यवसायीकरण हुआ. उसने उद्योग का रूप ले लिया और सत्यम शिवम सुन्दरम की पत्रकारिता शुभ लाभ के माया जाल में उलझ गई. सत्याभाषी झूठ की पत्रकारिता के कारण जन सरोकारोेें की पत्रकारिता एक तरह से हाशिये पर चली गई है. इसके बावजूद यदि आप की सूचना दृष्टि किसी दबाव, प्रभाव में नहीं हैं तो पाठकों का विश्वास बना रहेगा.

जनमानस के हाथ में मोबाइल आ जाने से पत्रकारिता का सूत्र भी कुछ हद तक उसके हाथ में आ गया है. न केवल वह समाचार सुनता है अपितु समाचार सम्प्रेषण में अपना योगदान भी देता है. मोबाइल में न्यूज एप तथा वाट्सअप की सुविधा के चलते यह आज जनसंचार के स्थापित माध्यमों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है. एप की सेवा में हर प्रकार के समाचार-खेल और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी, क्रिकेट की लाइव जानकारी देश-विदेश की खबरें और मनोरंजन आदि सभी विषयों को समेटा जाता है. पहले जहाँ आम आदमी को समाचार जानने के लिए समाचार पत्र हाथ में लेना पड़ता था या टी. वी. के सामने बैठ कर समय देना पड़ता था आज पल भर में मोबाइल के स्क्रीन पर वह न केवल सारी जानकारी हासिल कर लेता है अपितु वॉट्सअप पर संदेश भेज कर अपनी मित्र-मंडली को भी सूचना दे सकता है.

इस प्रकार मोबाइल जनसूचना का हथियार होने के साथ-साथ जहाँ एक ओर व्यक्तिगत मास मीडिया बन गया है वहीं दूसरी और सामाजिक सन्दर्भ का मीडिया भी बन गया है, जिसका आकार इतना छोटा है कि आम आदमी की जेब में समा गया है. आज के दौर में नागरिक पत्रकारिता को महत्वपूर्ण स्थान मिल जाने के कारण आम आदमी को अपने मोबाइल द्वारा लाइव रिपोर्टिंग की सुविधा भी प्राप्त हो गयी है जिससे सबसे बड़ा लाभ यह हुआ है कि कुछ ऐसी खबरों की रिपोर्टिंग भी ब्रेकिंग न्यूज के रूप में तुरंत हो जाती है क्योंकि वहाँ घटना-स्थल पर आम आदमी मौजूद होता है और रिपोर्टर उतनी जल्दी और आसानी से नहीं पहुँच पाता. इसी सन्दर्भ में इन्टरनेट और कंप्यूटर की भूमिका भी बहुत अहम् है जिसमें की-बोर्ड एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है जिसकी मदद से मिनटों में खबरें दुनिया के कोने कोने में चित्रों समेत पहुँचाई जा सकतीं हैं. सोशल नेट्वर्किंग की मदद से आम आदमी ई-मेल, ब्लॉग तथा फेसबुक व अन्य माध्यमों से न केवल उन समाचारों को जान पाता है अपितु अपनी प्रतिक्रिया भी तुरंत दे देता है.

प्रयास होगा कि भारतीय बस्ती अपने जन सरोकार की सुदीर्घ परम्परा के साथ ही आधुनिक पत्रकारिता की धारा में जनता का सबल प्रतिनिधि बनकर खड़ा रहे. भारतीय बस्ती के 44 वर्षों की यात्रा में अनेक साथियोें ने अपना योगदान दिया है और आज भी दे रहे हैं. भारतीय बस्ती से निकले अनेक पत्रकार आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, शिक्षण संस्थाओं में हैं और वे मानसिक रूप से हमसे जुड़े है. हम भरोसा दिलाते हैं कि बदलांव की इस आंधी में भी हम अपनी जन पक्षधरता बनाये रखेंगे जिससे भारतीय बस्ती पर पाठकों, शुभेच्छुओं का भरोसा बना रहे.