UttarPradesh - Bhartiya Basti

Uttar Pradesh Weather: यूपी के इन जिलों में कल होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं
यूपी में नवंबर से ही कई जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है खासकर पूर्वी और दक्षिणी भारत के राज्यों में सक्रिय चक्रवर्ती प्रणाली की वजह से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सलाह दी जा रही है की यात्रा योजनाओं में देरी रोक को ध्यान में रखें, जल भराव, ट्रेन बस सेवाओं, सड़क दुर्घटनाओ में व्यवधान जैसी संभावनाओं की दृष्टिगत सावधानी बरतें.

बदल गया उत्तर प्रदेश का पूरा मौसम

अब पूरे उत्तर प्रदेश में बे मौसम बारिश की वजह से मौसम का मिजाज पूर्ण रूप से बदल चुका है अब 1 नवंबर से ही मौसम विभाग ने लेटेस्ट पूरे यूपी को दिया है की किन-किन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. अब मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवर्ती तूफान मौथा के असर की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट भी ले लिया है मौसम विभाग के अनुसार 1 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना अधिक जताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार यह बारिश सुबह 8:30 तक होने का अनुमान लगाया गया है हालांकि इसके बाद भी बारिश होने की संभावना से मौसम विभाग से इनकार नहीं किया है. मौसम विभाग ने विशेष का पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है वह गाजीपुर, देवरिया, बलिया, मऊ बताया जा रहा है.

प्रभावित जिलों का पूरा ब्योरा, हाई अलर्ट

अब इस कड़ी में मेघ गर्जन और वज्रपात किन-किन स्थानों पर हो सकता है यह भी जानकारी दी गई है भारी बारिश के अलावा कई अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बादल गरजने तथा बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है इन जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है प्रभावी तो होने वाले जिले इस प्रकार की लिस्ट जारी कर दी गई है.

अंबेडकर नगर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर, मिर्जापुर, महाराजगंज, चंदौली, कुशीनगर, वाराणसी, बस्ती, संत रविदास नगर, संत कबीर नगर, जौनपुर, गोरखपुर, गाज़ीपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया और मऊ को शामिल किया गया है. किन-किन जिलों में तेज हवाओं की संभावना है यह भी स्पष्ट किया गया है बांदा, ललितपुर, चित्रकूट, झांसी, कौशांबी, महोबा, प्रयागराज, हमीरपुर, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, सोनभद्र, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, वाराणसी, बलिया, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर आसपास के क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है.

मुख्तार अंसारी की शत्रु संपत्ति पर पीएम आवास, 100 से अधिक अवैध कब्जे के मामले और एलडीए की कार्रवाई
डालीबाग में मृत माफिया मुख्तार की जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवासों का आवंटन अब लखनऊ विकास प्राधिकरण करेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया अगस्त में शुरू होने की तैयारी है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि माफिया मुख्तार ने डालीबाग में अपनी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके बिल्डिंग बनाई थी, जिसे अब तोड़ दिया गया है। जिस जमीन पर यह बिल्डिंग बनी थी, वह मुख्तार के बेटों के नाम पर बताई जा रही है।

सरकारी कब्जे में लेने के बाद एलडीए ने करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री योजना के तहत 72 फ्लैट बनाए थे। इन फ्लैटों का कुछ काम अभी बाकी है, जो अगले दो-तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पहले ठेकेदार के निधन के बाद अब एक नए ठेकेदार का चयन किया जा रहा है। इस जमीन का मामला कोर्ट में था, इसलिए पंजीकरण शुरू नहीं हो पाया था। अब कोर्ट से एलडीए को राहत मिली है, और जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।

डालीबाग में 2321 वर्गमीटर जमीन, जो शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज थी, पर मुख्तार ने अपने परिवार के नाम एक आलीशान कोठी बनवायी थी। जानकारों के अनुसार, मुख्तार अंसारी ने पहले फरहत अंसारी के नाम पर बिना नक्शा पास कराए एक मकान बनवाया। बाद में फर्जी कागजों के आधार पर एलडीए से नक्शा पास करवा लिया। यह नक्शा 2007 में पास हुआ था। जब निर्माण पूरा हुआ, तो कोई कार्रवाई न करके नक्शा पास कर दिया गया था। 2020 में एलडीए ने इसे तोड़ दिया और यह जमीन राज्य सरकार के पास आ गई। अब इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जी-प्लस-थ्री मंजिल वाले फ्लैट बनाए गए हैं।

शत्रु संपत्ति क्या है?

शत्रु संपत्ति (Enemy Property) वह अचल संपत्ति होती है जो 8 मार्च 1954 के बाद पाकिस्तान जाने वाले भारतीय नागरिकों की होती है। यह संपत्ति विशेष रूप से उन लोगों की होती है जिन्होंने भारत-Pakistan युद्ध के बाद पाकिस्तान का रुख किया, या पाकिस्तान के नागरिक बन गए थे। इन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति या निष्क्रांत संपत्ति कहा जाता है, क्योंकि यह पाकिस्तान से संबंधित व्यक्तियों के स्वामित्व में रहती हैं, और भारत सरकार इन्हें अपनी देखरेख में रखती है। भारत सरकार ने 1968 में द एनिमी प्रॉपर्टी एक्ट (The Enemy Property Act) को लागू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और चीन से संबंधित शत्रु संपत्तियों को भारत सरकार के नियंत्रण में लिया गया।

मुख्तार अंसारी पर 100 से ज्यादा भूमि कब्जे के मामले

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पर कई जमीनों पर अवैध कब्जे और जमीनी विवादों के मुकदमे थे। इन विवादों में प्रमुख रूप से लखनऊ, वाराणसी, मऊ और अन्य जिलों की भूमि शामिल थी। मुख्तार अंसारी ने कई जगहों पर शत्रु संपत्ति, सरकारी भूमि और निजी संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए थे। मुख्तार अंसारी पर विशेष रूप से लखनऊ में शत्रु संपत्ति और सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले सामने आए थे। इसके अलावा वाराणसी और मऊ में भी मुख्तार अंसारी और उनके परिजनों के नाम पर अवैध कब्जे की शिकायतें रही हैं। कई मामलों में यह भी पाया गया कि मुख्तार ने फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए इन भूमि पर कब्जे किए थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मुख्तार अंसारी के खिलाफ कुल 100 से ज्यादा भूमि कब्जे और अन्य अवैध संपत्ति के मामले दर्ज थे, जिनमें से कई मामलों की जांच चल रही है और कुछ को अदालत में भी प्रस्तुत किया गया है।