basti encroachment news - Bhartiya Basti

Basti में विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, कई मकान सील करने के निर्देश, इन लोगों पर लगा जुर्माना
Basti News In Hindi: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को कार्रवाई की. प्राधिकरण के सचिव की कार्रवाई से शहर में बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराने वाले व्यक्तियों में हड़कंप मचा हुआ है. BDA सचिव ने मुनीष निवासी खौरहवा  जेल गेट के पहले,   अशर्फी निवासी  सोनूपार पुलिस चौकी के बगल में और  विजय यादव निवासी मिश्रवलिया  के अवैध निर्माण को सील करने का आदेश दिया है.

इसके साथ ही   BDA सचिव गुलाब चन्द्र ने 10 लोगों-  विवेक श्रीवास्तव,  महेंद्र शुक्ला, विजय शुक्ला , सती , फूल कुमारी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, किश शुक्ला  के अवैध निर्माण पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण प्रारंभ  करने पर 50000- 50000  का जुर्माना  लगाया गया है. जुर्माना धनराशि तत्काल प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं.। BDA के सचिव ने अधिषाषी अभियंता  पंकज पांडेय को तत्काल अवैध निर्माण को सील कराने के निर्देश दिया हैं.

वहीं आनंद मिश्रा के निर्माण स्थल और चौधरी मोटर्स को  सचिव ने नियम 28 (क) 1 के तहत प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को तत्काल पुलिस की उपस्थिति में सील करने के आदेश पारित किए हैं. प्राधिकरण के अवर अभियंताओ को किसी  भी दशा में बिना नक्शा पास किये अवैध निर्माण पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं.

इसके अलावा तुलस्यान के पास सुधीर कुमार  द्वारा किये जा  रहे निर्माण दूरभाष पर मिली शिकायत के संदर्भ पर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश प्राधिकरण के अधिषाषी अभियंता को दिए हैं . उक्त के संबंध में कथित तौर पर तुलस्यान द्वारा मौखिक शिकायत की गई है. शिकायत के सम्बंध में विस्तृत रिपोर्ट सचिव ने प्राधिकरण के अधिषाषी अभियंता से तलब की.

Basti में अवैध कब्जों पर चलने वाले बुलडोजर के पहियों पर लगा ब्रेक
-भारतीय बस्ती संवाददाता- बस्ती.  अवैध कब्जों को खाली करानें के शासन के आदेशों की मंशा को बस्ती में प्रशासन ने दरकिनार कर दिया है.  नवागत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आते ही राजस्वकर्मियों से अवैध कब्जों की लिस्ट मांगी. लगा की अब जमीनों पर हुए अवैध कब्जों से जनता को निजात मिल जाएगी. मगर जिस तरह से राजस्व विभाग द्वारा धमी गति से काम किया जा रहा है. उससे उसकी मंशा उजागर हो जा रही है.

शहर के नेबुड़वाताल, महदोंताल, सिविल स्टेशन जैसे तमाम जगहों पर भूमाफियाओं ने कब्जाकर प्लाटिंग करना शुरू कर दिया. भूमाफियाओं के चंगुल में फंसकर तमाम लोगो ने वहां अपने घर बना लिये. ऐसे में शहर के ताल-पोखरों पर राजस्वकर्मियों और भूमाफियाओं की मिलीभगत से जमीनों के खरीद-फरोख्त का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है.

शहर के सिविल स्टेशन पर हुए अवैध कब्जो को लेकर लम्बी लड़ाई लड़ने वाले रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल विधानसभा तक में सवाल उठा चुके है. इसके बावजूद असरदार कब्जेदारों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने में पसीना छूट गया. मजे की बात अब तक इन जगहों पर बुलडोजर चलने की बात कौन कहे, प्रशासन के कारिन्दे  तक नहीं पहुंचे.

प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों पर छिटपुट कार्रवाईयों को छोड़ दें तो शहरी क्षेत्र में हुए बड़े कब्जेदारों पर  प्रशासन कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. कार्रवाई के नाम पर प्रशासन द्वारा न्याय मार्ग व गांधीनगर के कुछ हिस्सों में टीनशेड हटाने पर ही अपनी पीठ थपथपा कर मगन हो रहा है. अब तो प्रशासन के कार्रवाई पर सवाल उठने लगे है. लोगों द्वारा यहां तक कहा जाने लगा है की बुलडोजर का तेल खत्म हो गया या  अपने ही कारिन्दों के कराये अवैध कब्जों पर प्रशासन मेहरबान हो चुका है.

सूत्रों की मानें तो जमीनों पर अवैध कब्जे के खेल में लेखपालों से लेकर तहसीलों मे जमें बाबू, नगर पालिका कर्मचारियों से लेकर कुछ बड़े तक इस हमाम में शामिल है. ऐसे में अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने से कतरा रहा प्रशासन खुद सवालों के घेरे में आ चुका है. देखना दिलचस्प होगा की तेजतर्श्रार मानी जा रही जिलाधिकारी के आदेशों पर  राजस्व महकमा कितना अमल करता है.