basti mlc election 2022 - Bhartiya Basti

UP MLC Election 2023: एमलसी चुनाव में बीजेपी का डंका, भूपेंद्र चौधरी बोले- महान जनता धार्मिक ग्रन्थों का अपमान करने वालों के साथ नहीं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर विजयी बीजेपी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए सम्मानित मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्पित ऊर्जावान बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए बधाई दी है.

चौधरी ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका-साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति तथा बीजेपी की विचारधारा की जीत है.  चौधरी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की महान जनता दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों और धार्मिक ग्रन्थों का अपमान करने वालों के साथ नहीं है, बल्कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी तथा माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व वाली डबल इंजन की बीजेपी सरकार के साथ है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता का लगातार बीजेपी को आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे चुनाव दर चुनाव बीजेपी और अधिक मजबूत हो रही है. विपक्ष के विभाजनकारी षड़यंत्रों को नकार कर बीजेपी की अंत्योदय नीति पर एक बार फिर विजय की मुहर लगी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है, सरकार व संगठन जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने तथा उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं. यही कारण है कि जनता का बीजेपी पर लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है.

चौधरी ने कहा कि विपक्ष के द्वारा अनर्गल बयानबाजी और हताशा यह बता रहे हैं कि उनकी राजनैतिक जमीन दरक चुकी है. उन्होंने कहा कि जनता ने वैलेट से हुए चुनावों में भी विपक्ष को नकार कर विपक्ष से हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का अवसर भी छीन लिया है.

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए चुनाव में लगे कर्मियों को भी धन्यवाद दिया है.

वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की विजय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया. भारत माता की जय व बीजेपी जिन्दाबाद के नारों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय पर बधाई दी. पार्टी के पदाधिकारियों ने बीजेपी की जीत पर कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की जनकल्याणकारी नीति, बीजेपी की विचारधारा व पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय है.

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष  लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश महामंत्री  गोविन्द नारायण शुक्ला,  अमर पाल मौर्य, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी  हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी  भारत दीक्षित, सह प्रभारी  चौधरी लक्ष्मण सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष  मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ एमएलसी चुनाव में बीजेपी की विजय का उत्सव मनाया.

Basti News: पुण्य तिथि पर याद किये गये छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र
बस्ती .  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विचारक जनेश्वर मिश्र को उनकी तेरहवीं पु.य तिथि पर याद किया गया. रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी आन्दोलन के योद्धा जनेश्वर मिश्र का योगदान वैचारिक               दृढ़ता के रूप में हमारे सामने है .

डॉ. लोहिया के विचारो को आत्मसात कर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने तमाम युवाओ को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा और राजनीतिक सक्रियता प्रदान किया. डॉ. लोहिया के विचारो के लिए संघर्ष करने वाले लोक बंधु राज नारायण को भी जनेश्वर मिश्र अपना नेता मानते  थे .  प्रखर वक्ता जनेश्वर मिश्र उर्फ छोटे लोहिया समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे. नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये.

विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ समीर चौधरी, जावेद पि.डारी, सिद्धेश सिन्हा, अरविन्द सोनकर, ने जनेश्वर मिश्र के योगदान को रेखांकित करते हुये कहा कि वे कार्यकर्ताओ और साथियो को सम्मान देने में सदा आगे रहे.  छोटे लोहिया का स्पष्ट कहना था कि मुद्दे जन संपर्क व संघर्ष से बनते है ,वे चिंतित रहते थे कि अब समाजवादी जन संघर्ष से अलग हो रहे है तथा मेरी मृत्यु के बाद मेरे भवन में रह रहे कार्यकर्ताओ का क्या होगा ? छोटे लोहिया आज हमारे बीच नहीं है, उनके विचार व संघर्ष समाजवादी विचारो पर चिंतन करने वालो, राजनीति करने वालो के लिए सदैव प्रेरक रहेंगे. कहा कि जनेश्वर मिश्र को सदैव गरीब कार्यकर्ताओं की चिन्ता रहती थी, वे बड़े मन के नेता थे. उनका सम्पूर्ण जीवन बेदाग रहा. उन्होने समाजवाद को आखिरी सांस तक जिया, उनके विचार सदैव प्रेरणा देते रहेेंगे.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम सिंह यादव, मो. जावेद, मो. सलीम, मो. उमर, राजेन्द्र चौधरी, गीता भारती, धीरसेन निषाद, राजेन्द्र गुप्ता, गौरीशंकर यादव, भोला पा.डेय, बालकृष्ण चौधरी, राजेन्द्र यादव, राम कृपाल यादव, मो. हारिश, भोलू अंसारी, यूनूस आलम,  दाउद खान, जहीर अंसारी, युगुल किशोर चौधरी, रवि गुप्ता, के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.