railway new update - Bhartiya Basti

होली पर रेलवे की खास तैयारी, लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
रेलवे: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है. देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और वेटिंग लिस्ट कम हो. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से मुंबई, गुजरात और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देने की कोशिश की गई है.

त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं या कामकाजी शहरों की ओर सफर करते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है.

प्रयागराज से मुंबई के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल

प्रयागराज के सूबेदारगंज से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन मार्च महीने में कोटा के रास्ते चलेगी.

ट्रेन नंबर:- 04125 हर सोमवार सुबह 5:20 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी और शाम 5:40 बजे कोटा पहुंचेगी. इसके बाद यह अगले दिन सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर:- 04126 मंगलवार सुबह 11:15 बजे बांद्रा से चलेगी, देर रात 1:20 बजे कोटा पहुंचेगी और बुधवार शाम 5:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी.

इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी शामिल हैं. यह ट्रेन फतेहपुर, इटावा, टूंडला, आगरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी और बोरीवली समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी.

आगरा से अहमदाबाद के लिए 5 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

आगरा कैंट से असारवा के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. ट्रेन नंबर:- 01919 मार्च में कुल 21 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन बुधवार से रविवार तक शाम 6:10 बजे आगरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर:- 01920 असारवा से दोपहर 2:50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.

इस ट्रेन में 23 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी शामिल हैं. यह ट्रेन बूंदी, केशोरायपाटन, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चंदेरिया, हिम्मतनगर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी.

लालकुआं से राजकोट तक भी होली स्पेशल

रेलवे प्रशासन ने लालकुआं से राजकोट के बीच साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है. यह ट्रेन जोधपुर मार्ग से होकर चलेगी और मार्च में 5 फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर:- 05045 हर रविवार लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 05046 सोमवार रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी और बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंच जाएगी.

इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं.

यात्रियों के लिए सबसे जरूरी बातें

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों में फिलहाल कंफर्म टिकट उपलब्ध हैं. यूपी की ओर से इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्री पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि होली के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस और आगरा कैंट-असारवा के बीच चलाई जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

उन्होंने जानकारी दी कि इन ट्रेनों में फिलहाल कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं और यात्री पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट ले सकते हैं. दूसरी दिशा से बुकिंग प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. उनका कहना है कि रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान किसी यात्री को परेशानी न हो और वेटिंग लिस्ट कम से कम रहे.

वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है. तय मार्ग पर प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों का मकसद वेटिंग लिस्ट कम करना और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा देना है. दूसरी दिशा से बुकिंग भी जल्द शुरू की जाएगी.

अगर आप होली पर घर जाने या वापस लौटने की योजना बना रहे हैं, तो ये स्पेशल ट्रेनें आपके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती हैं. समय रहते टिकट बुक कर यात्रा को आसान बनाया जा सकता है.

यूपी के इस जिले से राजस्थान तक चलेगी यह ट्रेन, 30 जनवरी से संचालन शुरू
उत्तर प्रदेश: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. लंबे इंतजार के बाद अलीगढ़ होकर राजस्थान जाने वाली ट्रेन का संचालन फिर शुरू होने जा रहा है. इससे न सिर्फ स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा. रेलवे ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

कोरोना काल में बंद ट्रेन फिर पटरी पर

कोविड महामारी के दौरान बंद की गई बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस को दोबारा शुरू किया जा रहा है. ट्रेन नंबर:- 54356 का नियमित संचालन 30 जनवरी से शुरू होगा. यह ट्रेन बरेली से चलकर अलीगढ़ के रास्ते राजस्थान के बांदीकुई तक जाएगी. यह ध्यान देने योग्य है कि यह अलीगढ़ होकर राजस्थान जाने वाली पहली ट्रेन होगी.

अलीगढ़ से बांदीकुई का सफर होगा आसान

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन अलीगढ़ से बांदीकुई की दूरी करीब साढ़े छह घंटे में पूरी करेगी. रास्ते में कुल 55 स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा, जिससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे आम यात्रियों को आसानी से यात्रा करने का मौका मिलेगा.

रात में बरेली से रवाना, सुबह अलीगढ़

ट्रेन बरेली से रात 9:05 बजे रवाना होगी. चंदौसी, बहजोई, बबराला और अतरौली जैसे स्टेशनों से होते हुए यह सुबह 3:10 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी. यहां 5 मिनट का ठहराव होगा. इसके बाद ट्रेन दाउद खां, सासनी, हाथरस जंक्शन और एत्मादपुर होते हुए राजस्थान की ओर रवाना होगी.

कम किराए में मिलेगा बड़ा फायदा

इस ट्रेन के शुरू होने से दैनिक यात्रियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अलीगढ़ से हरदुआगंज का किराया मात्र 10 रुपये, अतरौली का 20 रुपये तय किया गया है. दाउद खां और सासनी तक का किराया भी सिर्फ 10 रुपये रहेगा. कम किराए और सीधी कनेक्टिविटी के कारण यह ट्रेन यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी.

कई छोटे स्टेशनों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय शुक्ला ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन रामगंगा ब्रिज, आंवला, दबतारा, सिसरका, डिबाई, हरदुआगंज, मंजूरगढ़ी, मडराक, पोरा, जलेसर रोड, आगरा फोर्ट, ईदगाह, अछनेरा जंक्शन, भरतपुर जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी और सुबह 9:50 बजे बांदीकुई जंक्शन पहुंच जाएगी.

यात्रियों के लिए नई सुविधा

रेलवे का मानना है कि इस ट्रेन के संचालन से अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से राजस्थान की यात्रा आसान होगी. व्यापार, रोजगार और पारिवारिक यात्राओं को भी इससे बढ़ावा मिलेगा. लंबे समय बाद मिली यह सुविधा यात्रियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है.