Khalilabad - Bhartiya Basti

UP के इस जिले की बदलने वाली है तस्वीर, रेल और एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी रफ्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित संतकबीरनगर जिले में परिवहन सुविधाओं को लेकर तस्वीर तेजी से बदल रही है. सड़क और रेल दोनों ही क्षेत्रों में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं. कभी पिछड़े इलाकों में गिने जाने वाले हिस्सों तक अब एक्सप्रेसवे और रेल लाइन पहुंचने की तैयारी है. इससे न सिर्फ लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि रोजगार और व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे.

सड़क और रेल नेटवर्क को मिल रही नई दिशा

संतकबीरनगर जिले के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है. जहां दक्षिणी क्षेत्र को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है, वहीं उत्तरी हिस्से को गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात मिली है. इसके साथ ही रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

रेल परियोजनाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

प्रदेश में स्थित खलीलाबाद से बहराइच के बीच प्रस्तावित रेल मार्ग पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके अतिरिक्त मगहर से सरदारनगर बाईपास तक नई रेल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. इन रेल परियोजनाओं के पूरे होने के बाद जिले के लोगों को लंबी दूरी के सफर में बड़ी राहत मिलेगी और आसपास के जिलों से संपर्क बेहतर होगा.

मेंहदावल से गुजरेगा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे

जिले के लिए सबसे ज्यादा अहम मानी जा रही है गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे. मेंहदावल तहसील क्षेत्र से होकर करीब 22.5 किलोमीटर लंबाई में गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है. यह एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर क्षेत्र के 29 गांवों को छूते हुए निकलेगा. इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सर्वे पूरा कर सीमांकन के पत्थर भी लगवा दिए गए हैं.

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर अब जमीन अधिग्रहण की तैयारी भी तेज हो गई है. जिन गांवों से होकर यह सड़क गुजरेगी, वहां प्रशासन की गतिविधियां बढ़ गई हैं. अधिकारियों की आवाजाही और सर्वे कार्य के चलते ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पिछड़े इलाके को मिलेगी विकास की रफ्तार

मेंहदावल क्षेत्र को लंबे समय से जिले का पिछड़ा इलाका माना जाता रहा है. यहां न तो रेल सुविधा है और न ही सड़क नेटवर्क मजबूत है. ऐसे में गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे का निर्माण इस क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. बेहतर सड़क मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सुविधाएं लोगों तक जल्दी पहुंच सकेंगी.

इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

इस एक्सप्रेसवे के रास्ते में बढ़या, फेउसा, परसा माफी, परसा शुक्ल, महला, पसाई, देवकली, प्रतापपुर, जसवल, रमवापुर, खजुरा खुर्द, नचनी, समोगर, गुदरिहवा, खजुराकला, सिवटीर माफी, कुंडवा, जमुवरिया खुर्द, जमुचरिया कला, रक्सा, भरवलिया मिश्र, कुसोना कला, जमोहरा, मुड़ली, डुमरिया बाबू, इंदरपुर, कौवाठोर, पिडारी कला और चितरुखिया शामिल हैं. यह एक्सप्रेसवे मेंहदावल होते हुए सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र की ओर जाएगा.

गांवों में दिखने लगा उत्साह

एक्सप्रेसवे की घोषणा के बाद से ही संबंधित गांवों में माहौल बदला हुआ है. जमुवरिया, डुमरिया बाबू, कुंडवा, मुड़ली, कौवाठोर, पिडारी कला सहित कई गांवों में सर्वे के दौरान पत्थर लगाए जा चुके हैं. लोग मान रहे हैं कि सड़क बनने के बाद जमीन की कीमत बढ़ेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जिले को लाभ

संतकबीरनगर जिले को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का भी लाभ मिल रहा है. यह एक्सप्रेसवे धनघटा तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रहा है और सुअरहा, गुनवतिया, भौवापार और सरैया जैसे गांवों को जोड़ता है. इससे लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों तक पहुंचना आसान हो गया है.

सफर आसान, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सड़क और रेल परियोजनाओं के पूरा होने के बाद संतकबीरनगर जिले की पहचान बदलने की उम्मीद है. जहां पहले लोगों को खराब सड़कों और सीमित साधनों से जूझना पड़ता था, वहीं अब एक्सप्रेसवे और रेलवे लाइन विकास की नई तैयार शुरू हो गई हैं. आने वाले सालों में जिले में निवेश, रोजगार और सुविधाओं का विस्तार देखने को मिल सकता है.

यूपी में बन रही इस नई रेल लाइन से लाखों लोगों को होगा फायदा, स्टेशन का तेजी से हो रहा निर्माण
उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल में रेल यात्रा जल्द ही एक नए रूप में दिखने वाली है. उत्तर प्रदेश में स्थित खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के अंतर्गत जिले के खेसरहा और बांसी में स्टेशन निर्माण में तेज़ी आ गई है.

रेलवे ने तय किया है कि दोनों स्टेशनों को सीधे सड़क से जोड़ने के लिए अपनी ही जमीन पर करीब 4 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बनाया जाएगा. इससे यहां आने-जाने वालों को किसी तरह की असुविधा न हो.

खेसरहा: 2.5 किमी की नई सड़क

खेसरहा स्टेशन को बेलौहा-घोसियारी मार्ग से जोड़ने के लिए रेलवे 2.5 किलोमीटर की नई सड़क तैयार कर रहा है.

यह सड़क पगारे और बतसा जूनियर हाईस्कूल के रास्ते होती हुई सीधे स्टेशन तक जाएगी.

स्टेशन भवन का 76.620 मीटर लंबा और चार मीटर ऊंचा बेसमेंट लगभग तैयार है.

अब बेसमेंट के ऊपर मिट्टी भराई का नया चरण शुरू किया जा रहा है.

स्टेशन के दोनों ओर करीब 75 मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल निर्मित की जाएगी.

यहां तीन ट्रैक बनाए जा रहे हैं, ताकि ट्रेनों की क्रॉसिंग बिना किसी देरी के हो सके.

बांसी हाईवे से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर की दूरी

मिठवल ब्लॉक कार्यालय के पास गौरी गांव में बांसी स्टेशन की इमारत भी अंतिम चरण में है.

4 मीटर ऊंचे बेसमेंट पर मिट्टी पटाई का काम जल्द ही शुरू होगा.

स्टेशन तक पहुंचने के लिए दो ओर से रास्ते तैयार किए जा रहे हैं.

बांसी-बस्ती हाईवे से 1.5 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस स्टेशन को जोड़ने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे नई सड़क बनाई जाएगी.

रोजगार के नए मौके

जैसे ही स्टेशन के आसपास संपर्क सड़कें तैयार होंगी, यहां नया व्यवसायिक क्षेत्र तेजी से विकसित होने लगेगा दुकानें, छोटी-छोटी कारोबारी इकाइयाँ और स्थानीय व्यापार के नए अवसर. इससे गांव के युवाओं और स्थानीय लोगों को घर के पास ही रोजगार मिलने की उम्मीद है.

खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के अंतर्गत खेसरहा और बांसी दोनों जगहों पर स्टेशन भवन, तीन-ट्रैक सिस्टम, ऊंचे बेसमेंट, बाउंड्रीवॉल और रेलवे की जमीन पर नई संपर्क सड़कें तेजी से बनाई जा रही हैं. इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 4 किलोमीटर होगी. आधुनिक स्टेशन बनने से आवागमन सुगम होगा, क्रॉसिंग बेहतर होगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा.