bahadurpur block - Bhartiya Basti

Basti News: ग्राम पंचायत भवन अधूरा, CCTV, कंप्यूटर के लिये खाते से निकाल लिए 87,602 रुपये
Bahadurpur Basti News: जिले के ग्राम पंचायतों में आर्थिक भ्रष्टाचार के नित नये मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सिल्लों में अधूरे पड़े पंचायत भवन के लिये सी.सी.टी.वी., कम्प्यूटर, एवं ईटीसी. हेतु 87602 रूपया निकाल लेने का मामला सामने आया है. ग्राम पंचायत सिल्लो के सुकरौली निवासी बृजेश कुमार ने प्रमाण के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुये मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का आग्रह करते हुये धन की रिकबरी कराये जाने की मांग किया है.

सम्बंधित अधिकारियों को भेजे पत्र में बृजेश कुमार ने कहा है कि ग्राम पंचायत सिल्लों में ग्राम पंचायत भवन अधूरा है और निर्माण कार्य को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है इसके बावजूद ग्राम प्रधान अनीता यादव और सचिव ने सांठगांठ कर सी.सी.टी.वी., कम्प्यूटर, एवं ईटीसी. हेतु 87602 रूपया 29 नवम्बर 2022 को निकाल लिया. बिना पंचायत भवन के पूरा हुये इसका कोई औचित्य नहीं है. क्रय किया गया सी.सी.टी.वी., कम्प्यूटर, एवं ईटीसी. कहां है इसकी किसी को खबर नहीं है.

उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का आग्रह करते हुये धन की रिकबरी कराये जाने और अधूरे पड़े ग्राम पंचायत भवन को पूरा कराये जाने की मांग किया है.

Basti News: बस्ती सदर के विधायक महेंद्र नाथ यादव पर ब्लॉक प्रमुख का अपहरण करने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती (Basti News) में सदर सीट से चुने गए विधायक और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव (Mahendra Nath Yadav) के 8 थानों की फोर्स ने घर छापा मारा. सपा विधायक महेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने बहादुरपुर ब्लॉक (Bahadurpur Block News) के प्रमुख रामकुमार (Ramkumar Basti) का अपहरण किया है. इस मामले में पुलिस ने कलवारी थाने में पहले सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया फिर बंधक ब्लॉक प्रमुख को खोजने की कार्रवाई शुरू की.

इसके बाद प्रमुख रामकुमार की लोकेशन सपा विधायक के घर मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही सपा विधायक ने दरवाजा बंद कर लिया जिसके बाद काफी देर तक पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी रही. इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई और सपा विधायक महेंद्र यादव को बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को पुलिस को सौंपना पड़ा. पुलिस टीम ने ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उनकी पत्नी व 4 छोटे बच्चों को भी सपा विधायक के चंगुल से छुड़ाया.

दावा है कि सपा विधायक महेंद्र यादव के घर में पिछले 5 महीने से प्रमुख परिवार के साथ बंधक बने हुए थे. बीते साल मई में रामकुमार पंचायत चुनाव में पहले तो बीजेपी के टिकट से चुनाव जीते मगर कुछ ही दिन बीतने के बाद पलटी मार ली और सपा के पाले में चले गए. तब से रामकुमार को बीजेपी के नेता ढूंढ रहे थे मगर उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

वहीं रामकुमार ने बताया कि उन्हें जबरन पिछले 5 महीने से उनका परिवार सहित अपहरण करके रखा गया है. किसी तरह से आज उन्हे पुलिस ने बंधक मुक्त कराया है. उधर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मार्च का शाम को थाना कलवारी पर मिठाईलाल ने आकर ये सूचना दी उनके जीजा रामकुमार को 23 अक्टूबर 2021 को जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महेन्द्रनाथ यादव अपने साथ लेकर गए थे. और उनके जीजा रामकुमार द्वारा 17 मार्च की रात में अपने साले ओमप्रकाश से फोन पर बातचीत में बताया गया कि उनको जबरदस्ती महेन्द्र नाथ यादव ने आवास पर बंधक बनाया हुआ है और उनको निकलने नहीं दिया जा रहा है.

एसपी ने कहा कि ओमप्रकाश की इस तहरीर के आधार पर एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है. उन्होंने कुछ ऑडियो भी उपलब्ध कराए हैं. उन ऑडियो को सुन करके तहरीर पंजीकृत की गई और जब मौके पर पुलिस गई तो वहां पर रामकुमार मौजूद थे.  एसपी ने आगे कहा कि रामकुमार को वहां से लेकर के उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है.