railway updates - Bhartiya Basti

गोरखपुर रेलवे भर्ती में वसूली का खेल, CBI ने पूर्व चेयरमैन और तीन अफसरों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: यूपी के गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में साल 2018-19 में हुई सहायक लोको पायलट (ALP) और तकनीशियन ग्रेड की भर्ती में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है. इस मामले में रेलवे की आंतरिक जांच के बाद सीबीआई की लखनऊ यूनिट ने केस दर्ज किया है.

चार अधिकारियों पर आरोप

एफआईआर में तत्कालीन चेयरमैन प्रवीण कुमार राय, तत्कालीन तकनीशियन विनय कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय सहायक वरुण राज मिश्रा और सूरज कुमार श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं. इनके अतिरिक्त कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

चयन प्रक्रिया में जानबूझकर की जा रही है देरी

शिकायत के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों की सूची (पैनल) जारी करने में जानबूझकर देरी की गई. आरोप है कि पैनल में नाम जोड़ने के बदले उम्मीदवारों से पैसे मांगे गए. जिन्होंने राशि दी, उनका चयन कर जॉइनिंग करवाई गई, जबकि जिन्होंने मना किया, उनके नाम पर रोक लगा दिया गया.

पैसों के लिए फोन कॉल

कई उम्मीदवारों ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि पैनल में नाम न आने पर जब वे बोर्ड से संपर्क करने गए, तो उन्हें चेयरमैन से मिलने को कहा गया. चेयरमैन ने दस्तावेज और आवेदन अपने पास रख लिए और बाद में अलग-अलग नंबरों से फोन कर पैसों की मांग की जाने लगी.

3 साल पूर्व अगस्त 2022 में कुछ उम्मीदवारों ने रेल प्रशासन को शिकायत दी कि उन्हें जानबूझकर पैनल में शामिल नहीं किया जा रहा और रिश्वत मांगी जा रही है. इस पर रेलवे विजिलेंस ने जांच शुरू की, जिसमें आरोप सही पाए गए.

सीबीआई की जांच और छापेमारी

जांच रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (लेखा) जे.ए. वैड्रीन ने सीबीआई को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की. इसके बाद सीबीआई की लखनऊ एंटी करप्शन यूनिट ने धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और षड्यंत्र के आरोप में केस दर्ज किया. जांच की जिम्मेदारी सीबीआई की एडिशनल एसपी रानू चौधरी को सौंपी गई है. एफआईआर दर्ज होते ही विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आगे की जांच शुरू कर दी गई.

गोरखपुर रेलवे भर्ती बोर्ड में 2018-19 की ALP और तकनीशियन भर्ती में भारी अनियमितताओं का खुलासा होते ही, सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन प्रवीण कुमार राय समेत चार लोगों पर रिश्वत लेकर चयन प्रक्रिया में हेरफेर करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है. रेलवे विजिलेंस जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई. फिलहाल सीबीआई की टीम मामले की गहन जांच कर रही है.

गोरखपुर जंक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक: इन ट्रेनों का बदला रूट या कैंसिलेशन देखें
उत्तर प्रदेश: यूपी के गोरखपुर रेलवे जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सितंबर के अंतिम हफ़्ते में कुछ दिनों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इस समय अंतराल में गोरखपुर जंक्शन पर मेगा ब्लॉक किया जाएगा. गोरखपुर-डोमिनगढ़ थर्ड लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल डबल लाइन से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे.

रेलवे ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार करके बोर्ड के पास भेज दिया है. जैसे ही बोर्ड से मंजूरी मिलेगी, नॉन-इंटरलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. वर्तमान में दोनों रूट्स पर कार्य लगभग अपने अंतिम चरण में है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जुलाई से अगस्त के बीच ज़्यादातर काम पूरे कर लिए जाएंगे. गोरखपुर-डोमिनगढ़ थर्ड लाइन के निर्माण के लिए धर्मशाला पुल से तरंग चौराहा तक की पुरानी दीवार को तोड़कर वहां नई दीवार निर्मित की जा चुकी है. इसके अतिरिक्त कैंट से लेकर कुसम्ही तक थर्ड लाइन भी बिछाई जा चुकी है और कुछ ट्रेनों ने वहां से संचालन शुरू भी कर दिया है.

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गोंडा-बाराबंकी खंड के करनैलगंज, सरयू, जरवल रोड और घाघरा घाट जैसे स्टेशनों पर भी थर्ड लाइन पर अब ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है.

इसी के साथ गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण भी किया जा रहा है.

प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 पर एफओबी के पिलर की नींव डालने का काम शुरू हो गया है. इसके लिए भी आने वाले दिनों में कुछ समय के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेनें प्रभावित हो सकती हैं.

प्लेटफार्म नंबर 3/4 के अलावा, प्लेटफार्म नंबर 5/6, 7/8 और 9 पर भी एफओबी के पिलरों के लिए नींव तैयार की जाएगी. हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग समय पर ब्लॉक लेकर यह कार्य किया जाएगा. प्लेटफार्म नंबर 1 पर यह काम पहले ही पूरा कर लिया गया है.

रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि 22 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक गोरखपुर जंक्शन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा और कई ट्रेनों को रोका भी जाएगा.