ghaziabad-corona-cases - Bhartiya Basti

यूपी के इस जिले में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को राज्य सरकार की तरफ से नई कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत सभी जिलों को सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं.

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने एक आदेश जारी कर राज्य के सभी ज़िलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं. इनमें जांच, सैंपलिंग, ट्रैकिंग और आइसोलेशन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ज़ोर दिया गया है.

Uttar Pradesh News

इसके साथ ही लखनऊ में स्थित KGMU, SGPGI और डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान जैसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थानों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी 25 या उससे कम CT वैल्यू वाले कोरोना पॉजिटिव नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नए वेरिएंट्स की पहचान की जा सके.

राजधानी में पिछले 24 घंटों में 4 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. इन मामलों में SGPGI के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग के 57 वर्षीय वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हैं, जो हाल ही में गाजियाबाद की यात्रा से लौटे थे. लौटने के कुछ दिन बाद उन्हें बुखार और जुकाम की शिकायत हुई. RT-PCR टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है.

अन्य मरीजों में 42 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला और एक अन्य युवक शामिल हैं. सभी की हालिया यात्रा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हुई थी, जिससे संक्रमण की संभावना और अधिक हो गई है.

देश-भर की बात करें तो:-

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6,815 तक पहुंच चुकी है

पिछले 24 घंटों में 324 नए मामले दर्ज किए गए हैं

जिनमें सबसे अधिक 2053 केस केरल से सामने आए हैं

मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों में नए वेरिएंट के कारण 12 राज्यों में कुल 68 मरीजों की मौत दर्ज की गई है. अकेले महाराष्ट्र में अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं. सोमवार को दिल्ली, केरल और झारखंड में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना के कारण हुई है.

नोएडा में कोरोना की वापसी: पहली पॉजिटिव महिला मिली, पूरे इलाके में हड़कंप
नोएडा में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। गाजियाबाद में पहले ही चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके थे, और अब नोएडा से भी पहला मामला सामने आया है। इससे पूरे उत्तर प्रदेश में सतर्कता और चिंता का माहौल बन गया है।

नोएडा के सेक्टर 110 की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि महिला को कुछ हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे, जिसके बाद उन्होंने खुद अस्पताल जाकर जांच करवाई। RT-PCR टेस्ट के बाद महिला में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई।

कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद प्रशासन ने महिला को होम आइसोलेशन में भेज दिया और संबंधित इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने और महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी ट्रेस की जा रही है और परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा, "इस एक केस को लेकर पैनिक करने की जरूरत नहीं है। हम टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ा रहे हैं और ज़िला अस्पताल से शुरुआत कर दी गई है।" उन्होंने बताया कि कोविड से निपटने के लिए सभी जरूरी लॉजिस्टिक इंतजाम कर लिए गए हैं।

वहीं गाजियाबाद की बात करें तो वहां पहले ही चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है और इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की रणनीति को दोबारा सक्रिय कर दिया है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सतर्कता बेहद जरूरी है। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कोविड टेस्टिंग को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

सावधानी ही सुरक्षा है—मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें, और जरूरत महसूस होने पर ही बाहर निकलें।