rudhauli basti news - Bhartiya Basti

Basti Rudhauli News: रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोप सही या गलत? धीरसेन निषाद ने बताया सच
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में नगर पंचायत रूधौली बाजार के अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने शनिवार को डी. आई.जी. से मिलकर अपने विरूद्ध लगाये गये कथित आरोपों से सम्बंधित पत्र सौंपा. कहा कि उन्हें अनावश्यक रूप से फंसाने की कोशिश की जा रही है. वे पूरी तरह ेसे निर्दोष है. जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी में भी वे निर्दोष पाये गये हैं. डी.आई.जी. संजीव त्यागी ने प्रकरण को सुना और पुलिस अधीक्षक को मामले में वार्ता कर समुचित निर्देश दिया.

डी. आई.जी. को धीरसेन निषाद ने बताया कि कि नन्दलाल वर्मा पुत्र केशवचन्द्र वर्मा पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के व्योतहरा का निवासी है और उनसे राजनीतिक दुशमनी रखता है. आये दिन फेसबुक, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अर्नगल आरोप उसके द्वारा लगाया जाता है. उसके द्वारा लगाये गये अनेक आरोपों की जांच जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी से कराया गया इसमें सारे मामले निराधार और झूठे पाये गये. वह दो बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गया और भ्रम फैला रहा है. उसके द्वारा धन उगाही के उद्देश्य से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है.

नंदलाल वर्मा पर किया दावा

बताया कि नन्दलाल वर्मा  ने स्वयं उन्हें पत्र लिखकर बकाया धनराशि दिलाये जाने का उल्लेख किया था. यही नहीं नन्दलाल ने थानाध्यक्ष रूधाली को जो पत्र दिया था उसमंें भी उनका और लिपिक प्रेम प्रकाश पटेल का नाम नहीं है.

नगर पंचायत रूधौली बाजार के अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने डीआईजी से मांग किया कि नन्दलाल के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्यवाही कराया जाय. उन्हें अकारण फंसाया जा रहा है. वे पूरी तरह से निर्दोष है.

यूपी के बस्ती में बदल जाएगी 20 सड़कों की किस्मत, 26.73 करोड़ रुपये का होगा काम, जानें रूट और क्षेत्र
Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सड़कों की दशा और दिशा सुधारने के क्रम में कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में 32 किलोमीटर की 20 सड़कें बनाई जाएंगी. इन सड़कों के लिए 26.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके लिए लोकनिर्माण विभाग के दोनों खंड काम करेंगे. दोनों खंडों ने जिले के जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों को शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार किया है. सरकार से स्वीकृति मिलते ही इन सड़कों के निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

अगर सरकार से हरी झंडी मिली तो नाबार्ड के आईआईडीएफ प्लान के तहत जिले की पांचों विधानसभाओं- बस्ती सदर, रुधौली, हर्रैया, महादेवा और कप्तानगंज में प्रस्तावित सड़कों का सर्वे किया. इसमें 32 किलोमीटर लंबाई में फैली 20 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है.

हर्रैया, कप्तानगंज,रुधौली, बस्ती सदर और महादेवा में बनेंगी ये सड़कें

हर्रैया की बात करें तो यहां धुरवा बेलवरिया, अशोकपुर से घोलवा-परसरामपुर, परसा-परसरामपुर लालपुर पंडित मार्ग, श्रीपतपुर से चौधरीपुरवा, कप्तानगंज में भिउरा से झुगिया गांव, गौर डिग्री कॉलेज से रानीपुर, अजगवां से धनघटी, महादेवा में समरधीर से रोझिया यादव पुरवा, दोफड़ा से ननुआपुर, अगईभगाड़ चंदो से लगड़ी टोला मार्ग, मिल्कीपल्हद जोत से जिगनिया रोड शामिल है.

बस्ती सदर में रैकवार रजौली मार्ग से यादवपुरवा मार्ग, एलडी मार्ग से बेलवाडाड़ मार्ग, रुधौली में मथुरापुर से भिटिया कला और सेहुड़ा कला से गुलरिहा रायठ मार्ग प्रस्ताव शामिल है.