school safety - Bhartiya Basti

यूपी के हजारों स्कूलों के सुरक्षा को लेकर होगा यह काम
उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित सभी सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन और लो टेंशन बिजली लाइनें हटाई जाएंगी. यह निर्णय बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. शीघ्र ही हर जिले में एक समिति बनाई जाएगी, जो इन बिजली लाइनों को चिन्हित करेगी और हटवाने का कार्य शुरू करेगी.

क्या रहेगी योजना?

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनों को हटाने का आदेश दिया गया है. इन लाइनों को हटाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली समिति को दी जाएगी. इस समिति में जिले के स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ), बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), उच्च शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता सम्मिलित रहेंगे.

इस पूरी प्रक्रिया कि देख-रेख अधीक्षण अभियंता करेंगे, जो समिति के संयोजक होंगे. सभी जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को कहा गया है कि वे 3 दिनों के भीतर जिलाधिकारी से मिलकर समिति का गठन कर लें.

जिस सरकारी स्कूलों के परिसर के ऊपर व नजदीक से बिजली की तारें जा रही हैं, उन्हें चिन्हित किया जाएगा. जैसे ही किसी स्कूल की पहचान होगी, वहां लाइन शिफ्टिंग का काम तुरंत शुरू किया जाएगा. इसके लिए पूरे जिले में एक-एक स्कूल को चिन्हित करने का इंतजार नहीं किया जाएगा.

किस तरह होगा लाइन हटाने का काम?

लाइन हटाने के काम में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पुराना सामान जैसे पोल, कंडक्टर, इंसुलेटर व स्टील अगर सही हालत में हैं, तो उन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जाए. अगर कुछ सामान कम पड़ जाए तो विभाग के स्टोर व साइट पर मौजूद पुराने उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा.

नई जगह लाइन बिछाने के लिए कोशिश की जाएगी कि पीसीसी पोल (कंक्रीट पोल) लगाए जाएं. अंडरग्राउंड केबल का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई है.

लाइन शिफ्टिंग का सारा काम बिना बच्चों की पढ़ाई पर असर डालें करने की योजना है. कार्य तब किया जाएगा जब स्कूल की छुट्टी हो जाए व रविवार और अवकाश के दिनों में. इसके अतिरिक्त कार्य के दौरान पूरी सावधानी और सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो.

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को इस संबंध में पत्र भेजकर आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से लंबे समय से स्कूल परिसरों से बिजली लाइनों को हटाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने बजट में भी शामिल कर लिया है.

स्कूल जैसी सुरक्षित जगह में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: मुरादाबाद से रूह कंपा देने वाली घटना
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। एक 12 साल की मासूम दलित बच्ची के साथ जो कुछ हुआ, वह समाज की उस सच्चाई को उजागर करता है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

8 मई की शाम का वक्त था। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुछ नाबालिग लड़कों ने उसे बहाने से अपने साथ बुलाया। बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बच्ची को पिलाया गया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे एक प्राइवेट स्कूल के अंदर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्कूल की चाबी आरोपियों को आसानी से मिल गई। वजह यह बताई जा रही है कि आरोपियों में से एक के पिता उस स्कूल में चौकीदार हैं, और चाबी उनके घर के पास ही रहती थी।

इतना ही नहीं, बच्ची का एक वीडियो भी बनाया गया और उसे धमकी दी गई कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी, तो जान से मार दिया जाएगा और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। डर और धमकी के साये में बच्ची चुप रही, लेकिन अपराधी नहीं रुके। उन्होंने वीडियो को वायरल कर दिया।

19 मई को पड़ोस की एक महिला ने जब यह वीडियो देखा, तो वह तुरंत बच्ची के घर पहुंची और पीड़िता की मां को सब कुछ बताया। मां ने जब प्यार से पूछताछ की, तो बच्ची रो-रोकर पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और पीड़िता के ही मोहल्ले में रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक मामला गंभीर है और जांच जारी है। आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची, जो स्कूल को एक सुरक्षित जगह मानती थी, वहीं पर उसकी अस्मिता को कुचल दिया गया। यह सवाल सिर्फ कानून-व्यवस्था पर नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने और बच्चों की परवरिश पर भी उठाता है।

हमारे समाज को यह समझने की ज़रूरत है कि अपराध उम्र देखकर नहीं होते। नाबालिग कहे जाने वाले बच्चों के हाथों भी अगर ऐसी दरिंदगी हो सकती है, तो यह एक बहुत बड़ा सामाजिक संकट है।

यह घटना एक चेतावनी है—हम सबके लिए। माता-पिता, शिक्षक, समाज और प्रशासन—हर किसी को अब जागना होगा। बच्चों को सही-गलत की समझ देना, उनके व्यवहार पर नजर रखना और उनके मन की बातों को सुनना अब केवल विकल्प नहीं, एक जिम्मेदारी बन चुका है।