pension online apply - Bhartiya Basti

उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू, बुजुर्गों को होगा लाभ
उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में महत्वपूर्ण पहल वृद्धावस्था पेंशन योजना है, जो प्रदेश के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है. यह योजना उन बुजुर्गों के लिए आशा की किरण है, जिनकी आयु 60 साल व उससे ज्यादा है और जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं.

यह योजना राज्य सरकार और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से संचालित की जाती है. इसके अंतर्गत पात्र बुजुर्गों को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसमें ₹200 की भागीदारी केंद्र सरकार की और ₹800 राज्य सरकार की होती है. साथ ही, जिन वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 80 साल व उससे ज्यादा है, उन्हें केंद्र और राज्य दोनों की ओर से ₹500-₹500 का समान योगदान दिया जाता है.

इस योजना का क्रियान्वयन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली के जरिए किया जाता है, जिससे पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हर 3 महीने में जमा की जाती है.

राज्य सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि 15 जून 2025 से वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 3 महीने की पेंशन एक साथ ₹3000 की राशि के रूप में उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी. यह प्रक्रिया जून महीने के अंतिम हफ्ते तक पूरी कर ली जाएगी.

सरकार ने इस बार योजना का दायरा बढ़ाते हुए 6.5 लाख नए बुजुर्गों को योजना में शामिल किया है. इसके बाद योजना के अंतर्गत लाभ पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढ़कर 67.50 लाख हो गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित योग्यताएं पूर्ण करनी होंगी:-

आवेदक की आयु 60 साल व उससे ज्यादा होना चाहिए.

वह उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो.

ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय ₹46,080 और शहरी क्षेत्र में ₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करता हो.

आवेदक किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना से लाभान्वित नहीं हो रहा हो.

आयकरदाता इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते.

आवेदन की प्रक्रिया: यह योजना पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी, इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है:-

सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल sspy-up.gov.in पर जाएं.

वेबसाइट के मेन्यू में 'वृद्धावस्था पेंशन' विकल्प पर क्लिक करें.

अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, बैंक जानकारी, आय प्रमाण आदि भरें.

आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और BPL कार्ड स्कैन कर अपलोड करें.

मोबाइल पर भेजा गया OTP डालें और कैप्चा कोड भरकर फॉर्म सबमिट करें.

फॉर्म सबमिट करने के बाद एक पंजीकरण संख्या मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

पेंशन के नियमित भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए हर लाभार्थी को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है. यह प्रमाणपत्र यह पुष्टि करता है कि लाभार्थी जीवित है और पेंशन के लिए पात्र है. यह दस्तावेज ऑनलाइन व नजदीकी जन सेवा केंद्र के जरिए जमा किया जा सकता है. अगर यह दस्तावेज समय पर जमा नहीं किया गया, तो लाभार्थी का नाम सूची से हट सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना समाज के उन बुजुर्ग नागरिकों के लिए राहत भरी है, जिनके पास कोई निश्चित आमदनी नहीं है. इससे उन्हें न सिर्फ आर्थिक मदद मिलता है, बल्कि उनका आत्मसम्मान भी बना रहता है.

बुढ़ापे में सहारा बनी सरकार की ये योजना, घर बैठे ऐसे उठाएं लाभ
बुढ़ापा वो समय होता है जब इंसान की हिम्मत और हौसला धीरे-धीरे जवाब देने लगता है। शरीर का साथ छूटने लगता है, छोटी-छोटी बीमारियां भी गंभीर लगने लगती हैं और ऊपर से जब घर की कमाई बंद हो जाती है, तो खर्चों की टेंशन जीना और मुश्किल बना देती है। बहुत से बुजुर्ग ऐसे होते हैं जिन्होंने पूरी ज़िंदगी मेहनत में गुज़ार दी, लेकिन बुढ़ापे में उनके पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं होता। ऐसे में सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाएं उन बुजुर्गों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना एक ऐसी ही योजना है, जो बुजुर्गों के लिए राहत का काम करती है। यह योजना खासतौर पर 60 साल से ऊपर के उन लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास कोई नियमित आय नहीं है। इस योजना का एक हिस्सा केंद्र सरकार देती है और दूसरा हिस्सा राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है। इसका मकसद यही है कि बुजुर्गों को अपने बुढ़ापे में किसी और के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

इस योजना के तहत जिन लोगों की उम्र 60 से 150 साल के बीच है और जो उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ उम्र और निवास ही काफी नहीं है। इसके साथ ही यह भी ज़रूरी है कि आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो। ग्रामीण इलाकों में अगर सालाना आय ₹46800 से ज्यादा है या शहरी इलाकों में ₹56460 से अधिक है, तो वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

वहीं दूसरी तरफ, अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी और सरकारी योजना के तहत पेंशन ले रहा है, तो वह भी इस योजना के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। साथ ही अगर किसी के दस्तावेज़ों में उम्र 60 साल से कम दर्ज है, तो उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा, चाहे उनकी असल उम्र उससे ज्यादा ही क्यों न हो।

अब अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले यूपी सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको "वृद्धावस्था पेंशन" या "Old Age Pension" टैब पर क्लिक करना है। इसके बाद “Apply Online” विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म में आपसे मांगी गई सामान्य जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, जिला, तहसील, मोबाइल नंबर वगैरह भरना होता है। इसके बाद बैंक की जानकारी जैसे बैंक का नाम, खाता संख्या, शाखा का नाम और IFSC कोड भरना होगा। फिर आपको आय प्रमाण पत्र से संबंधित विवरण और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, जिसमें आपकी पासपोर्ट साइज फोटो, उम्र का प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र शामिल है। फॉर्म सबमिट करने से पहले एक घोषणा बॉक्स को टिक करना होगा और कैप्चा भरकर आप आवेदन पूरा कर सकते हैं।

अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही है, तो आप किसी जन सुविधा केंद्र (CSC) पर जाकर भी यह फॉर्म भरवा सकते हैं। वहां पर मौजूद ऑपरेटर आपकी पूरी जानकारी लेकर चंद मिनटों में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर देगा।

यह योजना उन बुजुर्गों के लिए बहुत उपयोगी है जिनके पास कमाने का कोई ज़रिया नहीं है और जो अपने बच्चों या दूसरों पर बोझ नहीं बनना चाहते। हर महीने मिलने वाली यह छोटी सी राशि उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकती है।

सरकार की यह कोशिश वाकई सराहनीय है कि वह बुजुर्गों को सिर्फ सहारा नहीं दे रही, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का हक़ भी दे रही है। ऐसे में जरूरी है कि जो लोग इस योजना के योग्य हैं, वे इसका लाभ जरूर उठाएं और आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें।

अगर आप इस योजना से संबंधित और भी जानकारी या अपडेट्स चाहते हैं, तो हम हर बुधवार शाम 7:30 बजे ऐसी ही योजनाओं की पूरी जानकारी लेकर आते रहेंगे। अगली बार आप किस योजना के बारे में जानना चाहते हैं, यह हमें जरूर बताएं।

धन्यवाद!