crime against women - Bhartiya Basti

केरल कनेक्शन से खुली साजिश की परतें, दरकशां की पुरानी यात्राएं बेनकाब, कई मासूमों के शिकार की आशंका
फूलपुर की किशोरी को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने की साजिश में गिरफ्तार दरकशां बानो को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि दरकशां इससे पहले भी एक-दो बार केरल जा चुकी है। पुलिस अब यह खंगाल रही है कि क्या वह पहले भी किसी ऐसी साजिश का हिस्सा थी, या किसी और किशोरी को इस गिरोह का शिकार बनाने गई थी। सूत्रों के मुताबिक दरकशां की यात्रा रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगालने पर यह जानकारी सामने आई है। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि इन दौरों में उसके साथ कौन था। पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल कर रही है कि कहीं इस नेटवर्क का शिकार और लड़कियां तो नहीं बनीं।

गरीब और अनुसूचित जाति की लड़कियों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क का शक

पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह पूरा मामला किसी संगठित और सुनियोजित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि यह गिरोह खासतौर पर गरीब और अनुसूचित जाति की लड़कियों को निशाना बनाता है। उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाकर, बहला-फुसलाकर केरल ले जाया जाता है, जहां उनका ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण और कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ा जाता है। इस साजिश में दरकशां बानो अकेली नहीं हो सकती, उसके साथ ऐसे कई और लोग भी जुड़े होने की आशंका है, जो लड़कियों को जाल में फंसाकर नेटवर्क तक पहुंचाते हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि फिलहाल आरोपी युवती के पहले केरल जाने की पुख्ता जानकारी नहीं है। उसके साथ-साथ पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है।

केरल पहुंची प्रयागराज पुलिस

प्रयागराज पुलिस की टीम अब इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए केरल पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को त्रिशूर जिले में पहुंची और वहां जांच शुरू कर दी। टीम ने सबसे पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और उस हॉस्टल का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जहां पर किशोरी को ठहराया गया था। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

महिला के साथ दरिंदगी की दिल दहला देने वाली घटना: अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप, फिर मांगे लाखों रुपये
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके नहाते समय एक युवक ने चोरी-छिपे उसका वीडियो बना लिया, फिर उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करके कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने अब पुलिस में पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला का दर्द सुनकर रूह कांप जाती है। उसने बताया कि करीब 6 महीने पहले जब वह अपने घर की छत पर नहा रही थी, उस वक्त अभिषेक प्रजापति नामक युवक उसके घर में घुस आया। महिला के अनुसार, उसने उस समय कपड़े नहीं पहने थे और अभिषेक ने उसी दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया।

पीड़िता ने बताया कि वह लोकलाज के डर से लगातार उसकी हर डिमांड पूरी करती रही। कभी सोने के गहने, कभी चांदी के जेवर, तो कभी कैश या ऑनलाइन ट्रांसफर के ज़रिए उसने अभिषेक को लाखों रुपये दिए। उसने बताया कि अभिषेक कभी उसे QR कोड भेजता, तो कभी कैश की मांग करता। डर के मारे उसने सब कुछ दे दिया।

लेकिन यहीं मामला नहीं रुका। महिला ने कहा कि जब उसके पास पैसे नहीं बचे और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, एक दिन आरोपी अपने तीन-चार साथियों के साथ उसके घर आया। उनमें से एक ने अंदर आकर महिला के साथ रेप किया, जबकि बाकी बाहर खड़े रहे।

महिला ने बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर चिल्लाई और घरवालों को जगाया। उसकी चीख सुनकर घर वाले जागे, लेकिन तब तक अभिषेक और उसके साथी उसे घर से जबरन खींचकर ले गए। बाद में आरोपी उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़ गया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उससे करीब 1.5 लाख रुपये ठग लिए। कुछ पैसे उसने फोनपे से भेजे, बाकी कैश दिए, जो उसे घर के लोगों से चुराकर देने पड़े।

महिला की शिकायत पर अब पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें रेप, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि मामला काफी गंभीर है और पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अभिषेक प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में और क्या सच्चाइयां सामने आती हैं।

यह घटना न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में तेजी से बढ़ रही डिजिटल ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं पर सख्त कानून और सतर्कता की जरूरत को भी उजागर करती है।