Uttar Pradesh Crime News - Bhartiya Basti

संतकबीरनगर पुलिस पर गंभीर आरोप: महिला से मारपीट के बाद केस दर्ज करने के बदले मांगी रिश्वत, न देने पर फर्जी मुकदमे की धमकी
संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा निवासिनी सकलैलून पत्नी नुरुल्लाह ने डीआईजी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में सकलैलून ने कहा है कि गत  5 अक्टूबर को दिन में वह अपने दरवाजे पर बैठी थी कि उसी समय गांव की जरीना खातून पत्नी मोहम्मद हासिम, सना खातून व सिफा खातून पुत्रीगण मोहम्मद हासिम के साथ नाजरा खातून पुत्री सद्दाम हुसेन पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर चढ़ आये और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गाली दिया।

उसने गाली देने से मना किया  सभी लोग मारने के लिए दौड़ा लिये। हम प्रार्थिनी अपनी जान बचाने के लिए घर में भागी तो उपरोक्त सभी मुल्जिमान घर में घुस कर उसे लात मुक्का थप्पड़ से मारा पीटा।  शोर मचाने पर उसके  पति व लड़का गांव के तमाम अन्य लोग आये और बीच बचाव किया। इस पर उपरोक्त सभी मुल्जिमान जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गये।  घटना की सूचना थाने पर दिया गया जहां पर थाने पर तैनात सिपाही मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर रूपये की मांग करने लगे। जब रूपये देने से मना किया सिपाहियों ने भ्द्दी-भद्दी गाली गुप्ता देते हुए दो तीन थप्पड़ मारे और धमकी दिये कि तुम हम पुलिस वालों को नहीं जानती जो हम लोगों का कहना नहीं मानोगी तो तुम्हारे पति को कट्टा चाकू या गांजे के फर्जी मुकदमें में फसा कर जेल भेजवा देंगे और थाने से भगा दिये।

थाना दुधारा की पुलिस ने ना तो  मुकदमा दर्ज किया न  चोटो का डाक्टरी मुआयना करवाया। उसने डीआईजी से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

सरकारी दफ्तर में डॉक्टर बनाता था अश्लील वीडियो! पत्नी के आरोपों से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। यहां सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर तैनात एक डॉक्टर वरुणेश दुबे पर उनकी पत्नी ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है।

डॉक्टर की पत्नी का दावा है कि उनके पति खुद को ट्रांसजेंडर बताकर अपने सरकारी क्वार्टर में अश्लील वीडियो बनाते थे और फिर उन्हें पोर्न साइट्स पर अपलोड करते थे। इतना ही नहीं, वह इन वीडियो को ऑनलाइन बेचते भी थे। यह सब कोई निजी स्थान या होटल में नहीं, बल्कि सरकारी आवास में ही किया जा रहा था।

पत्नी ने आरोप लगाया कि जब उन्हें इस हरकत की जानकारी हुई और उन्होंने इसका विरोध किया, तो डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने यह बात अपने पिता और भाई को बताई और वे समझाने के लिए डॉक्टर से मिलने आए, तो उनसे भी दुर्व्यवहार और मारपीट की गई।

महिला ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपने पति के साथ उसी सरकारी आवास में रहना शुरू किया था। वहीं रहते हुए उन्होंने कमरे की सजावट की थी, जिसमें खास वॉलपेपर लगाए गए थे। बाद में उन्हें इंटरनेट पर कुछ अश्लील वीडियो मिले, जिनमें वही वॉलपेपर और कमरे की पहचान थी। वीडियो में पेड प्रमोशन था, इसलिए उन्होंने पेमेंट कर के वीडियो को खोला और पुष्टि की कि यह वीडियो उसी कमरे में शूट किए गए हैं जिसमें वह पहले रह चुकी थीं।

महिला ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाही, तो उन्होंने जवाब देने की बजाय हाथापाई शुरू कर दी। परेशान होकर वह दो दिन तक वहीं सरकारी आवास के बाहर बैठीं रहीं ताकि प्रशासन से रूम खुलवाया जा सके। जब रूम खुला, तो घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ मिला और सारा सामान गायब था। साथ ही, किसी के आने-जाने के निशान भी वहां मिले।

पत्नी का कहना है कि उन्हें पूरी रात अकेले वहीं रहना पड़ा, लेकिन जब कमरे की तलाशी ली गई, तो वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। वीडियो में दिखने वाले वॉलपेपर अब भी कमरे की दीवारों पर मौजूद हैं, जिससे यह साफ हो गया कि वही कमरा वीडियो की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था।

महिला ने साफ किया है कि वह इस मामले को लेकर अब मुख्यमंत्री तक जाएंगी और न्याय की मांग करेंगी।

पुलिस भी अब इस गंभीर मामले में सक्रिय हो गई है। डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है, सरकारी आवास की वीडियोग्राफी कराई गई है और क्वार्टर को सील कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं है, बल्कि सरकारी पद और स्थान के दुरुपयोग से जुड़ा है, जिसकी निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। यदि लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि नैतिकता और समाज के भरोसे के साथ भी एक बड़ा धोखा है।