jagdambika pal - Bhartiya Basti

Bhisma Shankar Tiwari Net Worth: जगदंबिका पाल से ज्यादा अमीर हैं सपा के भीष्म शंकर, पत्नी के पास करोड़ो की जमीन और हीरे की अंगूठी
Samajwadi Party ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश स्थित सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा सीट से भीष्म शंकर कुशल तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. तिवारी, बाहुबली और कैबिनेट मंत्री रहे स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं.भीष्म शंकर तिवारी पहले बसपा में थे और साल 2014 और साल 2019 का चुनाव हार चुके हैं. इसके पहले वह साल 2014 तक बसपा के टिकट पर बलरामपुर से सांसद थे. आइए हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी देते हैं. यह जानकारी साल 2019 के आम चुनाव के हलफनामे के आधार पर है. 2019 के मुकाबले देखें तो भीष्म शंकर की संपत्ति जगदंबिका पाल से ज्यादा है. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने साल 2019 के चुनावी हलफनामे में  10 करोड़ 33 लाख 66 हजार 710 रुपये की संपत्ति दिखाई थी.

चुनावी हलफनामे में तिवारी ने बताया था कि उन पर कोई मुकदमा या मामला नहीं चल रहा है. इसके अलावा उनके पास 6 लाख रुपये कैश और उनकी पत्नी के पास तीन लाख रुपये कैश है वहीं तिवारी और उनकी पत्नी के बैंक और पीपीएफ अकाउंट्स में कुल 35 लाख 10 हजार 307 रुपये जमा थे जिसमें 25 लाख रुपये भीष्म शंकर तिवारी के खाते में थे.

सपा नेता ने बताया था कि उन्होंने शेयर या म्यूचल फंड में निवेश नहीं किया है. हालांकि उनकी पत्नी के नाम पर 14 लाख 68 हजार 526 रुपये के निवेश दिखा गए थे.उनकी पत्नी के नाम पर पोस्ट ऑफिस में 5 लाख 52 हजार 786 रुपये भी जमा थे.

सपा नेता और उनकी पत्नी के नाम कुल 57 लाख 70 हजार 9 रुपये के इंश्योरेंस भी हैं. तिवारी और उनकी पत्नी दोनों के पास कोई गाड़ी नही है. इसके अलावा सपा नेता के पास 6 लाख और उनकी पत्नी के पास 27 लाख के स्वर्ण आभूषण हैं.

अचल संपत्ति का क्या है हाल?
कुल मिलाकर सपा नेता के पास 49 लाख 94 हजार 706 रुपये की चल संपत्ति और उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 5 लाख 6 हजार 922 रुपये की संपत्ति है. दोनों की चल संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 55 लाख 1 हजार 628 रुपये आंकी गई थी.

भीष्म शंकर तिवारी के पास 6 करोड़ 12 लाख 57 हजार 200  रुपये की कृषि योग्य, गैर कृषि योग्य, कमर्शियल और रिहायशी बिल्डिंग है. वहीं उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ 57 लाख 76 हजार 800 रुपये की कृषि योग्य और रिहायशी मकान है. दोनों की कुल अचल संपत्ति की कीमत 12 करोड़ 70  लाख 34 हजार रुपये आंकी गई थी.

Lok Sabha Election 2024: डुमरियागंज से Bhishma Shankar Tiwari पर अखिलेश यादव ने इस वजह से लगाया दांव, जानें- इनका सियासी सफर
Dumariyaganj Lok Sabha Seat पर Lok Sabha Chunav 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने भीष्म शंकर तिवारी पर दांव लगाया है. यूं तो भीष्म शंकर तिवारी लगातार दो बार से लोकसभा चुनाव हार रहे हैं लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भीष्म शंकर तिवारी पर दांव लगाना कई मायने बता रहा है.

दरअसल भीष्म शंकर तिवारी को सपा पूर्वांचल में अपने ब्राह्मण फेस के तौर पर पेश करना चाहती है. एक ओर जहां पवन पांडेय ने अयोध्या में सपा में ब्राह्मणों का चेहरा बने हुए हैं तो सपा पूर्वांचल में भीष्म शंकर के जरिए ब्राह्मणों को अपनी ओर करने की जुगत में है.

2 बार सांसद रह चुके हैं भीष्म शंकर कुशल तिवारी
हरिशंकर तिवारी के बेटे भीष्म शंकर तिवारी साल 2009 से 2014 तक सांसद थे. इसके अलावा वह साल 2008 में हुए उपचुनाव में जीतकर संसद पहुंचे थे जहां वह सिर्फ 1 साल सदस्य में थे. दोनों ही बार वह बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर बलरामपुर से जीतकर सदन  पहुंचे थे. 14वीं और 15वीं लोकसभा में वह संसद की कई कमेटियों के सदस्य भी थे.

डुमरियागंज से ही भीष्म शंकर क्यों?
भीष्म शंकर को डुमरियागंज से टिकट देने के पीछे माना जा रहा है कि सपा, बीजेपी के ब्राह्मण वोट में सेंध लगाकर उसके प्रत्याशी जगदंबिका पाल की मुश्किलें बढ़ाना चाहती है. क्षेत्र में सपा को अपने मुस्लिम और यादव मतदाताओं पर जहां पूरा भरोसा है वहीं वह चाहती है ब्राह्मण मत भी उसके साथ आएं तो वह बीजेपी को इस सीट पर मात दे सकती है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भीष्म शंकर सपा के लिए कितने कुशल साबित होते हैं. साल 2014, साल 2019 का चुनाव वह संतकबीरनगर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी के हाथों हार चुके हैं. ऐसे में सीट बदलने से उन्हें कितना लाभ होगा यह तो 4 जून को ही पता चलेगा.