Railway Development - Bhartiya Basti

गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए इस नई ट्रेन की बुकिंग शुरू, देखें रूट और समय
रेलवे: होली त्योहार के आते ही ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त इंतजाम तेज कर दिए हैं. इसी क्रम में बरेली होकर नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच एक और होली स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला लिया गया है. समय सारिणी जारी होने के साथ टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष सेवा से त्योहार के समय यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम होगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

कब और कैसे चलेगी होली स्पेशल

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार ट्रेन संचालन इस प्रकार रहेगा:-

ट्रेन नंबर:- 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल

संचालन: 20 फरवरी से 6 मार्च

दिन: प्रत्येक शुक्रवार

प्रस्थान: नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे

आगमन: बरेली शाम 7:22 बजे

आखिरी स्टेशन: गोरखपुर अगले दिन सुबह 5 बजे

ट्रेन नंबर:- 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल

संचालन: 21 फरवरी से 7 मार्च

दिन: प्रत्येक शनिवार

प्रस्थान: गोरखपुर सुबह 7 बजे

आगमन: बरेली शाम 5:50 बजे

आखिरी स्टेशन: नई दिल्ली रात 11:10 बजे

लंबी अवधि तक चलेंगी ये एसी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन लंबे समय तक जारी रखने का निर्णय लिया है.

ट्रेन नंबर:- 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार एसी स्पेशल

संचालन: 1 जनवरी 2027 तक

पूर्णिया कोर्ट से: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, रविवार (6 मार्च से 29 दिसंबर)

आनंद विहार से: बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार (8 मार्च से 1 जनवरी 2027)

ट्रेन नंबर:- 05575/76 सहरसा-आनंद विहार एसी स्पेशल

संचालन: दिसंबर 2026 तक

सहरसा से: प्रत्येक बुधवार (11 मार्च से 30 दिसंबर)

आनंद विहार से: प्रत्येक मंगलवार (10 मार्च से 29 दिसंबर 2026)

नई साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी

रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार-पुरुलिया साप्ताहिक ट्रेन को भी मंजूरी दे दी है.

ट्रेन नंबर:- 14021/22

आनंद विहार से: प्रत्येक गुरुवार

पुरुलिया से: प्रत्येक शुक्रवार

संचालन: मार्च का पहला हफ्ता

बरेली होकर चलने वाली दो जोड़ी क्लोन ट्रेन नंबर:- 04651/52 जयनगर-अमृतसर और 04653/54 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर-28 फरवरी के बाद बंद कर दी जाएंगी. इन ट्रेनों में आरक्षण रोक दिया गया है. ऐसे में अन्य ट्रेनों पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर टिकट समय पर बुक कर लें.

यूपी में इस रूट पर चलेगी नई ट्रेन, देखें रूट
झारखंड: मेदिनीनगर (पलामू) क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. रेलवे बोर्ड ने पुरुलिया से आनंद विहार (दिल्ली) तक नई ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है. लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग उठ रही थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है. नई ट्रेन रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, नगर ऊंटारी, अयोध्या धाम और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

जनता को मिलेगा सीधा फायदा

इस फैसले को पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी और बहुप्रतीक्षित उपलब्धि माना जा रहा है. जानकारी देते हुए सांसद बीडी राम के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि सांसद के लगातार प्रयासों और मजबूत पैरवी के बाद यह संभव हो सका है. उनके मुताबिक, इस ट्रेन के शुरू होने से पलामू और गढ़वा जिलों के लाखों लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी.

धार्मिक यात्रियों को खास सुविधा

नई रेल सेवा का सबसे बड़ा लाभ श्रद्धालुओं को मिलने वाला है. अब अयोध्या धाम जाने के लिए यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय की बचत होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी.

मरीजों और परिजनों को राहत

स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण मानी जा रही है. लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके साथियों को अब लंबी और जटिल यात्रा से राहत मिलेगी. पहले जहां कई ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था, वहीं अब सीधा सफर संभव होगा.

लगातार उठाया गया था मुद्दा

बताया गया कि इस रेल सेवा की मांग को लेकर सांसद ने लोकसभा में नियम 377 और शून्यकाल के दौरान प्रभावी ढंग से मामला उठाया था. इसके अतिरिक्त रेल मंत्रालय के सामने लिखित और मौखिक दोनों माध्यमों से मांग रखी गई. मंडल और जोन स्तर की बैठकों में भी इस विषय को बार-बार उठाया जाता रहा.

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से सिर्फ यात्रा ही आसान नहीं होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा. बेहतर रेल संपर्क से पलामू और आसपास के इलाकों की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

अब यह ध्यान देने योग्य होगा कि नई ट्रेन का संचालन कब से शुरू होता है और यात्रियों को इसका लाभ जमीन पर कितनी जल्दी मिल पाता है.