Railway Station Beautification - Bhartiya Basti

23 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प, रेल सेवाओं से यात्रियों को होगा लाभ
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर के पनकी क्षेत्र में स्थित पनकी धाम रेलवे स्टेशन अब नई पहचान के साथ तैयार हो रहा है. स्टेशन का कायाकल्प होने से आसपास के इलाकों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से जिस सुविधा का इंतजार किया जा रहा था, वह अब जल्द पूरी होने वाली है.

अमृत भारत योजना के तहत हुआ विकास

देशभर के प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए चलाई जा रही अमृत भारत स्टेशन योजना में पनकी धाम स्टेशन को भी शामिल किया गया है. इस योजना के अंतर्गत स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. निर्माण कार्य में आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय परंपरा की झलक भी दिखाई दे रही है.

स्टेशन भवन और सुविधाओं में बड़ा बदलाव

पुनर्विकास के दौरान स्टेशन की नई इमारत तैयार की गई है, जिसे सीधे मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग और आरक्षण काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है. पार्सल बुकिंग सेंटर भी शुरू किया गया है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम

स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रैंप का निर्माण कराया गया है. पहले यात्रियों को फुटओवर ब्रिज से होकर जाना पड़ता था, लेकिन अब आवाजाही आसान हो गई है. प्लेटफार्मों को टिन शेड से ढकने का काम भी तेजी से चल रहा है, जिससे धूप और बारिश से राहत मिलेगी.

निरीक्षण के बाद तेजी आई काम में

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों की प्रगति देखी थी. इसके बाद बचे हुए कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन का दावा है कि अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष काम अंतिम चरण में हैं.

पनकी धाम स्टेशन का लोकार्पण होते ही यहां करीब 30 ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू किया जाएगा. इससे पनकी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को गोविंदपुरी या कानपुर सेंट्रल स्टेशन जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. साथ ही सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा. रेलवे बोर्ड जल्द ही लोकार्पण की तारीख तय करेगा, जिसके बाद पनकी धाम स्टेशन पूरी तरह यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.

यूपी में चारबाग, वाराणसी और गोरखपुर स्टेशन में होंगे बड़े बदलाव
उत्तर प्रदेश: उत्तर भारत में रेल यात्रा करने वालों के लिए आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रेलवे बोर्ड ने यात्री सुविधाओं और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे को अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके अंतर्गत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक रूप दिया जाएगा.

पूर्वोत्तर रेलवे की तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ, इज्जतनगर, वाराणसी और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों की संख्या को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगले 5 वर्षों में पूर्वोत्तर रेलवे से संचालित ट्रेनों की संख्या लगभग दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है. इस दिशा में जोनल रेलवे ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

प्लेटफॉर्म और लाइनों का होगा विस्तार

रेलवे की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. इसके साथ ही नई लाइनें और पिट लाइन बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. शहरी इलाकों और उनके आसपास नए टर्मिनल स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जिससे ट्रेनों का संचालन बिना बाधा के हो सके.

गोमतीनगर और अन्य स्टेशनों पर काम तेज

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का दूसरा चरण लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है. वहीं ऐशबाग, बादशाहनगर और गोरखपुर स्टेशन पर भी निर्माण और सुधार कार्य तेजी से चल रहा है. इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है.

नई रेल लाइनों से मिलेगा सीधा लाभ

रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई नई परियोजनाओं पर काम चल रहा है. खलीलाबाद से श्रावस्ती और बहराइच तक नई रेल लाइन को वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके अतिरिक्त गोरखपुर मार्ग से बाराबंकी से छपरा तक करीब 425 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने की योजना है.

तीसरी और चौथी लाइन की तैयारी

रेलवे ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चौथी लाइन बिछाने की तैयारी भी शुरू कर दी है. कई क्षेत्रों में सर्वे और निर्माण कार्य चल रहा है. घाघरा घाट से बुढ़वल तक तीसरी लाइन का काम पूरा कर लिया गया है, जिसमें घाघरा नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल भी शामिल है.

रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अगले 5 वर्षों में इन सभी स्टेशनों पर ट्रेनों के संचालन की क्षमता को दो गुना किया जाएगा. यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. स्टेशन भवनों का विस्तार, प्लेटफॉर्म की संख्या में बढ़ोतरी और आधुनिक सुविधाओं के जरिए रेल यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की योजना है.

उत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशन होंगे अपग्रेड

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग, वाराणसी और अयोध्या समेत कुल दस स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना बनाई गई है. इसमें दिल्ली, वाराणसी, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जम्मू, हरिद्वार और बरेली जैसे बड़े स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों पर बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा.