Amrit Bharat Yojana - Bhartiya Basti

गोरखपुर को मिलेगी एक और नई प्रीमियम ट्रेन, इस रूट पर सफर होगा आसान
उत्तर प्रदेश: रेल मंत्रालय की नई योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे को नई सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देश दिया गया हैं कि गोरखपुर मार्ग से एक और साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा. यह नई ट्रेन छपरा से दिल्ली व अमृतसर के बीच संचालित हो सकती है. इससे बिहार, गोरखपुर और पूर्वांचल के यात्रियों के लिए दिल्ली और पंजाब की यात्रा काफी सरल हो जाएगी.

किन मार्गों पर ट्रेनों का पहले से है संचालन?

गोरखपुर मार्ग से पहले ही उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा और बापूधाम मोतिहारी से अमृत भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. छपरा और सिवान अब तक इस सेवा के अंतर्गत नहीं थे. रेलवे बोर्ड दक्षिणी बिहार (गया) से भी नई ट्रेन शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है.

छपरा से अमृत भारत ट्रेन संचालित करने के प्रस्ताव पर तेजी से कार्य किया जा रहा है. रेलवे बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक पूर्वोत्तर रेलवे और अन्य जोन के संबंधित विभाग तारीख, समय, रूट और स्टॉपेज को लेकर बैठकें कर रहे हैं.

एक बार रूट और तारीख निश्चित हो जाने पर आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. अगर मंजूरी नहीं बनी तो किसी मौजूदा स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत में परिवर्तित किया जा सकता है.

अमृत भारत ट्रेन की विशेषताएं

अमृत भारत एक नॉन-एसी एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसमें स्लीपर और जनरल कोच मौजूद होते हैं. इसकी रफ्तार मेल और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों से अधिक होती है. दोनों सिरों पर इंजन लगे होते हैं, जो पुश-पुल तकनीक से संचालित किए जाते हैं.

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं जैसे –

मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

आरामदायक सफर के लिए एयर स्प्रिंग बॉडी

रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स

स्वच्छ व दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय

फायर डिटेक्शन सिस्टम

टॉक बैक यूनिट

आधुनिक लाइटिंग

वर्तमान में संचालित हो रहीं अमृत भारत ट्रेनें (गोरखपुर रूट से)

नई अमृत भारत ट्रेन (14048/14047) – दिल्ली से सीतामढ़ी, 9 अगस्त से सप्ताह में एक दिन.

गोमतीनगर-दरभंगा साप्ताहिक (15561/15562) – 26 जुलाई से.

बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार द्विसाप्ताहिक (15567/15568) – 29 जुलाई से.

आनंद विहार-दरभंगा (15557/15558) – अयोध्या और गोरखपुर होते हुए.

यूपी के इस स्टेशन को मिली 24 ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को होगा लाभ
उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित कानपुर में रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब कानपुर सेंट्रल स्टेशन की भीड़ से निजात मिलने जा रही है, क्योंकि उत्तर मध्य रेलवे के पहले 'पिंक स्टेशन' गोविंदपुरी को 24 नई ट्रेनों का ठहराव मिल चुका है. ये फैसला लोकार्पण के ठीक दूसरे दिन लिया गया है, जिससे साफ है कि रेलवे अब इस स्टेशन को एक प्रमुख जंक्शन के तौर पर विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

रेलवे के 'अमृत भारत योजना' के अंतर्गत गोविंदपुरी स्टेशन को 25.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्वरूप में बदला गया है. कुल 15 महीनों में किए गए इस पुनर्विकास कार्य के बाद स्टेशन अब स्मार्ट फैसिलिटीज, बेहतर प्लेटफॉर्म्स, स्वच्छ व प्रतीक्षालय युक्त सुविधाओं से सुसज्जित है. इसका वर्चुअल लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से किया. रेलवे जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, जुलाई महीने से विभिन्न तारीखों में कुल 24 ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी में शुरू किया जा रहा है. इससे खासकर दक्षिण कानपुर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को अब सेंट्रल तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

ट्रेनों की जानकारी और उनकी तारीखें:-

ट्रेन नंबर:- 12379 सियालदह-अमृतसर - 25 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12329 सियालदह-आनंद विहार - 29 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12443 हल्दिया-आनंद विहार - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12395 राजेंद्र नगर-अजमेर - 30 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 22970 बनारस-ओखा - 26 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12581/22581 बनारस-बलिया-नई दिल्ली - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली - 26 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 14619 अगरतला - फिरोजपुर कैंट - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12987 सियालदह-अजमेर - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12801 पुरी-नई दिल्ली - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12380 अमृतसर-सियालदह - 27 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 22427 बलिया-आनंद विहार - 27 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12330 आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस - 30 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12444 आनंद विहार-हल्दिया - 29 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12802 नई दिल्ली-पुरी - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12582/22582 नई दिल्ली-बनारस-बलिया - 24 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी - 27 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला - 28 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 22428 आनंद विहार-बलिया - 26 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर - 25 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 22969 ओखा-बनारस - 25 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12316 उदयपुर सिटी-कोलकाता - 28 जुलाई

ट्रेन नंबर:- 12988 अजमेर-सियालदह - 25 जुलाई

अब गोविंदपुरी स्टेशन से सीधे प्रयागराज, नई दिल्ली, अजमेर, कोलकाता, पुरी, बलिया, और गुवाहाटी जैसे शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. इस निर्णय से न केवल यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि ट्रेनों के संचालन में भी प्रभावी सुधार होगा. फिलहाल गोविंदपुरी से 37 जोड़ी ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, परंतु रेलवे का लक्ष्य इसे 100 जोड़ी तक बढ़ाना है. यानी आने वाले महीनों में और भी अधिक ट्रेनों का संचालन यहां से संभव होगा. रेलवे ने बताया है कि 24 ट्रेनों के गोविंदपुरी पर ठहराव के बाद यात्रियों के लिए रिजर्वेशन की सुविधा शनिवार से शुरू हो जाएगी. इससे यात्रियों को पहले से योजना बनाकर सीटें बुक करने का मौका मिलेगा.