UP Police Action - Bhartiya Basti

यूपी में घर में चला रहा था बैंक, 1500 लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर फरार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के बिछिया इलाके में प्राइवेट बैंक चलाने के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है. बैंक के संचालक ने हजारों लोगों को मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया और एजेंटों के जरिए करोड़ों रुपये जमा करा लिए. स्वतंत्रता दिवस के आसपास अचानक बैंक पर छुट्टी का पोस्टर चिपकाकर संचालक फरार हो गया.

2016 से शुरू हुआ था बैंक

बिछिया निवासी कंचन यादव और एजेंटों ने बताया कि साल 2016 में आरोपी ने अपने घर को ही बैंक का दफ्तर बना लिया था. धीरे-धीरे उसने मोहल्ले और शहर के कई युवाओं को एजेंट बनाकर जनता से पैसे जमा कराना शुरू किया. एजेंट लोगों से रुपये जमा करवाते और बदले में खाताधारकों को रसीद दी जाती थी. एजेंटों को हर महीने निश्चित सैलरी भी मिलती थी.

पांच करोड़ रुपये का निवेश

करीब 9 सालों में एजेंटों की मदद से लगभग 1500 लोगों ने इस कथित बैंक में अपनी कमाई लगाई. अनुमान है कि कुल जमा राशि करीब 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसमें से 13.40 लाख रुपये केवल जमा और एजेंटों की तनख्वाह में खर्च हुए. शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया. लोग समय पर रसीद पाते रहे और एजेंटों को भी पैसे मिलते रहे.

स्वतंत्रता दिवस के बाद बंद हुआ बैंक

15 अगस्त के आसपास अचानक बैंक के गेट पर छुट्टी का पोस्टर चिपकाकर ताला जड़ दिया गया. 17 अगस्त तक बैंक नहीं खुला तो खाताधारक और एजेंट परेशान हो उठे. संचालक ने बाद में एजेंटों को फोन कर कहा कि वह नेपाल जा रहा है और अब पैसे जमा करने का काम बंद कर दें. इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया और बैंक स्थायी रूप से बंद कर दिया गया.

खाताधारकों और एजेंटों की गुहार

सैकड़ों लोग अपने पैसे डूबने के डर से लगातार एजेंटों को फोन करने लगे. परेशान एजेंटों और खाताधारकों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया.

पुलिस की कार्रवाई शुरू

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है. आरोपों की पुष्टि होने पर संचालक की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. एजेंटों का कहना है कि उन्होंने पहले भी शाहपुर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन अब मामले ने गंभीर रूप ले लिया है.

UP: ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का एक्शन, 293 ई-रिक्शा जब्त
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे बिना पंजीकरण और बिना क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शों पर अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. यातायात व्यवस्था को सुधारने और जाम की बढ़ती समस्या पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है.

मंगलवार की सुबह से डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी अर्चना सिंह, और सेंट्रल ज़ोन के इंस्पेक्टर राजकिशोर यादव समेत अन्य अधिकारियों ने मिलकर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों ई-रिक्शों को रोका गया और जिनके पास कागज़ात नहीं थे, उन्हें सीज कर दिया गया है. प्रशासन की मानें तो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और जल्द ही शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर व सुगम बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

पिछले रविवार से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 293 ई-रिक्शों को जब्त किया जा चुका है. यह कार्रवाई ट्रैफिक डीसीपी रवीन्द्र कुमार की अगुवाई में की जा रही है. उन्होंने बताया कि शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे घंटाघर, परेड, नौबस्ता, किदवई नगर, कल्याणपुर और वीआईपी रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया.

शहर में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के लिए 40 रूट निश्चित किए गए हैं जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से चले. इसके लिए बीते 2 महीनों में 10 अलग-अलग स्थानों पर पंजीकरण के कैंप भी लगाए गए थे. इसके बाद भी शहर में करीब 70,000 से ज्यादा ई-रिक्शे चल रहे हैं, जिनमें से सिर्फ 7,500 ही रजिस्टर्ड हैं.

इस स्थिति को ठीक करने के लिए नगर निगम ने फिर से पंजीकरण और क्यूआर कोड जारी करने की व्यवस्था शुरू की, परंतु लोगों ने इसमें भी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई. अब तक सिर्फ 1,651 चालकों ने ही क्यूआर कोड प्राप्त किया है.