Dimple Yadav - Bhartiya Basti

Dimple Yadav और सपा सांसदों ने बीजेपी को वोट किया? Pooja Pal ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप
समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने कन्नौज सांसद अखिलेश यादव, उनकी पत्नी मैनपुरी सांसद डिंपल यादव समेत अन्य सांसदों पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है. पूजा पाल ने यह आरोप सपा चीफ अखिलेश यादव को भेजे पत्र में लगाए हैं.

कौशांबी स्थित चायल विधानसभा सीट से विधायक ने लिखा- यदि आपने मुझे भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा के प्रत्याशी को वोट देने के कारण पार्टी से निस्कासित किया है तो मैं पूँछना चाहती हूँ कि हमारे निस्कासन के बाद अभी आपने कास्टीट्यूशन क्लब, दिल्ली के चुनाव में स्वयं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिया है तो आप हमे इस बात की सजा कैसे दे सकते हो?

'यह आपका अहंकार है...'

पूजा पाल ने लिखा कि लेकिन यह आपका अहंकार ही है कि एक विधवा अति पिछड़ी जाति की बेटी के भीतर आपको गुनाह दिखता है और जब वही गुनाह आपकी पत्नी स्वयं भारतीय जनता पार्टी को कान्स्टीट्‌शन क्लब में वोट देकर आती है तो वह गुनाह नही होता है. आप, आपकी पत्नी और आपकी पूरी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया, ऐसे कई बार है. आप, आपकी पत्नी और आपकी पूरी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया, ऐसे कई बार अवसर आये जब आपने कभी कॉग्रेस को वोट दिया / दिलाया और कभी बसपा को वोट दिया /दिलाया. आपने अपने स्वार्थ में अपनी सैफई प्राइवेट लि० कम्पनी को बढ़ाने के लिये दूसरे दलों को वोट दिलाकर / देकर समर्थन किया,

विधायक ने लिखा कि अगर आप अपने स्वार्थ में ऐसा कर सकते हो तो नौ दिन की विवाहिता बेटी विधवा हो गयी और उसको किसी ने यदि न्याय दे दिया और हमने इतने बड़े काम के बदले न्याय देने वाले को सिर्फ धन्यवाद दे दिया तो मुझे पार्टी से निकाल दिया जाता है, जबकि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है.

सपा ने किया ऐसा ट्वीट कि शर्मसार हो गए खुद अखिलेश और डिंपल यादव!
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ‘डीएनए’ शब्द ने आग लगा दी है। समाजवादी पार्टी की एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस पोस्ट में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके डीएनए को कोलकाता के सोनागाची और दिल्ली के जीबी रोड से जोड़ दिया गया, जो एशिया के कुख्यात रेड लाइट एरिया माने जाते हैं। यही नहीं, पोस्ट में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए गए।

इस विवादास्पद पोस्ट के सामने आते ही बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सपा पर जोरदार हमला बोला। खुद ब्रजेश पाठक ने इस पर नाराजगी जताते हुए पोस्ट को शर्मनाक बताया और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को सीधे कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट न सिर्फ व्यक्तिगत हमला है बल्कि उनके दिवंगत माता-पिता का भी अपमान है।

ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि क्या यही समाजवादी पार्टी की संस्कृति है? क्या डिंपल यादव इस तरह की स्त्री विरोधी और अपमानजनक सोच को स्वीकार करेंगी? उनके इस बयान के बाद सियासत और भी गरम हो गई।

वहीं बीजेपी के अन्य नेता, जैसे देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी सपा पर करारा हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र में आलोचना और बहस स्वीकार्य है, लेकिन किसी उपमुख्यमंत्री के लिए इस स्तर की भाषा अस्वीकार्य है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद अफसोसनाक करार दिया।

सवाल उठने लगे कि क्या अब राजनीति में व्यक्तिगत स्तर पर इतने नीचे गिर कर हमले किए जाएंगे?

बवाल बढ़ता देख सपा ने विवादित पोस्ट को डिलीट कर दिया। लेकिन इसके बाद पार्टी ने एक सफाई भी दी। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ब्रजेश पाठक बार-बार समाजवादी पार्टी को डीएनए से जोड़कर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं। इसीलिए उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया गया। हालांकि पार्टी ने यह भी स्वीकार किया कि इस प्रकार की भाषा का उपयोग नहीं होना चाहिए और पोस्ट को डिलीट करना उचित समझा।

सपा की ओर से यह भी कहा गया कि जब आप किसी कांच पर पत्थर फेंकते हैं तो उसके टुकड़े खुद आपकी तरफ भी आते हैं। पार्टी ने यह भी तर्क दिया कि ब्रजेश पाठक सपा को लॉ एंड ऑर्डर, महिला सुरक्षा और गुंडागर्दी के मुद्दों पर डीएनए से जोड़ते आए हैं, ऐसे में जवाब भी उन्हीं की शैली में दिया गया।

सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या सोशल मीडिया की इस लड़ाई में सियासी दल अपनी सीमाएं भूलते जा रहे हैं? जहां एक तरफ डीएनए जैसे शब्दों का इस्तेमाल राजनीतिक विचारधारा पर कटाक्ष करने के लिए होता था, अब वही शब्द अपमान और व्यक्तिगत हमलों का जरिया बनते जा रहे हैं।

इस पूरे मामले से एक बात तो साफ है कि 2027 के चुनावों की तैयारी में अब भाषाई मर्यादाएं टूटने लगी हैं। राजनीतिक दल अपने विरोधियों पर हमला करते हुए भाषा की मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं।

सवाल यही है कि क्या चुनावी रणनीति में अब इस तरह की “बिलो द बेल्ट” टिप्पणियों को ही हथियार बनाया जाएगा? क्या इससे आम जनता का भरोसा राजनीति से उठेगा या फिर यह सिर्फ एक सोशल मीडिया की लड़ाई बनकर रह जाएगी?

फिलहाल डीएनए की इस सियासत ने प्रदेश में गर्मी बढ़ा दी है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर किस पार्टी पर पड़ता है — सपा को नुकसान होगा या सहानुभूति मिलेगी? और क्या बीजेपी इसे बड़ा मुद्दा बनाकर चुनावी रणनीति में भुना पाएगी?