UP Government Scheme - Bhartiya Basti

बस्ती में 20 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, अब खुद बनीं पूरे परिवार का सहारा
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित बस्ती जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लखपति दीदी योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. इस योजना के माध्यम से अब तक 20 हजार से ज्यादा महिलाएं ऐसी बन चुकी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय हासिल कर ली है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं, साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी भी पूरे आत्मविश्वास के साथ संभाल रही हैं.

मेहनत से बदली महिलाओं की पहचान

लखपति दीदी योजना के माध्यम से गांव की महिलाओं को सिर्फ रोजगार से जोड़ना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना है. योजना के अंतर्गत महिलाओं को हुनर सिखाया जाता है, शुरुआती आर्थिक मदद दी जाती है और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की जाती है. इसी का नतीजा है कि आज कई महिलाएं छोटे कारोबार, उत्पादन कार्य और सेवाओं के जरिए स्थायी आय अर्जित कर रही हैं.

लक्ष्य बड़ा, प्रयास लगातार

जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुल 52,867 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके मुकाबले अब तक 20,124 महिलाएं इस श्रेणी में पहुंच चुकी हैं. इन सभी की सालाना आय 1 लाख रुपये या उससे अधिक दर्ज की गई है. यह उपलब्धि प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और बाजार से जुड़े अवसर मिलने के बाद संभव हो सकी है.

आय के नए साधन खोज रहा मिशन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अब इस संख्या को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. समूहों की आय बढ़ाने के लिए नए-नए साधन तलाशे जा रहे हैं. जिला मिशन प्रबंधक मार्तंडु बहादुर पाल ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिशन लगातार प्रयास कर रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

सफलता की मिसाल बनीं मीना सिंह

दुबौलिया विकासखंड के खुशहालगंज गांव की रहने वाली मीना सिंह इसकी एक बड़ी मिसाल हैं. वह टीएचआर प्लांट से जुड़ने के बाद लखपति दीदी बनीं. बढ़ती आमदनी के भरोसे उन्होंने एक पिकअप वाहन भी खरीदा है. आज उनकी मासिक आय स्थिर है और परिवार का खर्च पहले से कहीं बेहतर तरीके से चल रहा है. उनका कहना है कि योजना ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी है.

उमा यादव ने बदला जीवन स्तर

विशेषरगंज क्षेत्र की उमा यादव भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी हैं. वह मनरेगा से जुड़े कार्यों में इस्तेमाल होने वाले सीआईबी बोर्ड बनाने का काम कर रही हैं. इससे न केवल परिवार की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि जीवन स्तर में भी साफ सुधार आया है.

गांव की अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती

लखपति दीदी योजना से महिलाओं के साथ-साथ पूरे ग्रामीण समाज को फायदा हो रहा है. बढ़ती आय से गांवों में खर्च और निवेश बढ़ा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिल रही है. आने वाले समय में जैसे-जैसे और महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी, जिले में आत्मनिर्भरता और मजबूत होती नजर आएगी.

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 25 जिलों में पहुंचेगी भारत-5 युवा उद्यमी यात्रा
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में अब “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा” की शुरुआत की जा रही है, जो प्रदेश के युवाओं तक हुनर, प्रशिक्षण और कारोबार के अवसरों की जानकारी पहुंचाएगी. यह यात्रा युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का आत्मविश्वास भी देगी.

प्रदेशभर में घूमेगी लंबी यात्रा

यह महत्वाकांक्षी यात्रा करीब 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसके जरिए प्रदेश के 25 जिलों को जोड़ा जाएगा. यात्रा का उद्देश्य एक करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाना है, ताकि उन्हें कौशल विकास और स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जा सके. इसकी शुरुआत 24 जनवरी को राजधानी लखनऊ से होगी.

लखनऊ में हुआ औपचारिक शुभारंभ

इस यात्रा को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि, बैंकिंग सेक्टर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान और स्टार्टअप इकोसिस्टम के विशेषज्ञ शामिल हुए. कार्यक्रम में युवाओं के लिए नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई.

युवाओं के हित में हुए अहम समझौते

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) किए गए. इन समझौतों से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ आसान लोन और मार्केट सपोर्ट मिल सकेगा, जिससे उनका उद्यम शुरू करना सरल होगा.

हर जिले में दो दिन का विशेष आयोजन

यात्रा जब भी किसी जिले में पहुंचेगी, वहां दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में कौशल मेला, मल्टी सेक्टर स्किल व करियर पवेलियन, मौके पर ही स्किल रजिस्ट्रेशन, उद्यमिता काउंसिलिंग और विशेष बैंकिंग डेस्क लगाए जाएंगे. इससे युवाओं को एक ही जगह सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी.

बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी योजना

इस अभियान के अंतर्गत 25 जिलों में एक करोड़ से ज्यादा डिजिटल इंप्रेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं एक लाख से ज्यादा युवाओं का स्किल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसके साथ ही करीब 25 हजार युवाओं को उद्यमिता से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा.

उद्योग विभाग के आयुक्त एवं निदेशक के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि “इनविजिबल भारत 5.0 - उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा” युवाओं को कौशल, वित्त और बाजार से जोड़कर जिला स्तर पर उद्यमिता को मजबूत करेगी. यह पहल सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर वास्तविक कारोबार में बदलने में प्रमुख भूमिका निभाएगी. आने वाले समय में यह यात्रा प्रदेश के लाखों युवाओं की जिंदगी की दिशा बदल सकती है.

सरकार का लक्ष्य नौकरी देने वाला युवा

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना चाहती है. इसी सोच के साथ युवाओं को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें.