Crime in UP - Bhartiya Basti

कानपुर: मासूम भाइयों के अपहरण का खुलासा, आरोपी ने बताई चौंकाने वाली साजिश!
कानपुर के गोविंदनगर में दो मासूम भाइयों के अपहरण में शामिल शातिर आरोपियों ने पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपियों का इरादा सिर्फ ढाई साल के छोटे बच्चे को अगवा कर बेचने का था। बड़े बच्चे को वे अपहरण नहीं करना चाहते थे, लेकिन जब बड़े बच्चे ने छोटे भाई को अकेला नहीं छोड़ा तो उन्होंने फैसला किया कि मौके पर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया। गोविंदनगर के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि राजू उर्फ बउवा चाचा ने ही छोटे बच्चे को अगवा करने की योजना बनाई थी, जबकि बड़े बच्चे को वह छोड़ना चाहते थे।

बड़े भाई ने छोटे भाई को अकेले दुकान पर छोड़ने से किया मना

आरोपियों की मंशा यह थी कि छोटा बच्चा जहां भी बेचा जाता, वहां वह जल्दी लोगों से घुल-मिल जाता। इसलिए पहले प्रयास में उन्होंने बड़े भाई को 20 रुपये देकर घर पर दूध लाने को कहा, ताकि छोटे भाई को अकेला छोड़कर वह दूध लेकर आ सके। लेकिन बड़ा भाई छोटे भाई को अकेले दुकान पर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ, और उसने मना कर दिया। इसलिए दूसरे प्रयास में दोनों बच्चों को बाइक पर बैठा लिया। राजू के मुताबिक, बच्चों के पिता की बर्फ की दुकान है, और उसी के पास रवि मछली बेचता है। बच्चे रवि को अच्छे से पहचानते थे और उसे चाचा कहकर बुलाते थे।

रवि को डर था कि अगर उसका बड़ा भाई जिंदा रहा तो वह किसी को सारी सच्चाई बता सकता है। इसी वजह से रवि ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने सोचा कि जब वह अपने बड़े भाई को ट्रेन से मेरठ लेकर जाएगा, तो रास्ते में उसे ट्रेन से नीचे धक्का देकर मार डालेगा। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसके घर पर छापा मार दिया।पकड़े जाने के डर से रवि दोनों बच्चों को लेकर गोविंदनगर वापस आ गया। गोविंदनगर के इंस्पेक्टर के मुताबिक, तीसरे आरोपी अमित की लोकेशन मेरठ में मिली है, और उसे पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है।

कानपुर के गोविंदनगर इलाके से गुरुवार शाम तीन युवकों ने मासूम भाइयों को बिरयानी खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया। उनका इरादा था कि वे दोनों बच्चों को मेरठ ले जाकर बेच देंगे। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपियों ने बच्चों को गोविंदनगर के गुरुद्वारे के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। फिर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक से दो आरोपियों को शुक्रवार को पकड़ लिया।

केरल कनेक्शन से खुली साजिश की परतें, दरकशां की पुरानी यात्राएं बेनकाब, कई मासूमों के शिकार की आशंका
फूलपुर की किशोरी को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने की साजिश में गिरफ्तार दरकशां बानो को लेकर हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि दरकशां इससे पहले भी एक-दो बार केरल जा चुकी है। पुलिस अब यह खंगाल रही है कि क्या वह पहले भी किसी ऐसी साजिश का हिस्सा थी, या किसी और किशोरी को इस गिरोह का शिकार बनाने गई थी। सूत्रों के मुताबिक दरकशां की यात्रा रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगालने पर यह जानकारी सामने आई है। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि इन दौरों में उसके साथ कौन था। पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल कर रही है कि कहीं इस नेटवर्क का शिकार और लड़कियां तो नहीं बनीं।

गरीब और अनुसूचित जाति की लड़कियों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क का शक

पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह पूरा मामला किसी संगठित और सुनियोजित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि यह गिरोह खासतौर पर गरीब और अनुसूचित जाति की लड़कियों को निशाना बनाता है। उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाकर, बहला-फुसलाकर केरल ले जाया जाता है, जहां उनका ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण और कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ा जाता है। इस साजिश में दरकशां बानो अकेली नहीं हो सकती, उसके साथ ऐसे कई और लोग भी जुड़े होने की आशंका है, जो लड़कियों को जाल में फंसाकर नेटवर्क तक पहुंचाते हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि फिलहाल आरोपी युवती के पहले केरल जाने की पुख्ता जानकारी नहीं है। उसके साथ-साथ पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है।

केरल पहुंची प्रयागराज पुलिस

प्रयागराज पुलिस की टीम अब इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए केरल पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को त्रिशूर जिले में पहुंची और वहां जांच शुरू कर दी। टीम ने सबसे पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और उस हॉस्टल का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जहां पर किशोरी को ठहराया गया था। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।