Murder Case - Bhartiya Basti

60 लाख हड़पने की साजिश, अपमान का बदला... कारोबारी की खौफनाक हत्या से खुला राज!
लखनऊ के गुडंबा इलाके के अर्जुन एन्क्लेव में रहने वाले प्याज व्यापारी उमाशंकर सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उमाशंकर से हुए अपमान का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की थी।

सुल्तानपुर के लंभुआ भरखरे गांव के रहने वाले उमाशंकर से आरोपियों ने कारोबार के नाम पर 60 लाख रुपये ले लिए थे। पैसे वापस न करने पड़े, इसलिए उन्होंने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में सुल्तानपुर के सरकसी शिवगढ़ के संजय कुमार चौहान, उसके भाई शिवा सिंह और प्रतापगढ़ के आशापुर गजरिया गांव के कविनंदन और अभिनंदन को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ने बताया कि करीब एक साल पहले संजय की उमाशंकर से पहचान हुई थी। संजय ने प्याज का कारोबार करने के लिए उमाशंकर से 10 फीसदी ब्याज पर 60 लाख रुपये उधार लिए। इसके बाद उसने नासिक से प्याज मंगवाकर व्यापार शुरू कर दिया। पूछताछ में संजय ने बताया कि शुरुआत में उमाशंकर का व्यवहार ठीक था, लेकिन कु

संजय ने अपने साथियों शिवा, कविनंदन और अभिनंदन के साथ मिलकर उमाशंकर की हत्या की साजिश रची थी। योजना के मुताबिक, 23 जून की रात संजय और कविनंदन उमाशंकर के लखनऊ वाले किराये के कमरे में पहुंचे। दोनों तब आए जब उमाशंकर की कुक वैशाली खाना बनाकर जा चुकी थी। इसके बाद तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उमाशंकर ने दोनों से पैर दबाने को कहा। तभी कविनंदन ने बहाने से उसे पकड़ लिया और संजय ने चापड़ से उसका गला रेत दिया।

अपमान से परेशान होकर शिवा ने किया था आत्महत्या की कोशिश

आरोपियों ने बताया कि उमाशंकर ने संजय से उसकी 12 बिसवा जमीन का एग्रीमेंट भी जबरन करवा लिया था। बार-बार अपमानित होने की वजह से शिवा ने एक बार आत्महत्या की भी कोशिश की थी।

हत्या के वक्त थाने में था शिवा

शिवा पर पहले से गुडंबा थाने में हर्ष फायरिंग का केस दर्ज था। साजिश के तहत वह वारदात के वक्त थाने में ही बैठा था, ताकि उस पर किसी को शक न हो। शिवा ने ही उमाशंकर की पत्नी ममता को थाने ले जाकर एफआईआर भी लिखवाई थी।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

इंस्पेक्टर प्रभातेज श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात के लिए संजय ने पहले से एक कार बुक की थी, जिसे कमरे से दूर खड़ा किया गया था। हत्या के बाद संजय ने सुनसान जगह पर कपड़े बदले और दूसरी गाड़ी से फरार हो गया। जांच में पुलिस को सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए। इसके बाद बेहटा फ्लाईओवर के पास से सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़, सूजा और खून से सने संजय के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

एक ही रात में दो हत्याएं, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जिला उस समय दहशत में आ गया जब 12 और 13 मई की रात को लगातार दो खौफनाक हत्याएं सामने आईं। रात के सन्नाटे में उठी कुछ चीखों ने न सिर्फ लोगों की नींद उड़ा दी, बल्कि पूरे जिले को हिला कर रख दिया। दो अलग-अलग जगहों पर हुई इन निर्मम हत्याओं ने आम जनजीवन को डर और सनसनी से भर दिया है।

पहली वारदात थरियाव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव की है, जहां एक मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे 65 वर्षीय पुजारी कृष्ण गोविंद तिवारी की सिर पर ईंट से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के धार्मिक और ग्रामीण जीवन की शांति को झकझोर देने वाली है। कृष्ण गोविंद तिवारी पिछले 20 वर्षों से इसी बालाजी मंदिर में पूजा कर रहे थे और गांव के लोगों के बीच उनका गहरा सम्मान था। हमले के वक्त उनके साथ मौजूद 50 वर्षीय अवधेश प्रजापति भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध भी स्वीकार किया। वारदात में प्रयुक्त ईंट को भी बरामद कर लिया गया है। मृतक पुजारी के बेटे सौरभ और निखिल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

थरियाव की इस सनसनीखेज वारदात के बाद फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र से एक और हत्या की खबर आई जिसने माहौल को और भयावह बना दिया। शाह कस्बे में रहने वाले 42 वर्षीय लवकुश, जोकि अपने घर पर मौजूद थे, पड़ोस में अपने भाई के घर पर झगड़ रहे अपने दो सगे भतीजों – शेरा और मदन – को समझाने गए। लेकिन बात इतनी बिगड़ी कि दोनों भतीजों ने गुस्से में आकर लवकुश पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद आरोपी भतीजे फरार हो गए, लेकिन फतेहपुर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। मृतक का शव एंबुलेंस द्वारा मोर्चरी भेजा गया और आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि फॉरेंसिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जैसे जिले में इस तरह की लगातार दो वारदातों ने लोगों को हिला कर रख दिया है। मंदिर जैसे शांत और पवित्र स्थान पर एक श्रद्धेय पुजारी की हत्या और घरेलू विवाद में एक चाचा की निर्मम हत्या, ये दोनों घटनाएं समाज की उस सच्चाई को उजागर करती हैं जो कहीं न कहीं भीतर ही भीतर सुलग रही है। ये घटनाएं प्रशासन के लिए भी एक चेतावनी हैं कि गांवों में अपराध पर लगाम कसने के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है।

इन दोनों मामलों में पुलिस की तेजी से हुई कार्रवाई ने भले ही आरोपियों को पकड़ लिया हो, लेकिन इससे जो डर और असुरक्षा का माहौल बना है, उसे मिटाने में समय लगेगा। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है, और ऐसे में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है।