Yogi Adityanath Reaction - Bhartiya Basti

गोरखपुर में CM योगी की सख्ती! सिक्सलेन फ्लाईओवर में देरी पर अफसरों को लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित गोरखपुर जिले में बीते मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. यह फ्लाईओवर टीपीनगर चौक से पैडलेगंज मार्ग तक निर्मित किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान जब सीएम योगी ने पिलर नंबर 62-63 और 18-19 के पास निर्माण की स्थिति देखी, तो उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया. उन्होंने सख्ती से कहा कि मानसून के बाद का समय काम तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त था, लेकिन इसका फायदा नहीं उठाया गया.

अधिकारियों को लगाई फटकार, दी सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारियों से सवाल किया कि काम में तेजी क्यों नहीं लाई गई. जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने निर्देश दिया कि मशीनरी, तकनीकी स्टाफ और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को तय समय में पूरा किया जाए. सीएम ने साफ चेतावनी दी कि देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बिहार दौरे से लौटते ही पहुंचे गोरखपुर

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के बाद योगी आदित्यनाथ सीधे गोरखपुर पहुंचे. शाम को उन्होंने नहर रोड स्थित आजाद चौक पहुंचकर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जायजा लिया और अधिकारियों से अपडेट लिया.

429 करोड़ की परियोजना, 72% काम पूरा

लगभग 429 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह सिक्सलेन फ्लाईओवर फरवरी 2023 में शुरू हुआ था. योजना के अनुसार, इसे जनवरी 2026 तक पूरा किया जाना है.

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 2.6 किलोमीटर लंबे और 77 पिलरों वाले इस फ्लाईओवर का 72% कार्य पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय पर निर्माण खत्म हो और सुरक्षा के सभी उपाय पूरी तरह सुनिश्चित किए जाएं, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

स्वच्छता और जल निकासी पर सख्त आदेश

मुख्यमंत्री ने नालों की स्थिति देखकर अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालों पर जाली लगाई जाए, जिससे कचरा पानी के साथ नालों में न जाए.

उन्होंने आदेश दिया कि फ्लाईओवर के नीचे की सड़क के दोनों ओर नालों के ऊपर स्लैब डालने और ड्रेन का निर्माण एक महीने के भीतर पूरा किया जाए. साथ ही कहा कि सर्विस रोड और नालों का एलाइनमेंट ऐसा हो कि किसी भी हालत में जलजमाव न हो.

सड़क, नाले और रोशनी पर दिए आदेश

फ्लाईओवर के पिलर नंबर 18-19 के पास निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्विस रोड और फ्लाईओवर दोनों पर पर्याप्त रोशनी लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पिलरों के नीचे की खाली जगह को अयोध्या की तर्ज पर सुंदर बनाया जाए, जिससे शहर का सौंदर्य बढ़े. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सड़क की ढलान नालों की ओर होनी चाहिए, जिससे पानी जमा न हो.

55 पिलरों पर स्लैब तैयार, बाकी काम जारी

सीएम योगी ने फ्लाईओवर के नक्शे का निरीक्षण करते हुए पूछा कि कितने पिलरों पर स्लैब डल चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि 77 में से 55 पिलरों पर स्लैब तैयार हो चुके हैं, और जनवरी 2026 तक शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी

निरीक्षण के समय महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, साथ ही प्रशासन, पुलिस, सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जीडीए के अधिकारी भी उपस्थित थे.

जनता को जल्द मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाईओवर बनने से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि कार्य समय पर पूरा हुआ, तो गोरखपुर का यह सिक्सलेन फ्लाईओवर शहर की मुख्य पहचान बनेगा.

यूपी को मिला ₹484 करोड़ का 'हेल्थ बूस्टर'! डिप्टी CM ने दी 84 परियोजनाओं की सौगात
यूपी में राज्य सरकार ने कई जिलों को विकास पहुंचाने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है तथा भविष्य में यह अपनी ही नहीं अपितु देश की जरूरत का भी पूरा ध्यान आवश्यक तौर से रख पाएंगी यानी प्रदेश को और भी मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार का रास्ते को अपनाने के लिए रणनीति तैयार कर रही है जिसमें प्रदेश और भी मजबूत हो पाएगा.

परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक ने बताया है कि प्रदेश तेजी से विकास की ओर लगातार बढ़ रहा है तथा भविष्य में यह अपनी ही नहीं अपितु देश की जरूरत का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा 2017 के पहले आंकड़े अगर देखा जाए तो प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज ही थे लेकिन वही आज पूरे प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर 81 पार कर चुकी है अब इसके साथ-साथ ही सरकार नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज भी मेडिकल कॉलेजों के साथ स्थापित कर रही है.

अब दराअसल डिप्टी सीएम ने 484.69 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया है इनमें से एक सीतापुर में जिला अस्पताल भी शामिल है. अब इस मौके पर आगे उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार लगता है हेल्थ इंस्पेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा रही है डॉग बाइट, स्नेक बाइट की दवाई हर जगह उपलब्ध कर दी गई है दवाइयां में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आ पाएगी. पाठक ने आगे बताया है कि जो चिकित्सा अधिकारी पहले ड्यूटी पर नहीं आते थे उन्हें चिन्हित कर नोटिस देकर कार्रवाई आवश्यक रूप से की जा रही है उनके स्थान पर नए लोगों की नियुक्ति की जा रही है.

अब अस्पताल होंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस

अब इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में 25 500 हेल्थ स्वास्थ्य केंद्र पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं ऐसे सभी आरोग्य केंद्र में निशुल्क जांच के साथ दवाइयां उपलब्ध है आगे उन्होंने कहा है कि पीएचसी में सरकार ने निगरानी तंत्र को बढ़ाकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है अब जिला स्तर के सभी हॉस्पिटल बेहतर कार्य कर रहे हैं आज हर जिले में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. उत्तर प्रदेश के 31 हॉस्पिटल को आधुनिक उपकरण से लैस किया जा रहा है अब इसके लिए 10.74 करोड रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आगे बताया है कि रोगियों को उच्च कोटि के इलाज की सुविधा सरकार लगातार दिला रही है प्रदेश के सरकारी अस्पताल को अपग्रेड करने का कार्य लगातार किया जा रहा है. प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने का कार्य लगातार चल रहा है उत्तर प्रदेश के 31 अस्पतालों को सरकार ने बड़ी सौगात देकर राहत दी है उप मुख्यमंत्री ने आगे बताया है कि इन अस्पतालों के लिए 10 करोड़ 74 लख रुपए से अधिक बजट की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान ने की जा चुकी है इस बजट से आधुनिक उपकरण आसानी से खरीदे जाएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि अस्पताल में आधुनिक उपकरण होने से रोगियों को जांच और उपचार में काफी राहत मिल पाएगी.