Ravi Kishan - Bhartiya Basti

यूपी के इन दो जिलों के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्स्प्रेस!
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में रेल यात्रा को लेकर जल्द ही कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे एक साथ दो मोर्चों पर काम कर रहा है. एक ओर जहां शहरों के बीच तेज और सुविधाजनक यात्रा की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर छोटे स्टेशनों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. इन प्रयासों का सीधा असर प्रति दिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा.

रेल मंत्रालय तक पहुंची जनप्रतिनिधियों की आवाज

क्षेत्रीय रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी. इसी क्रम में गोरखपुर से सांसद रति किशन शुक्ला ने रेलवे से संपर्क कर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा. उनका कहना था कि पूर्वांचल के दो बड़े शहरों के बीच सीधी और तेज ट्रेन सेवा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है. इस मांग को औपचारिक रूप देने के बाद रेलवे बोर्ड तक प्रस्ताव पहुंचाया गया.

रेलवे ने सुरक्षा को लेकर बदला रुख

इसी बीच रेलवे ने छोटे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता दिखाई है. कई स्टेशनों पर ऐसी ट्रेनें गुजरती हैं, जो बिना रुके तेज रफ्तार में निकल जाती हैं. ऐसे में यात्रियों के अचानक ट्रैक पार करने या प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े रहने से हादसे होते रहे हैं. अब रेलवे इस खतरे को कम करने के लिए नई चेतावनी प्रणाली लागू करने जा रहा है.

लाउडस्पीकर से पहले मिलेगी चेतावनी

नई व्यवस्था के अंतर्गत जिन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकती हैं, वहां कुछ मिनट पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा की जाएगी. यात्रियों को सतर्क रहने, ट्रैक से दूर रहने और फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी. यह घोषणा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी, जिससे हर यात्री इसे समझ सके. रेलवे को उम्मीद है कि इससे दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी.

इन मंडलों में होगा परिवर्तन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल में इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है. सहजनवा, टिनिच, बभनान, चौरीचौरा और सरदारनगर जैसे स्टेशनों को इसमें शामिल किया गया है. यहां कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें बिना ठहराव के गुजरती हैं, जिससे अब यात्रियों को पहले से सतर्क किया जाएगा.

कुछ ट्रेनों का नहीं होता ठहराव

गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस और गोरखपुर से बठिंडा जाने वाली गौरखधाम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कई छोटे स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं. इन्हीं स्टेशनों पर अक्सर लोग भ्रम में आकर प्लेटफॉर्म के पास खड़े हो जाते हैं. रेलवे की नई पहल से यात्रियों को सही समय पर जानकारी मिल सकेगी.

गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार गोरखपुर और प्रयागराज के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. 8 दिसंबर को औपचारिक प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है. स्वीकृति मिलते ही इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा. इस ट्रेन के शुरू होने से गोरखपुर और प्रयागराज के बीच सफर न केवल तेज होगा, बल्कि प्रति दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

रविकिशन पर सीएम योगी की चुटकी, कालीबाड़ी मंदिर और योगानंद की विरासत पर भी बोले
गोरखपुर में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीबाड़ी मंदिर, शहर के विकास कार्यों और सांसद रविकिशन को लेकर कई दिलचस्प टिप्पणियाँ कीं। उन्होंने जहां गोरखपुर की जनता की विकासशील सोच की सराहना की, वहीं मज़ाकिया अंदाज़ में रविकिशन पर चुटकी भी ली।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कालीबाड़ी मंदिर का ज़िक्र करते हुए कहा कि, "आजकल कालीबाड़ी के बाबा दिखाई नहीं दे रहे। पिछले पांच-छह महीने से शायद कहीं तपस्या में गए हैं। अब तो कालीबाड़ी मंदिर काफी बड़ा बन गया है।" उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर की जनता ने विकास के किसी भी कार्य में कभी कोई बाधा नहीं डाली।

सीएम योगी ने नाला, नाली और सड़क चौड़ीकरण जैसे कार्यों में जनता के सहयोग को सराहा और कहा कि, "यहां के लोग विकास को लेकर बहुत सहयोगी हैं, यही वजह है कि कार्य समय पर पूरे हो रहे हैं।"

इसके बाद सीएम ने सांसद रविकिशन पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में तंज कसते हुए कहा, "रामगढ़ताल के किनारे शीशमहल भी बन गया है। सांसद शायद पहली बार आए हैं। पहले आए थे कि नहीं? 132 वर्ष किसी की उम्र नहीं होगी सिवाय रविकिशन के। आपने वोट लिया, लेकिन कभी मिलने नहीं आए। कितनों को भोजन के लिए बुलाया? आज आए हैं।"

इस मज़ाक के बीच रविकिशन ने भी सभा को संबोधित किया और गोरखपुर की आध्यात्मिक विरासत पर ज़ोर देते हुए कहा कि, "जिनके योग को पूरी दुनिया मान रही है, ऐसे परमहंस योगानंद का जन्म गोरखपुर में हुआ है। इस स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने का जो प्रयास हो रहा है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।"

रविकिशन ने बताया कि जब वह लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें योगानंद के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि परमहंस योगानंद का जन्म गोरखपुर में हुआ था। इस स्थल के विकसित हो जाने के बाद विदेशों से पर्यटक और छात्र यहां आएंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

सभा के अंत में रविकिशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हिंदुओं के रक्षक के रूप में भारतीय परंपराओं और संस्कृति की जड़ों को जीवित रखे हुए हैं।

इस पूरे आयोजन में विकास, विरासत और व्यंग्य का अनोखा संगम देखने को मिला, जो गोरखपुर की राजनीति को न सिर्फ रोचक बनाता है, बल्कि इसकी संस्कृति को भी जीवंत बनाए रखता है।