Indian Defence News - Bhartiya Basti

यूपी में डिफ़ेंस कॉरिडोर के लिए होगा इस जगह भूमि अधिग्रहण
उत्तर प्रदेश: यूपी के आगरा जिले में रक्षा क्षेत्र के विकास को लेकर एक विशेष कदम उठाया गया है. यहां लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 123 हेक्टेयर भूमि पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण (UPEDA) जल्द ही अधिकार स्थापित करने जा रहा है. अब तक किसान इस ज़मीन पर खेती कर रहे थे, परंतु अब इसे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण के लिए सुरक्षित कर लिया गया है.

प्राधिकरण इस ज़मीन को पूरी तरह से घेरे में लेगा. चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा और मुख्य द्वार पर स्वामित्व का सूचना बोर्ड लगाया जाएगा, जिससे साफ संकेत मिलेगा कि यह ज़मीन अब औद्योगिक विकास के लिए आरक्षित है. इसके बाद विभिन्न रक्षा उपकरण निर्माण कंपनियों को ज़मीन आवंटित की जाएगी, जिससे देश में रक्षा उत्पादन को तेजी मिल सके. यह ज़मीन आगरा की सदर तहसील के बिझामई गांव में स्थित है, जो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ी हुई है. यह स्थान कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है. अब तक 123 हेक्टेयर में से 112 हेक्टेयर भूमि की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 11 हेक्टेयर को जल्द ही जिला प्रशासन के माध्यम से अधिग्रहित किया जाएगा.

इस डिफेंस कॉरिडोर का दायरा सिर्फ आगरा तक सीमित नहीं है. अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ और आगरा इन छह जिलों में यह प्रोजेक्ट फैला हुआ है. यह देश की सुरक्षा प्रणाली को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक विशेष कदम है. विदेशी रक्षा उपकरणों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2018 में इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी. UPEDA के एसडीएम संजय सिंह ने जानकारी दी कि भूमि पर नियंत्रण की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है. जैसे ही सरकार से मंजूरी मिलती है, काम तेजी से प्रारंभ कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस भूमि पर निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सड़कें, बिजली और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि रक्षा कंपनियों को यहाँ निवेश करने में किसी प्रकार की बाधा न हो. आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी कहा की डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की प्रगति को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी. डिफेंस कॉरिडोर का उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे.

जो भारत की बेटियों के सिंदूर से खेलेगा, उसे पूरा खानदान खोना पड़ेगा: योगी आदित्यनाथ
“जिन लोगों ने भारत की बहन-बेटियों के सिंदूर को छीनने का दुस्साहस किया, उन्हें कल की स्ट्राइक में अपना पूरा खानदान खोना पड़ा।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन शब्दों में भारत की सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हुए स्पष्ट कर दिया कि अब नया भारत किसी भी साजिश को चुपचाप सहन नहीं करेगा।

योगी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी तीनों सेनाओं ने मिलकर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत जो कार्रवाई की, वह भारत की माताओं-बहनों के सम्मान की रक्षा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि उन सभी के प्रति संवेदना है, जिनकी अस्मिता पर हमला हुआ था।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा,

“ये ऑपरेशन सिंदूर उन बेटियों की वेदना और पीड़ा का जवाब है, जिन पर आतंकियों ने हाथ उठाया था। और अब वही आतंकवादी अपने अंजाम को पहुंचाए गए हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही दिन साफ कर दिया था कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। और कल की घटना ने यह साबित कर दिया कि नया भारत हर हमले का जवाब घुसकर देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश की सेनाओं, अर्धसैनिक बलों, पुलिस बल और सिविल डिफेंस के साहस को दुनिया सलाम कर रही है। ऐसे समय में देश का हर नागरिक का भी दायित्व है कि वह सेना का मनोबल बढ़ाए और हर परिस्थिति में देश के साथ खड़ा हो।

मुख्यमंत्री ने मॉक ड्रिल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा,

“यदि कोई आपातकालीन स्थिति आती है, तो यह हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि दुश्मन को कोई मौका न मिले। इसके लिए सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, होम गार्ड्स और आम नागरिक सभी को मिलकर देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहना होगा।”

उन्होंने यह भी जोड़ा:

“हमारा साफ संदेश है — भारत माता की शान से खिलवाड़ करने वालों को हम बख्शेंगे नहीं। जो भारत के खिलाफ साजिश करेगा, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।”

अंत में योगी जी ने प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं और सभी सुरक्षा संस्थाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।