PM Modi - Bhartiya Basti

यूपी के इन दो रूट पर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा होगी आसान, देखें रूट
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे सरकार को आर्थिक लाभ भी हुआ है. इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश को एक और तोहफ़ा मिला है, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया रूट.

8 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वंदे भारत ट्रेनें आज देश की सबसे आधुनिक और शक्तिशाली ट्रेनों में से एक मानी जाती हैं.

इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसकी स्पीड सेकंडों में बढ़ती और घटती है, क्योंकि इसमें ब्रेकिंग और एक्सलेरेशन सिस्टम अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है. वंदे भारत ट्रेन के हर डिब्बे में मोटर लगी होती है, जिससे पूरी ट्रेन को अलग-अलग डिब्बों से पावर मिलती है, और यही कारण है कि यह ट्रेन तेज़ी से गति पकड़ती है.

वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन ट्रैक की स्थिति को देखते हुए इसे कुछ मार्गों पर 120 किमी/घं. और कुछ पर औसतन 100 किमी/घं. की गति से चलाया जा रहा है.

वाराणसी से खजुराहो और लखनऊ से सहारनपुर तक दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात उत्तर प्रदेश को मिली है. प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी जंक्शन से वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि अन्य तीन ट्रेनों को उन्होंने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई.

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष 11 करोड़ लोगों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, वहीं अयोध्या में 6 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे. इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को हजारों करोड़ रुपये का लाभ हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जो यात्रियों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाती हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है, जिससे न केवल राज्य के तीर्थस्थल आपस में जुड़ रहे हैं, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिल रही है.

यूपी के इस जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा, 16 घंटे तक डायवर्जन जारी
उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को दौरे पर आ रहे हैं और उनके आगमन से पहले प्रशासन ने सुरक्षा इंतज़ामों को अत्यधिक सख्त कर दिया है. कानून व्यवस्था के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की है.

10 ज़िलों से आने वाले भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

शहर में 30 मई को सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कुल 16 घंटे का यातायात डायवर्जन लागू रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश की मंजूरी नहीं दी जाएगी. डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, महोबा, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और हरदोई जैसे ज़िलों से आने वाले भारी वाहन 30 मई को कानपुर नगर की सीमा में दाखिल नहीं हो सकेंगे.

शहर के प्रमुख चौराहों पर लागू रहेगा डायवर्जन

डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार, गंगा बैराज तिराहा, कल्याणपुर क्रॉसिंग, टाटमिल चौराहा, गुमटी नंबर 5, वेन्डी स्कूल तिराहा, छपेड़ा पुलिया, नवाबगंज, गोपाला तिराहा, फूलबाग, चार्लिश चौराहा, अहिरवां और चकेरी जैसे शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि वह 30 मई को जीटी रोड और वीआईपी रोड जैसे मुख्य मार्गों का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों से सफ़र करें. ट्रैफिक विभाग ने कार्यक्रम स्थल के निकट 25 पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए हैं, जहां पर आम नागरिक अपने वाहन पार्क करके पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे. इसके अतिरिक्त, इस दिन जारी किए गए सभी "नो एंट्री पास" को निरस्त घोषित किया गया है और वे मान्य नहीं रहेंगे.

चुनावी दृष्टिकोण से अहम है पीएम का यह दौरा

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कानपुर से चुनावी शंखनाद करने की रणनीति अपनाई है. प्रधानमंत्री यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने आसपास के जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें की हैं. कार्यक्रम स्थल और उससे जुड़े मार्गों पर निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनता को थोड़ी असुविधा जरूर हो सकती है, परंतु यह इंतज़ाम प्रधानमंत्री के दौरे की सफलता और शहर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं.