Breaking News - Bhartiya Basti

Flipkart–Amazon Festive Sale 2025: सिर्फ ₹49 से शुरू होगी शॉपिंग, iPhone पर भारी डिस्काउंट
साल 2025 का फेस्टिव सीजन ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए खास होने वाला है. देश के दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल्स का ऐलान कर दिया है. Flipkart की Big Billion Days और Amazon की Great Indian Festival शॉपर्स को जबरदस्त ऑफर्स देने वाली हैं. इस बार ग्राहकों को मिलेंगे भारी डिस्काउंट, आकर्षक कैशबैक, आसान एक्सचेंज विकल्प और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं.

शॉपिंग करने का सुनहरा मौका

Flipkart और Amazon दोनों ही प्लेटफॉर्म ने 2025 की त्योहारी सेल्स को लेकर ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. अगर आप भी नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फैशन या ग्रॉसरी आइटम्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे सही है. आसान पेमेंट विकल्पों और बंपर डिस्काउंट के साथ ये दोनों सेल्स ग्राहकों को बेहतरीन डील्स देने के लिए तैयार हैं.

Amazon का Great Indian Festival

Amazon ने भी अपनी Great Indian Festival Sale की झलक दिखा दी है. सेल पेज पर "Coming Soon" लिखा गया है, यानी यह ऑफर भी सितंबर में किसी भी दिन शुरू हो सकता है. खास बात यह है कि Amazon प्राइम मेंबर्स को एक दिन पहले ही डील्स का ऐक्सेस मिल जाएगा.

Amazon पर बेहतरीन ऑफर्स

स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट

इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक डिस्काउंट

किचन और होम आइटम्स पर ₹1200 तक कैशबैक

ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स पर 50% तक की छूट

Amazon ब्रांड्स पर 75% तक ऑफर

₹49 से शुरू होने वाली डील्स

साथ ही, ग्राहकों को सेल में ब्लॉकबस्टर डील्स, स्पिन एंड विन गेम्स और सरप्राइज प्राइज जीतने का भी मौका मिलेगा.

Flipkart का Big Billion Days टीजर

Flipkart ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर एक वीडियो जारी कर सेल का ऐलान किया है. इसकी तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह सेल सितंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी.

इस सेल में ग्राहकों को iPhone 16, iPhone 15, Samsung Galaxy S25 और Google Pixel 9 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर अब तक के सबसे बड़े ऑफर्स मिलेंगे. इसके अलावा, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज़ और फैशन कैटेगरी में भी फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिलेगा.

Flipkart सेल

फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर

एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI सुविधा

एक्सक्लूसिव डील्स प्राइम मेंबर्स के लिए सबसे पहले

यूपी के इस जिले में जल्द मिल सकता है यूरेनियम का भंडार, करोड़ों का होगा फायदा
उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित सोनभद्र अब ऊर्जा के क्षेत्र में देश का एक बड़ा स्रोत बन सकता है. यहां की म्योरपुर तहसील स्थित कुदरी पहाड़ियों में यूरेनियम के भंडार के संकेत मिले हैं. यह संकेत देश के परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से आए हैं, जो बीते 5 वर्षों से इस क्षेत्र में गहन जांच और अध्ययन कर रहा है.

सूत्रों के अनुसार, कुदरी की आजनगिरा पहाड़ियों में अब तक की जांच से संकेत मिला है कि यहां करीब 100 टन या उससे अधिक यूरेनियम की मौजूदगी संभव है. यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो उत्तर प्रदेश के ललितपुर के बाद सोनभद्र देश का दूसरा प्रमुख यूरेनियम उत्पादक क्षेत्र बनकर उभर सकता है. बता दें कि कुदरी गांव में वर्ष 2017 में भारत सरकार ने अत्याधुनिक एयरोमैग्नेटिक सिस्टम के माध्यम से हेलीकॉप्टर से खनिजों की खोज करवाई थी. इस प्रणाली की सहायता से धरती की गहराई में छिपे खनिजों का पता लगाया जाता है. इस प्रणाली के माध्यम से वैज्ञानिकों को यहां यूरेनियम जैसे कीमती खनिजों के संकेत मिले थे. इसके बाद लगातार जमीन पर खुदाई, सैंपल संग्रहण और वैज्ञानिक परीक्षण किए जा रहे हैं. बीएचयू (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) के भू-विज्ञानी और प्रसिद्ध शोधकर्ता डॉ. वैभव श्रीवास्तव के अनुसार, यह खोज प्रणाली अत्यंत सटीक है और बेहद गहराई में स्थित खनिजों को भी पहचानने में सक्षम है. हाल के हफ्तों में भी इसी तकनीक का दोबारा उपयोग किया गया है. परमाणु ऊर्जा विभाग की टीमें बीते 5 वर्षों से म्योरपुर क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं. कुदरी के आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर खुदाई, सर्वेक्षण और वैज्ञानिक परीक्षण हो रहे हैं. वहीं, भूतत्व एवं खनन विभाग सोनभद्र के भूवैज्ञानिक अनुज कुमार के मुताबिक, यूरेनियम एक चमकदार, चांदी जैसे रंग की रेडियोधर्मी धातु है जिसका उपयोग न सिर्फ परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में होता है, बल्कि अत्याधुनिक सैन्य हथियारों जैसे कि मिसाइल और तोप को निर्मित कराने में भी इसका प्रयोग होता है.

जानकारों की मानें तो एक किलो यूरेनियम से करीब 24 मेगावॉट तक बिजली का उत्पादन संभव है. यही कारण है कि यह धातु वैश्विक स्तर पर अत्यधिक मूल्यवान मानी जाती है. यह ध्यान देने योग्य है कि कुदरी के अलावा चोपन ब्लॉक के हर्रा की पहाड़ियों में भी 3 साल पूर्व जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) लखनऊ की टीम ने यूरेनियम के संकेत दिए थे. अब कुदरी की पुष्टि के बाद यह उम्मीद और भी मजबूत हो गई है कि सोनभद्र आने वाले समय में भारत के परमाणु ऊर्जा अभियान में अहम भूमिका निभा सकता है. परंतु, अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक घोषणा या प्रमाणित रिपोर्ट सामने नहीं आई है. लेकिन परमाणु ऊर्जा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जांच के शुरुआती परिणाम अत्यंत उत्साहजनक हैं और आगे की प्रक्रिया भी जारी है. विशेष बात है कि सोनभद्र पहले से ही प्राकृतिक खनिज संपदाओं का भंडार रहा है. यहां की स्लेटी चट्टानें लगभग 180 करोड़ साल पुरानी मानी जाती हैं, वहीं यहां 160 करोड़ साल पुराने जीवाश्म (फॉसिल्स) भी मिल चुके हैं. यूरेनियम भंडार की खोज इस जिले की खनिजीय महत्वता और भी मजबूत कर सकती है. आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और भी वैज्ञानिक गतिविधियों के बढ़ने की संभावना जताई गई है.