Sports News - Bhartiya Basti

Basti Mini Marathon 2025: बस्ती मिनी मैराथन की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर को आयोजन, पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न
नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बस्ती मैराथन दौड़ के चौदहवें संस्करण का पोस्टर विमोचन समारोह रविवार को सर्किट हाउस सभागार, बस्ती में भव्य रूप से संपन्न हुआ. इस अवसर पर आयोजन की तिथि 12 अक्टूबर 2025, रविवार घोषित की गई.

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने कहा कि बस्ती मैराथन जिले के गौरव का प्रतीक बन चुकी है. उन्होंने कहा, “इस आयोजन ने न केवल युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य किया है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश भी पहुंचाया है. यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को एक नई दिशा देने वाला है.”

वरिष्ठ समाजसेवी गुलाब सोनकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह आयोजन जिले के युवाओं की प्रतिबद्धता और ऊर्जा का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “मैराथन ने बस्ती के खेल-संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है. आज यह सिर्फ खेल का नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का महाआयोजन बन चुका है.”

युवा समाजसेवी अंकुर वर्मा ने कहा कि बस्ती मैराथन ने जिले के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा, “आज बस्ती के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी इस दौड़ में भाग लेकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं. यह आयोजन जिले की पहचान है और इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने की जरूरत है.”

समाजसेवी रामनुजेंद्र पाण्डेय ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही, उन्होंने कहा कि यह बस्ती की पहचान बन चुका है.

नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने कहा कि पिछले तेरह वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह मैराथन आज बस्ती का खेल उत्सव बन चुकी है. उन्होंने कहा, “बस्ती मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं बल्कि एक आंदोलन है, जिसने जिले को खेल, स्वास्थ्य और समाजिक जागरूकता के नए आयाम दिए हैं. इस आयोजन ने बस्ती को नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में प्रेरित किया है.”

कार्यक्रम में आयोजन समिति की जिम्मेदारियां भी तय की गईं. क़ाज़ी फरजान को कार्यक्रम संयोजक, सुनील यादव को कार्यक्रम प्रभारी और राम प्रताप सिंह को प्रबंध संयोजक की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा जिला संयोजक शास्वत श्रीवास्तव, अमित राय, ऋतुराज बहादुर सिंह, कपिंद्र मिश्र, सुधांशु पाण्डेय, हेमंत कुमार, अरुण पाण्डेय, ज्ञान उपाध्याय, विजय प्रकाश चौधरी, कमलेश मिश्र, उत्तम दूबे, धनंजय, रितिक शर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, अमितोष, आशुतोष श्रीवास्तव, नीरज उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.

अब पाकिस्तान में नहीं होगा PSL! मैदान पर धमाका और बढ़ती जंग की आहट ने उड़ाए PCB के होश
पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL अब पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। इसकी बड़ी वजह बनी है भारत और पाकिस्तान के बीच तेजी से बिगड़ते हालात। सीमा पर जिस तरह से तनाव ने युद्ध जैसी स्थिति बना दी है, उसने सिर्फ सियासी ही नहीं, बल्कि खेल की दुनिया को भी हिला दिया है।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य तनातनी अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां मिसाइल और ड्रोन से हवाई हमले किए जा रहे हैं। इसी दौरान भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे माहौल में सबसे ज्यादा चिंता सुरक्षा को लेकर पैदा हो गई है। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने PSL को पाकिस्तान में रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। अब इस सीजन के बचे हुए मुकाबले पाकिस्तान की धरती पर नहीं होंगे।

PSL के मौजूदा सीजन में अब केवल आठ मुकाबले बचे हैं, जिनमें चार लीग मैच और चार प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। PCB ने इन सभी मैचों को दुबई में करवाने का निर्णय लिया है।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया जब रावलपिंडी के मैदान के पास एक बड़ा धमाका हुआ। बताया गया कि धमाका इतना जोरदार था कि रावलपिंडी स्टेडियम भी उसकी चपेट में आ गया। जिस दिन ये धमाका हुआ, उसी दिन यानी 8 मई को PSL का एक मुकाबला होना था, जिसे तत्काल रद्द करना पड़ा। इसके बाद PCB को मजबूरी में बड़ा फैसला लेना पड़ा।

पीसीबी ने इस पर सफाई दी है कि फैंस और खिलाड़ियों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किया गया है। हालांकि अभी तक नए शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है।

बताया गया है कि इस्लामाबाद में एक आपात बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विदेशी खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अब PSL के मैच दुबई में आयोजित होंगे।

मोहसिन नकवी ने कहा कि देश में बने हालात को देखते हुए यह फैसला जरूरी हो गया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे अतीत में, वैसे ही इस बार भी PSL के हितधारक खिलाड़ियों और फैंस के हित में साथ आएंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर सिर्फ PSL पर ही नहीं, बल्कि भारत में चल रहे आईपीएल पर भी पड़ा है। बीती रात जब हवाई हमले शुरू हुए, उसी दौरान धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल का मुकाबला चल रहा था। लेकिन जैसे ही ब्लैकआउट हुआ, मुकाबला तुरंत रोक दिया गया।

सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फैंस को स्टेडियम से बाहर निकलने को कहा गया और खिलाड़ियों को उनके होटल में वापस भेज दिया गया।

यह सब कुछ दर्शाता है कि अब क्रिकेट जैसे शांतिपूर्ण खेल भी वैश्विक राजनीतिक और सैन्य गतिविधियों से अछूते नहीं रह गए हैं। पाकिस्तान में PSL का आयोजन हमेशा से सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इस बार हालात उससे भी ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं।

PCB का यह फैसला दिखाता है कि देश के भीतर युद्ध जैसे हालात बनने लगे हैं। ऐसे में किसी भी बड़े आयोजन को सुरक्षित तरीके से करवा पाना संभव नहीं रह गया है। PSL का पाकिस्तान से बाहर जाना केवल खेल का स्थानांतरण नहीं, बल्कि एक संकेत है उस डर और अनिश्चितता का, जो इन दिनों पाकिस्तान में फैली हुई है।

अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि PSL के मैच दुबई में कब से और किस नए कार्यक्रम के तहत शुरू होंगे। वहीं यह सवाल भी उठता है कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालात जल्दी सामान्य हो पाएंगे या आने वाले समय में क्रिकेट और बाकी आयोजनों पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा।