harraiya basti news - Bhartiya Basti

बस्ती में स्कूल बैंड की धुन पर दिखा दम, बालक-बालिका वर्ग में ये टीमें बनीं विजेता
राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय हाल में बुधवार को जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बैंड की जोशीली धुनों के बीच विद्यार्थियों ने अनुशासन, तालमेल, टीम भावना और वादन कौशल का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं. बालक एवं बालिका वर्ग में कुल चार विद्यालयों की बैंड पार्टियों ने प्रतिभाग किया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगवा जंगल के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया.

मुख्य अतिथि ने कहा कि संगीत विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है. स्कूल बैंड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं. आयोजक विद्यालय के प्रवक्ता चंद्रभान पांडेय ने प्रतिभागी विद्यालयों से आए विद्यार्थियों, निर्णायकों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का स्वागत किया. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह और प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव शामिल रहे.

निर्णायकों ने बैंड पार्टियों की प्रस्तुति, अनुशासन, तालमेल, वाद्य यंत्रों के संचालन और समग्र प्रदर्शन के विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया. बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी की बैंड पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती की टीम द्वितीय स्थान पर रही. वहीं बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की बैंड पार्टी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता का आयोजन मंडलीय सचिव अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा, माता प्रसाद त्रिपाठी, रमेश चंद्र गुप्ता और विवेक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ. आयोजन के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया.

बस्ती के हर्रैया में विराट हिंदू सम्मेलन, RSS के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सेंथिल ने किया संबोधित
हिन्दू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग तथा स्वाभिमान हेतु विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्रैया के बीआर इण्टर कॉलेज के परिसर में शनिवार को किया गया. सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सेंथिल ने कहा कि हमारे देश में शौर्य, ज्ञान, संपत्ति किसी चीज की कमी नहीं थी. बाहर से आए लोगों ने इस देश को खूब लूटा.

गुलामी का सबसे बड़ा कारण हम सभी का संगठित ना होना था. हिंदू समाज की एकजुटता से ही समाज में परिवर्तन संभव है इसलिए देश के उत्थान के लिए पूरे हिंदू समाज को एकजुट होना जरूरी है. उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से लोगों को बताया. कहा कि पंच परिवर्तन व्यक्ति से समाज तक सकारात्मक बदलाव का रास्ता प्रशस्त करता है. पंच परिवर्तन से ही गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण होगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ दीनानाथ पटेल ने कहा कि इस पूरे विश्व का कल्याण केवल सनातन धर्म ही कर सकता है क्योंकि सनातन धर्म सार्वभौमिक सिद्धांतों वसुधैव कुटुम्बकम् और सर्वे भवन्तु सुखिनः पर आधारित है, जो मानवता के कल्याण और सद्भाव के लिए एक शाश्वत मार्ग प्रदान करता है. कहा कि भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है और यह इसके योग्य भी है.

इस अवसर पर सीताराम दास, विशाल महराज, कविता त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋषि, जिला प्रचारक राघवेन्द्र, कुलदीप, सन्तोष, प्रमोद, नवदीप, विधायक अजय सिंह, राम सिंगार ओझा, ध्रुव नारायन सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, केके सिंह, अमरनाथ सिंह, आनन्द सिंह, राजेश द्विवेदी, अतुल तिवारी, विमलेन्द्र सिंह, धर्मध्वज सिंह सभासद, विकास पाण्डेय, अखिलेश सिंह, अंकुर सिंह, कुंवर विकास सिंह, चिन्मय राय, राकेश, गिरजेश, विवेक, दीपांशु, विपुल, अजीत, योगेश, संतोष केशरवानी, हनुमान, राम तीरथ चौरसिया, भगवान, रवीन्द्र नाथ सिंह, प्रेम शंकर ओझा, वेद प्रकाश, अंकित शुक्ल, गोपाल मिश्र, उदय प्रताप सिंह, सर्वदेव सिंह, विनय, मोनू, जय शंकर पाण्डेय, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ श्री नारायन मिश्र, राम सागर वर्मा, डॉ विनोद, नटवर सिंह, विपुल गुप्ता, नीरज शुक्ल, मार्शल तिवारी, वीरू सिंह आदि उपस्थित रहे.