Indian Stock Market - Bhartiya Basti

Bajaj Auto से लेकर Inox Wind तक, आज डिविडेंड, मर्जर और स्टॉक स्प्लिट पर बाजार की नजर
20 जुलाई, शुक्रवार को बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा पावर, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और HDFC लाइफ इंश्योरेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर होंगे। इसके अलावा आज यानी 20 जून को टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स, वोल्टास, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, मावाना शुगर्स, रॉसारी बायोटेक और सुप्रीम इंडस्ट्रीज समेत कई अन्य कंपनियों के शेयर भी डिविडेंड के एक्स-डेट पर आ रहे हैं। वहीं, Ajcon Global Services Ltd के शेयर आज स्प्लिट होंगे, जिसमें एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा और हर नए शेयर की फेस वैल्यू ₹1 होगी। इसके साथ ही, Inox Wind Energy Ltd के शेयर आज मर्जर के लिए एक्स-डेट पर आ जाएंगे। बजाज ऑटो लिमिटेड के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर ₹210 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो कंपनी की AGM सालाना आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के बाद मिलेगा। शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट रखी गई है,

ताकि यह तय किया जा सके कि डिविडेंड पाने के लिए कौन से शेयरधारक योग्य हैं। जिन निवेशकों का नाम आज यानी रिकॉर्ड डेट को कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें यह डिविडेंड मिलेगा। अगर AGM में इसे मंजूरी मिलती है, तो डिविडेंड का भुगतान लगभग 8 अगस्त के आसपास किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को दे चुकी है।

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के बोर्ड ने 14 मई को हुई बैठक में ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2.25 डिविडेंड देने की सिफारिश की थी। यह भी AGM में मंजूरी के बाद दिया जाएगा। आज इसका रिकॉर्ड डेट है। टाटा पावर की 106वीं AGM शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को आयोजित होगी।

इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर ₹2.90 डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद मिलेगा। आज इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है। कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) शनिवार, 21 जून से शुक्रवार, 27 जून 2025 तक चलेगी। ये दोनों दिन शामिल होंगे।

आज जिन अन्य कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं, उनमें शामिल हैं:

सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड – ₹24 प्रति शेयर

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) – ₹4.05 प्रति शेयर

टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड – ₹6 प्रति शेयर

HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड – ₹2.10 प्रति शेयर

मावाना शुगर्स लिमिटेड – ₹1 प्रति शेयर

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड – ₹0.40 प्रति शेयर

इसके अलावा, आज जिन कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं:

एपिग्रल लिमिटेड – ₹3.50 प्रति शेयर

सोलिटेयर मशीन टूल्स लिमिटेड – ₹2 प्रति शेयर

रॉसारी बायोटेक लिमिटेड – ₹0.50 प्रति शेयर

VTM लिमिटेड – ₹0.75 प्रति शेयर

स्वस्तिक इन्वेस्टस्मार्ट लिमिटेड – ₹0.60 प्रति शेयर

ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड – ₹0.30 प्रति शेयर

Inox Wind Energy Ltd के मामले में, कंपनी का शेयर आज मर्जर (विलय) के लिए एक्स-डेट पर आ रहा है। कंपनी ने शनिवार, 21 जून को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस दिन यह तय किया जाएगा कि किन शेयरधारकों को Inox Wind के नए शेयर मिलेंगे। इस मर्जर के तहत, Inox Wind Energy Ltd के हर 10 शेयरों (₹10 फेस वैल्यू वाले) के बदले शेयरधारकों को Inox Wind Ltd के 632 नए फुली पेड-अप शेयर (₹10 फेस वैल्यू वाले) मिलेंगे। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट (21 जून) को Inox Wind Energy के शेयर होंगे, उन्हें उसी हिसाब से Inox Wind Ltd के नए शेयर दिए जाएंगे।

7 दिन से गिरते जा रहे Adani Ports के शेयर! क्या मिडिल ईस्ट की जंग बना रही है करोड़ों के नुकसान की वजह?
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APEZ) के शेयरों में आज फिर गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 2% टूटकर 1343.15 रुपये पर बंद हुए। यह लगातार सातवां दिन है जब APEZ के शेयर नीचे आए हैं। इससे एक दिन पहले, यानी 18 जून को भी शेयर दिनभर में करीब 2% गिरकर 1369 रुपये तक पहुंच गए थे।

लगातार सात दिनों से गिर रहे हैं अडानी पोर्ट्स के शेयर

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अडानी पोर्ट्स के शेयरों पर साफ नजर आ रहा है। गुरुवार को जंग का सातवां दिन है और अडानी पोर्ट्स के शेयर लगातार सात दिनों से गिरते जा रहे हैं। दरअसल, निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अडानी का इजरायल में मौजूद हाइफा पोर्ट कितना सुरक्षित रहेगा। जंग की शुरुआत के बाद से दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से लगातार हमले कर रहे हैं। अब तक ईरान ने इजरायल पर 400 से ज्यादा मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं।

ईरान के हमलों से बढ़ी चिंता

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि ईरान के हमलों में अब तक 24 इजरायली नागरिकों की मौत हो चुकी है और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालात इतने खराब हैं कि 3,800 से ज्यादा लोगों को संवेदनशील इलाकों से हटाया जा चुका है। कुछ दिन पहले ईरान ने इजरायल के हाइफा पोर्ट और उसके पास की एक रिफाइनरी को भी निशाना बनाया था। ऐसे में सवाल उठता है कि इस पूरे विवाद का असर अडानी पोर्ट्स पर क्यों पड़ रहा है?

क्यों टूट रहे हैं अडानी पोर्ट्स के शेयर?

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APEZ) ने जनवरी 2023 में इजरायल की कंपनी गैडोट ग्रुप के साथ मिलकर करीब 1.18 अरब डॉलर में हाइफा पोर्ट की 70% हिस्सेदारी खरीदी थी। यह पोर्ट इजरायल के सबसे अहम बंदरगाहों में से एक है। अब जब वहां जंग चल रही है और यह इलाका खतरे में है, तो निवेशकों को नुकसान की चिंता सता रही है, जिसकी वजह से शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

अब निवेशकों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर ईरान हाइफा पोर्ट पर हमला करता है, तो वहां का कामकाज ठप हो सकता है। इससे व्यापार रुक सकता है और करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है। हालांकि, अडानी ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) ने साफ तौर पर कहा है कि हाइफा पोर्ट पर चल रहे विवाद का कोई असर नहीं पड़ा है और पोर्ट पूरी तरह से सामान्य तरीके से काम कर रहा है।

इधर निवेशकों के बीच इतना डर फैल गया है कि सिर्फ पिछले पांच दिनों में ही अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 6% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, अगर बीते छह महीनों की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 13% से ज्यादा की बढ़त भी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में इसके शेयर करीब 5% तक गिर चुके हैं। यानी अडानी पोर्ट्स के शेयरों में कभी तेजी तो कभी गिरावट का सिलसिला लगातार बना हुआ है।