stock market update - Bhartiya Basti

Bajaj Auto से लेकर Inox Wind तक, आज डिविडेंड, मर्जर और स्टॉक स्प्लिट पर बाजार की नजर
20 जुलाई, शुक्रवार को बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा पावर, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और HDFC लाइफ इंश्योरेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर होंगे। इसके अलावा आज यानी 20 जून को टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स, वोल्टास, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज, मावाना शुगर्स, रॉसारी बायोटेक और सुप्रीम इंडस्ट्रीज समेत कई अन्य कंपनियों के शेयर भी डिविडेंड के एक्स-डेट पर आ रहे हैं। वहीं, Ajcon Global Services Ltd के शेयर आज स्प्लिट होंगे, जिसमें एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा और हर नए शेयर की फेस वैल्यू ₹1 होगी। इसके साथ ही, Inox Wind Energy Ltd के शेयर आज मर्जर के लिए एक्स-डेट पर आ जाएंगे। बजाज ऑटो लिमिटेड के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर ₹210 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो कंपनी की AGM सालाना आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के बाद मिलेगा। शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट रखी गई है,

ताकि यह तय किया जा सके कि डिविडेंड पाने के लिए कौन से शेयरधारक योग्य हैं। जिन निवेशकों का नाम आज यानी रिकॉर्ड डेट को कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें यह डिविडेंड मिलेगा। अगर AGM में इसे मंजूरी मिलती है, तो डिविडेंड का भुगतान लगभग 8 अगस्त के आसपास किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को दे चुकी है।

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के बोर्ड ने 14 मई को हुई बैठक में ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2.25 डिविडेंड देने की सिफारिश की थी। यह भी AGM में मंजूरी के बाद दिया जाएगा। आज इसका रिकॉर्ड डेट है। टाटा पावर की 106वीं AGM शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को आयोजित होगी।

इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर ₹2.90 डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद मिलेगा। आज इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है। कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) शनिवार, 21 जून से शुक्रवार, 27 जून 2025 तक चलेगी। ये दोनों दिन शामिल होंगे।

आज जिन अन्य कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं, उनमें शामिल हैं:

सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड – ₹24 प्रति शेयर

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) – ₹4.05 प्रति शेयर

टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड – ₹6 प्रति शेयर

HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड – ₹2.10 प्रति शेयर

मावाना शुगर्स लिमिटेड – ₹1 प्रति शेयर

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड – ₹0.40 प्रति शेयर

इसके अलावा, आज जिन कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं:

एपिग्रल लिमिटेड – ₹3.50 प्रति शेयर

सोलिटेयर मशीन टूल्स लिमिटेड – ₹2 प्रति शेयर

रॉसारी बायोटेक लिमिटेड – ₹0.50 प्रति शेयर

VTM लिमिटेड – ₹0.75 प्रति शेयर

स्वस्तिक इन्वेस्टस्मार्ट लिमिटेड – ₹0.60 प्रति शेयर

ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड – ₹0.30 प्रति शेयर

Inox Wind Energy Ltd के मामले में, कंपनी का शेयर आज मर्जर (विलय) के लिए एक्स-डेट पर आ रहा है। कंपनी ने शनिवार, 21 जून को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस दिन यह तय किया जाएगा कि किन शेयरधारकों को Inox Wind के नए शेयर मिलेंगे। इस मर्जर के तहत, Inox Wind Energy Ltd के हर 10 शेयरों (₹10 फेस वैल्यू वाले) के बदले शेयरधारकों को Inox Wind Ltd के 632 नए फुली पेड-अप शेयर (₹10 फेस वैल्यू वाले) मिलेंगे। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट (21 जून) को Inox Wind Energy के शेयर होंगे, उन्हें उसी हिसाब से Inox Wind Ltd के नए शेयर दिए जाएंगे।

Tata Motors में जबरदस्त तेजी, जबकि टू-व्हीलर स्टॉक्स में दिखी सुस्ती, जानिए पूरी रिपोर्ट
आज के ट्रेडिंग सेशन में बाजार में काफी हलचल देखने को मिली। खासकर ऑटो सेक्टर में कुछ स्टॉक्स ने शानदार प्रदर्शन किया तो कुछ में सुस्ती का माहौल बना रहा। Tata Motors में करीब 4% की तेजी दर्ज की गई। वहीं अगर बाकी ऑटो स्टॉक्स पर नजर डालें, तो उनमें थोड़ी कमजोरी दिखी।

Eicher Motors के स्टॉक में 1.5% के आसपास गिरावट देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह यह खबर रही कि भारत सरकार 750cc बाइक्स पर ड्यूटी घटा सकती है। इस खबर के चलते Eicher Motors के शेयरों में दबाव बना और स्टॉक 5700 के नीचे भी फिसल गया।

Bajaj Auto के स्टॉक में भी हल्की गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर, आज फोर व्हीलर कंपनियों में तेजी देखने को मिली, जबकि टू व्हीलर सेगमेंट थोड़ा कमजोर रहा। Tata Motors के शानदार प्रदर्शन के मुकाबले Eicher Motors और Bajaj Auto में दबाव बना रहा।

विशेषज्ञों की राय की बात करें तो Tata Motors में अब भी खरीदारी की सलाह दी जा रही है। स्टॉक ने हाल में गिरावट के बाद सपोर्ट से पलटते हुए शानदार रिकवरी दिखाई है। वॉल्यूम के साथ रिवर्सल आया है, जो एक मजबूत संकेत है। फिलहाल स्टॉक में 710 के लेवल तक जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर Tata Motors इस लेवल को पार करता है तो फिर यह नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ सकता है और 850 से 900 के बीच भी पहुँच सकता है।

Tata Motors की मजबूती का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हाल की गिरावट के बाद इसने डबल बॉटम बनाकर सपोर्ट लिया है और अब एक नए अपट्रेंड की शुरुआत करते हुए नजर आ रहा है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए भी Tata Motors फिलहाल एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।

Eicher Motors को लेकर विशेषज्ञों ने थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल स्टॉक स्टेबल है, लेकिन दो दिनों से थोड़ी गिरावट बनी हुई है। 5540 का सपोर्ट काफी अहम है। अगर यह स्तर टूटता है तो स्टॉक में और कमजोरी आ सकती है। लेकिन अगर स्टॉक 5760 के ऊपर निकलता है, तो फिर इसमें एक बार फिर से खरीदारी लौट सकती है।

इसलिए निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे Eicher Motors पर नजर बनाए रखें और मुख्य सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल का ध्यान रखें। गिरावट में खरीदारी की जल्दबाजी करने से बचने की भी सलाह दी गई है।

वहीं Bajaj Auto में भी हल्की कमजोरी रही। लेकिन फिलहाल इसमें कोई बड़ी टूट या तेजी के संकेत नहीं मिले हैं। टू व्हीलर सेगमेंट पर फिलहाल बाजार का सेंटीमेंट थोड़ा कमजोर है, खासकर ड्यूटी में कटौती जैसी खबरों के बीच।

ब्रेक पर जाने से पहले लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर से भी कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े आए। SBI लाइफ के फर्स्ट ईयर प्रीमियम में 11.5% की गिरावट देखने को मिली है, जबकि HDFC लाइफ ने फर्स्ट ईयर प्रीमियम में 5% की बढ़त दर्ज की है। यह डाटा इंश्योरेंस सेक्टर में कंपनियों के परफॉर्मेंस पर नजर रखने के लिए काफी अहम रहेगा।

आज के सत्र में आईटी सेक्टर में भी शानदार तेजी देखने को मिली। खासकर HCL Tech ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 8% तक की तेजी के साथ स्टॉक 1600 के आसपास ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि 50 डीएमए का ब्रेकआउट मिल चुका है और बाजार में कैरी फॉरवर्ड बाइंग भी देखने को मिल रही है।

HCL Tech के स्टॉक में 1615 से 1620 के लेवल तक जाने के चांस बनते दिख रहे हैं। इसलिए मौजूदा स्तर पर भी इसमें लॉन्ग पोजीशन बनाने की सलाह दी जा रही है। आईटी सेक्टर में ओवरऑल सेंटिमेंट भी फिलहाल पॉजिटिव नजर आ रहा है।

इसके अलावा, NTPC और IOC जैसे स्टॉक्स को लेकर भी राय आई है। IOC का चार्ट पैटर्न काफी मजबूत बताया गया है। हालांकि फिलहाल स्टॉक में बड़ी चाल नहीं दिख रही है, लेकिन जैसे ही एनर्जी सेक्टर में बाइंग लौटती है, इन स्टॉक्स में भी अच्छी तेजी आ सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लॉन्ग पोजीशन बनानी हो तो IOC एक अच्छा विकल्प हो सकता है। स्टॉक में 148 से 150 के बीच के लेवल तक जाने की उम्मीद जताई गई है।

कुल मिलाकर आज का बाजार मिला-जुला रहा। फोर व्हीलर कंपनियों, खासकर Tata Motors ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि टू व्हीलर सेगमेंट थोड़ा कमजोर रहा। आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी गई और इंश्योरेंस सेक्टर से मिले डेटा ने भी बाजार में हलचल पैदा की।

आगे आने वाले दिनों में इन सेक्टर्स पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा। खासतौर पर Tata Motors, HCL Tech और IOC जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों को अपने कदम संभलकर बढ़ाने की सलाह दी जा रही है।