basti accident in news - Bhartiya Basti

बस्ती में स्कूलों के लिए सख्त निर्देश, टैक्सी, टेंपो से बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर रोक
बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यातायात सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लगभग 25 विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि टेंपो-टैक्सी से बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर प्रतिबंध लगाएं।

विद्यालय यातायात सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

अगर आप अपने बच्चों को चार पहिया या दो पहिया वाहनों से स्कूल छोड़ने जाते है तो फिर ये खबर आपके काम की है। जी हांए आप अपने बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने जाते हैं और आपने और बच्चे ने हेलमेट नही पहना है तो आपके खिलाफ अब कार्रवाई हो सकती है। इसी तरह जो अपने बच्चों को कार से छोड़ने जाते है तो इस दौरान दोनों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इससे सम्बंधित जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से एक नियम लागू किया गया है। इसे लेकर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल संचालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन करने का लेटर भी लिखा गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को स्कूली वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का पंजीयन निरस्तीकरण करवाने के लिए परिवहन विभाग से संपर्क करने को कहा गया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले सभी विद्यालयों में संचालित वाहनों के प्रपत्र पूर्ण करा लिए जाएं। इसके अलावा जिन स्कूली वाहन की अवधि 15 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनका पंजीयन अनिवार्य रूप से निरस्त करा लिया जाए। टेंपो, टैक्सी और प्राइवेट वाहन पर बच्चों को लाने और ले जाने पर विद्यालय प्रबंधन पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएं। विद्यालयों में रोड सेफ्टी नोडल शिक्षक भी नामित किया जाएं। यह शिक्षक विद्यालय में प्रार्थना सभा के समय विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विषय पर जानकारी देंगे। इसके अलावा, टैम्पो, टैक्सी और प्राइवेट वाहनों के माध्यम से बच्चों को लाने-ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश भी दिए गए। बैठक में रोड सेफ्टी नोडल शिक्षक नामित करने और प्रार्थना सभा ;एसेम्बली में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही गई। साथ ही जनपद स्तर पर नामित मास्टर ट्रेनर के माध्यम से नोडल शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण देने का निर्देश भी दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती को निर्देश दिया गया कि कैम्प लगाकर इन सभी उपकरणों की जांच कराई जाए।

स्कूली वाहनों के लिए कड़े निर्देश

जिले स्तर पर नामित मास्टर ट्रेनर द्वारा समस्त विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में ऑनलाइन, ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्कूल वाहनों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, एसएलडी (निर्धारित गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा), वाहन के खिड़कियों पर रेलिंग बीआईएस मार्क का एक अग्निशमन यंत्र एवं आपातकालीन खिड़की अवश्य होनी चाहिए।  जनपद के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को यातायात नियमों के पालन करने का पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों संचालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल संचालकों से कहा है कि अगर कोई भी छात्र बिना हेलमेट पहने और गाड़ी में आने वाले छात्र बिना सीट बेल्ट पहने स्कूल आएगा तो उसे प्रवेश नही दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने साफ तौर पर पत्र के जरिये स्कूलों को चेतावनी जारी की है कि अगर यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम को जानकारी देते हुए बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने से सड़कों पर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। यहां तक की कई बार तो लोग अपनी जान तक गंवा बैठते है। स्कूल जाने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार और छोटे.छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सरकारी निर्देशों को कड़ाई से पालन करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी स्कूल संचालकों के साथ जल्द ही बैठक भी की जाएगी। उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने और हेल्मेट और सीट बेल्ट न पहनने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किया है। डीएम ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया था कि हेलमेट नहीं पहनने वाले किसी भी शख्स को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

Basti Road Accident: बस्ती में NH-27 हाईवे पर कार कंटेनर से टकराई, जिलधिकारी ने बताई यह जरूरी बात
उत्तर प्रदेश में स्थित बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक कंटेनर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार में चल रहे एक कंटेनर और एक कार के बीच भयानक टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कार में सवार 5 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कार में मौजूद 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने कार के दरवाजों को तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। कुल मिलाकर आठ लोगों को इस दुर्घटना के बाद कार से निकाला गया, जिसमें से पांच की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी से अपील की जा रही है कि वे सड़क पर सतर्क रहें और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से बचें।

एक दुखद सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जिसमें GJ 17 BH 3923 नंबर की कार अयोध्या से गोरखपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान, नगर थाना के गेटवा बाजार के निकट एक तेज गति से आ रहा कंटेनर RJ 18 GB 5710, जो बस्ती से अयोध्या की दिशा में जा रहा था, ने अचानक अपनी लेन बदल ली। इस अचानक हुए परिवर्तन के कारण कंटेनर और कार के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे के परिणामस्वरूप गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दुर्घटना के दौरान कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए, जिससे पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही अपनी जान गंवा दी। मृतकों की पहचान क्रमशः शिवराज सिंह, जो सम्भल के निवासी थे, शकील, विश्वजीत, बहारन, और प्रेम, जो गोरखपुर के निवासी थे, के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद, जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। इस मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया को भी प्रारंभ किया गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। प्रशासन इस घटना की गंभीरता को समझते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।