GST - Bhartiya Basti

यूपी में आज रात 12 बजे के बाद ये चीजें हो जाएंगी महंगी, इन सामानों की कीमतों में आएगी कमी, देखें पूरी लिस्ट
देश भर में 22 सितंबर 2025 से जीएसटी के नए रिफॉर्म्स लागू होंगे. इस क्रम में कई चीजें सस्ती और महंगी होंगी. आइए जानते हैं कि कौन सा सामान सस्ता और कौन सा महंगा होगा. साथ ही यह भी देखते हैं कृषि सेक्टर, हेल्थ, एजुकेशन पर इसका क्या असर पड़ेगा?

सस्ती होने वाले सामान और सेवाएं

- रोजमर्रा के फूड आइटम्स: दाल, रोटी, सब्ज़ी, दूध, पनीर, घी, ताजे फल-सब्ज़ी, पैकेज्ड इंडियन ब्रेड.
- जीवन-बीमा और स्वास्थ्य बीमा: प्रीमियम अब 0 फीसदी GST पर.
- कैंसर व जीवनरक्षक दवाइयाँ, थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट्स: अब 5 फीसदी या कोई जीएसटी नहीं.
- शिक्षा संबंधित सामान: एक्सरसाइज बुक, नोटबुक, पेंसिल, इरेज़र, क्रेयॉन, शार्पनर (अब कोई जीएसटी नहीं), ज्योमेट्री बॉक्स, स्कूल ट्रे (12 फीसदी से 5 फीसदी).
- घरेलू वस्त्र व सामान: किचनवेयर, टेबलवेयर, नैपकीन, डायपर, बेबी बॉटल (अब 5 फीसदी).
- इलेक्ट्रॉनिक्स: टीवी (LCD/LED), एसी, डिशवॉशर (स्लैब कट; सस्ती होंगी), लैपटॉप, वाशिंग मशीन (अब 18 फीसदी).
- होटल, जीम, सैलून, योग जैसी सेवाएं: दरें घटीं.
- कृषि संबंधी सामान: ट्रैक्टर, टायर, ड्रिप सिस्टम, कृषि मशीनरी (अब सस्ता).
- मेडिकल उपकरण, दवा, कृषि इनपुट, सप्लाई चेन की वस्तुएं.
- हैंडीक्राफ्ट, खिलौने, खेल सामग्री, मैनमेड फाइबर (अब 5 फीसदी).

महंगे होने वाले सामान

तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला, सुपारी: वर्तमान दरें (पुराना स्लैब 28 फीसदी + सेस) जारी रहेंगी, नई 40 फीसदी स्लैब बाद में लागू होगी.
- कोल्ड ड्रिंक्स, एयरेटेड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स, लक्ज़री आइटम्स (पर्सनल एयरक्राफ्ट, याच, हाई-एंड कार, घड़ियाँ): 40 फीसदी स्लैब में आएंगे.
- लग्ज़री सेक्टर, कैसीनो, रेस क्लब, ऑनलाइन गेमिंग, बेहतरीन घड़ियाँ: नई स्लैब लागू होने पर महंगे होंगे.

कृषि सेक्टर पर क्या असर?

GST दरों में कटौती से कृषि उपकरण, ट्रैक्टर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, बायोपेस्टिसाइड्स और कृषि इनपुट्स जैसे खाद, बीज सस्ते होंगे . इससे छोटे किसान लागत कम कर सकेंगे और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा . इनपुट सप्लाई और मशीनरी पर टैक्स रियायत से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और घरेलू कृषि उत्पादन बढ़ेगा.

हेल्थ सेक्टर पर क्या असर?

जीवनरक्षक दवाइयों, थर्मामीटर, डायग्नोस्टिक्स किट्स, मेडिकल उपकरणों पर GST कम कर 5 फीसदी  या NIL किया गया है . स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम भी GST मुक्त किया गया है . इससे आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं अधिक किफायती मिलेंगी और चिकित्सा क्षेत्र में घरेलू निर्माण को बढ़ावा मिलेगा.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर क्या असर?

सिमेंट और निर्माण सामग्री पर GST कमी से घर और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स की लागत कम होगी . इससे घर की किफायती कीमत बढ़ेगी और रियल एस्टेट सेक्टर में रोजगार सृजन के अवसर बनेंगे . यह आर्थिक विकास को गति देगा और आवासीय मांग को भी बढ़ावा देगा.

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर क्या असर?

छोटी कारें और छोटी मोटरसाइकिलों पर GST दर कम होकर 18 फीसदी  हो गई है . इससे मध्यम वर्ग के लिए वाहन खरीदना आसान होगा . ऑटो पार्ट्स की क्लासिफिकेशन स्पष्ट होने से टैक्स विवाद कम होंगे और ऑटो मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपोर्ट में सुधार आएगा.

यूपी: सीएम योगी बोले- GST सुधार से किसानों-युवाओं को सीधा फायदा
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर प्रणाली अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है. उन्होंने जीएसटी सुधारों को ऐतिहासिक और दूरगामी कदम बताया. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर "नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म" का जो संकल्प रखा था, वह अब धरातल पर उतर रहा है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई दी.

नए जीएसटी स्लैब से राहत

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब केवल 2 प्रमुख जीएसटी दरें 5% और 18% ही होंगी. आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्यान्न, दवाइयों और शिक्षा से जुड़ी सामग्री पर 0-5% जीएसटी रहेगा. उनका कहना है कि इस निर्णय से आम परिवारों के खर्च में कमी आएगी और छोटे कारोबारियों व एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलेगी. साथ ही, महिलाओं और युवाओं को भी इसका लाभ होगा.

मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. यहां उन्होंने 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

निवेश और रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि "2017 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में निवेश सिर्फ सपना था, लेकिन अब 'डबल इंजन सरकार' की नीतियों से विकास और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं."

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें बिजली संकट, अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति से प्रदेश को पीछे खींच रही थीं. परंतु अब हालात बदल गए हैं. डबल इंजन सरकार सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दे रही है.

पिछली सरकार पर हमला

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में उद्यमियों का शोषण होता था और 'गुंडा टैक्स' आम बात थी.

विपक्ष पर सीधा निशाना

सीएम योगी ने बिना नाम लिए सपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जातिवाद की राजनीति करके समाज को बांटा और दंगों को बढ़ावा दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बेटियों की सुरक्षा और मातृशक्ति की गरिमा की चिंता कभी नहीं करते. ऐसे लोगों से विकास की आशा करना बेकार है क्योंकि जब उन्हें मौका मिला तब भी राज्य का विकास नहीं हुआ.

गुंडा टैक्स का जिक्र

योगी ने कहा कि सपा सरकार के समय व्यापारी और उद्यमी 'गुंडा टैक्स' देने को मजबूर थे. लेकिन अब ऐसा करने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि "अगर आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की कोशिश करता है, तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते मिलेंगे."