sp basti police - Bhartiya Basti

बस्ती में हत्या-दुराचार-उगाही के विरोध में आमरण अनशन, बोले आशीष ‘सैनिक’ — DM और SP से सीधी बात चाहिए
गिरती कानून व्यवस्था, हत्या, हिंसा, राजस्व, बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी, उत्पीड़न, धन उगाही आदि घटनाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ का आमरण अनशन दूसरे दिन गुरूवार को भी  ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ के नारे के साथ शास्त्री चौक के निकट जारी रहा।

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ ने बताया कि आमरण अनशन के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा। यह संदेश दिया गया कि सी.ओ. को मांग पत्र दे दीजिये, कप्तान साहब से फोन पर वार्ता हो जायेगी। आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक स्वयं वार्ता कर समस्याओं के समाधान का समुचित आश्वासन नहीं देते आमरण अनशन जारी रहेगा।

आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ द्वारा जनहित के सवालों को लेकर चलाये जा रहे आमरण अनशन को अन्तराष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी, ब्राम्हण महासभा, चित्रांश क्लब, बालाजी परिवार, विश्व हिन्दू महासंघ आदि संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। ज्ञात रहे कि नगर थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में दो सगे भाईयों की करंट, पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में बालिका की हत्या, लालगंज थाना क्षेत्र में मासूम दलित बालिका से दुराचार, बस्ती शहर के मालवीय रोड पर जमीनी विवाद , कोतवाली थाना क्षेत्र के कटेश्वर पार्क में बालिका के साथ दुराचार, उभाई मंें युवक की हत्या मामले में सीबीसी प्रेेरक मिश्रा की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई  किये जाने आदि मांगों को लेकर आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ आमरण अनशन पर हैं।

आमरण अनशन के दूसरे दिन चन्द्रेश प्रताप सिंह, सत्येन्द्र       चौधरी, मो. इरफान, मो. रशीद, ओमकार चौधरी, पंकज दूबे, भगवानदीन, हिमांशु सोनी, प्रियांशु शुक्ला, अमरदीप पाण्डेय, अर्चित तिवारी, दिनेश तिवारी,  अखिलेश ओझा, अरूण विद्यार्थी, अरविन्द सिंह के साथ ही अनेक लोगों, संगठनों ने अपना समर्थन दिया।

यूपी के बस्ती में पुलिस का इकबाल खत्म! दो अलग -अलग मामलों में दबंगों ने किया जानलेवा हमला
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भले लाख दावे कर रही हो. लेकिन प्रदेश में महिला अपराध के मामलों में कमी नही हो पा रही है. हर साल महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है. महिला अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। ये तब के जब सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाएं हैं।

अपराध के मामले में रिकॉर्ड बना रहा उत्तर प्रदेश

प्रदेश में महिला आकंड़े उस समय के हैं, जब चार साल से यूपी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चला रही है. जिसके तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई है. साथ ही सुनवाई के लिए निजी केबिन बनाए गए हैं. इसको लेकर सरकार ने महिला विवेचक और महिला सिपाहियों की विशेष नियुक्ति की है। खैर यह सब खोखले वादे हैं।  छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव का है, जहां की रहने वाली अंजली यादव और उसकी बहन पर दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. आरोप है कि अमित, कामराज, कांति और सीमा नामक व्यक्तियों ने अंजली और उसकी बहन को बुरी तरह मारा-पीटा और अंजली की सोने की चेन भी छीन ली. घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड है, पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद गंभीर धाराओं को हटा दिया और इसे साधारण मारपीट का केस बना दिया। पीड़िता अंजली यादव प्रयागराज में यूपीएससी की तैयारी करती है और एक बार यूपीएससी का परीक्षा भी दे चुकी है. छुट्टियों में घर आने के दौरान दबंगों ने मामूली विवाद को लेकर उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं।

देश के पत्रकारों के ऊपर थम नहीं रहा उत्पीड़न

पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंड से मुक्ति को समाप्त करना हाल के समय की सबसे महत्वपूर्ण और जटिल चुनौतियों में से एक है। संकट और संघर्ष क्षेत्रों से रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को अपने महत्वपूर्ण काम को अंजाम देने में गंभीर खतरों का सामना करना पड़ता है। बस्ती जनपद में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम बेखौफ होकर सरेआम गुंडागर्दी पर उतारू हैं. उनको कानून का कोई भय नहीं है. ऐसे में पुलिस की निष्क्रियता उनके हौसले और बढ़ा रही है. बस्ती में हाल ही में ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जहां दबंगों ने लाठी-डंडों से लोगों पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

मामला हरैया थाना क्षेत्र के महादेवरी गांव का है, जहां एक पत्रकार को विरोध जताना भारी पड़ गया. पत्रकार अनिल शुक्ला के घर देर रात चोरी हुई, जिसमें पत्रकार के बेटे ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और डंडे से हमला कर दिया. सुबह जब शक के आधार पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाले गौतम, प्रमोद और तारक से शिकायत की, तो वे आग बबूला हो गए और कुछ देर बाद लाठी-डंडों से लैस होकर पत्रकार के घर पर हमला बोल दिया और उनको जमकर पीटा। इन दोनों मामलों को लेकर हरैया सर्कल के डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है और सत्य सामने आने पर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की तरफ से मारपीट का आरोप लगाया गया, जिसका सीसीटीवी भी मौजूद है. इस आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है, जबकि पत्रकार के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। दबंगों के इस हमले में पत्रकार अनिल शुक्ला की आंख फूट गई, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटी को भी गंभीर चोटें लगीं हैं. पीड़ित की बेटी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे दबंग पत्रकार के परिवार पर हमला कर रहे हैं. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।