Cricket 2025 - Bhartiya Basti

IPL Mini Auction 2026: कौन सी टीम सबसे मजबूत? पर्स से लेकर बड़े फैसलों तक
आज 16 दिसंबर को अबू धाबी में IPL का मिनी ऑक्शन होने जा रहा है. इस ऑक्शन में सभी 10 टीमें अपनी टीम को और मजबूत बनाने के इरादे से उतरेंगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है. रसेल ने KKR के लिए 133 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2593 रन बनाए, 12 अर्धशतक लगाए और गेंदबाजी में 122 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5 विकेट 15 रन रहा है. पिछले IPL में KKR का बल्लेबाजी प्रदर्शन खास नहीं रहा था, इसी वजह से टीम ने यह फैसला लिया.

पंजाब किंग्स ने इस बार सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज किया है, सिर्फ 5 खिलाड़ियों को. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी, उनके पास 64 करोड़ 30 लाख रुपये हैं.

ट्रेडिंग में सबसे बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुई अदला-बदली की है. यह ट्रेड संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा के बीच हुआ है. जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 12 सीजन खेल चुके हैं, जबकि संजू सैमसन राजस्थान के लिए 11 सीजन खेले हैं. माना जा रहा है कि यह ट्रेड CSK के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि संजू सैमसन एक पावर हिटर हैं. रविंद्र जडेजा ने CSK के लिए 143 विकेट लिए हैं.

टीमों के पास उपलब्ध पर्स इस प्रकार हैं

सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.50 करोड़ रुपये,

दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.80 करोड़ रुपये,

चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये,

गुजरात टाइटंस के पास 12.90 करोड़ रुपये,

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 22.95 करोड़ रुपये,

मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ रुपये,

पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़ रुपये,

राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़ रुपये,

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.40 करोड़ रुपये हैं.

अब देखना होगा कि मिनी ऑक्शन में कौन-सी टीम सबसे बेहतर रणनीति अपनाकर अपनी टीम को मजबूत करती है.

IPL 2025: पंजाब VS दिल्ली का मैच बीच में रुका, बाहर निकाले गए लोग, जानें वजह
IPL 2025 का एक बड़ा मुकाबला उस वक्त अचानक थम गया जब धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मैच को पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकी हमले के चलते रोक दिया गया।

धर्मशाला के मैदान में जब यह खबर पहुंची, तब माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। स्टेडियम की सभी फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और सुरक्षा कारणों के चलते दर्शकों को तुरंत मैदान से बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। जैसे-जैसे फैंस बाहर निकलते गए, "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे गूंजने लगे।

मैच को उस समय रोका गया जब पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी। ओपनर प्रियांश आर्या ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 70 रन की पारी खेली, लेकिन 11वें ओवर की शुरुआत में ही वह टी नटराजन की गेंद पर माधव तिवारी के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर क्रीज़ पर नाबाद थे।

मैच के दौरान कुछ खास क्षण:

9वां ओवर: प्रभसिमरन सिंह ने माधव तिवारी की गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

10वां ओवर: प्रियांश आर्या ने कुलदीप यादव की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए और इसी ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी फिफ्टी पूरी की।

11वां ओवर: पंजाब का पहला विकेट गिरा – प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट।

पंजाब की टीम एक मजबूत स्कोर की ओर बढ़ रही थी और स्टेडियम का माहौल बेहद जोश से भरा हुआ था, लेकिन पाकिस्तान के अचानक किए गए हमले की खबर ने सब कुछ बदल दिया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजकों ने खेल को बीच में ही रोकने का फैसला किया।

स्टेडियम के बाहर भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई है और अब यह देखना होगा कि मैच को आगे कब और कैसे आयोजित किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम से IPL की सुरक्षा व्यवस्था पर भी एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

धर्मशाला मैदान में जब दर्शकों को बाहर निकाला जा रहा था, तब लोगों में गुस्सा साफ देखा गया। कई लोगों ने "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए देश के खिलाफ की गई हरकत पर नाराज़गी जताई।

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि खेल के मैदान भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं, खासकर जब देश की सीमाओं पर तनाव बना हुआ हो। BCCI और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर जल्द कोई निर्णय लेंगी, ताकि IPL का कार्यक्रम सुरक्षित रूप से आगे बढ़ सके।