dayaram chaudhary basti news - Bhartiya Basti

UP Politics: बस्ती सदर से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं? दयाराम चौधरी ने दिया ये जवाब
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि पौराणिक भद्रेश्वनाथ मंदिर के लिये कारीडोर का निर्माण कराया जायेगा. बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वार्ता के दौरान इसकी सहमति दे दिया है और अति शीघ्र इस पर कार्य आरम्भ हो जायेगा.

पत्रकारों द्वारा यह पूंछे जाने पर कि क्या वे 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, दयाराम चौधरी ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व ने अवसर दिया तो वे चुनाव लड़ने को तैयार है.

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं और मुण्डेरवा चीनी मिल बंद हो जाने के बाद क्षेत्रीय नागरिक परेशान थे, वे उस समय विधायक थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल शुरू कराने का आग्रह किया. इसका परिणाम सुखद रहा और मुण्डेरवा में अत्याधुनिक चीनी मिल चल रही है. इससे गन्ना किसानों के दिन बहुर गये, हजारों लोगों को मिल में नौकरियां मिली और मुण्डेरवा कस्बे की चहल पहल लौट आयी. व्यापारियों के रोजगार में वृद्धि हुई. कहा कि भद्रेश्वनाथ मंदिर के लिये कारीडोर का निर्माण हो जाने से यह क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होगा और श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति होगी. कहा कि अपने विधायक के कार्यकाल में उन्होने सड़कों का तेजी से निर्माण कराया और उसका लाभ लोगों को मिल रहा है. भद्रेश्वरनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण कराया गया.

Basti News: भद्रेश्वरनाथ की बदल जाएगी तस्वीर और तकदीर! दयाराम चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में भद्रेश्वरनाथ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने के आसार हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेता और बस्ती सदर से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी है कि यहां अब एक कॉरिडोर बनेगा.

पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्होंने इस आशय की मांग रखी जिस पर सहमति मिल गई है.

चौधरी ने कहा कि मैं जब सीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने पूछा क्या चाहते हैं, मैंने कहा कि बाबा भद्रेश्वरनाथ का कॉरिडोर बन जाए. इस पर उन्होंने तत्काल सहमति दी.

पूर्व विधायक के अनुसार अगर कॉरिडोर बनता है तो भद्रेश्वरनाथ मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप चौराह (जिला कारागार के पास) तक की तस्वीर बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि मेरे मन में भावना थी कि महाराणा प्रताप जो तिराहा है और जब वह डारीडीहा से भद्रेश्वरनाथ तक जाए तो उसको यह एहसास हो कि वह किसी धार्मिक स्थल पर जा रहा है.

बीजेपी नेता ने कहा कि मैं चाहता हूं कि वहां जो लोग आते जाते हैं, उनके लिए आसानी हो. इस पर सीएम ने सहमति व्यक्त कर दी.

प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि मैं जब जिला पंचायत अध्यक्ष था तो मैंने देखा कि वहां बाहर के लोग ठेका लेते थे और वसूली करते थे. मैंने इसको बंद करवाया था. कांवड़ियों के रहने और ठहरने के लिए इंतजाम कराया.