Rishabh Pant - Bhartiya Basti

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान – पांच फैसले जो सबको कर गए हैरान
आईपीएल 2025 के खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की बड़ी टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज को लेकर बीसीसीआई और सेलेक्टर्स की तैयारियां जोरों पर हैं और अब जो खबरें सामने आई हैं, उन्होंने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। टेस्ट टीम को लेकर जो संभावित नाम सामने आए हैं, उनमें कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। खासकर पांच ऐसे फैसले हैं जिनसे फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक हैरान हैं।

सबसे पहले बात करते हैं टीम की कप्तानी की। बताया जा रहा है कि इस बार शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। गिल को लंबे समय से भविष्य का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन इतनी जल्दी उन्हें टेस्ट कप्तान बना देना कई लोगों को आश्चर्य में डाल रहा है। वहीं उपकप्तानी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसमें केएल राहुल का नाम सबसे आगे चल रहा है। पंत की हालिया फॉर्म को देखते हुए उनके चयन पर संशय बरकरार है और इस वजह से वह टीम से बाहर भी हो सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बीसीसीआई ने बड़ा और स्पष्ट फैसला लिया है। अब बुमराह को कप्तानी की रेस से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई का मानना है कि बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन पर कप्तानी का बोझ डालना सही नहीं होगा। इसलिए अब टीम मैनेजमेंट ने तय कर लिया है कि उन्हें सिर्फ गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि टीम में उनकी मौजूदगी बतौर सीनियर खिलाड़ी और लीडर बनी रहेगी।

एक और बड़ा झटका फैंस को तब लगा जब यह खबर सामने आई कि श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया जाएगा। श्रेयस अय्यर की कमजोरी शॉर्ट बॉल के खिलाफ है और इंग्लैंड जैसी तेज गेंदबाजी वाली टीम के सामने उनका टिकना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम से बाहर रखने का मन बनाया है। इंग्लैंड में 140-150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले पेसर्स के खिलाफ अय्यर का खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

लेकिन जहां एक ओर अय्यर बाहर हो रहे हैं, वहीं दो नए नाम टेस्ट टीम में दस्तक देने के लिए तैयार हैं – करुण नायर और साईं सुदर्शन। करुण नायर को टेस्ट क्रिकेट में दोबारा मौका देने की तैयारी चल रही है और साथ ही साईं सुदर्शन की बेहतरीन तकनीक और परफॉर्मेंस को देखते हुए सेलेक्टर्स उन्हें भी इस बार टेस्ट टीम का हिस्सा बना सकते हैं। खास बात यह है कि सुदर्शन को एक भविष्य के भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है, जो विदेशी पिचों पर भी अपने पैर जमा सकते हैं।

सरफराज खान का मामला अब भी अधर में लटका हुआ है। सरफराज लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम में उनकी जगह पक्की नहीं हो पा रही है। मुंबई में कोच और सिलेक्टर्स की मीटिंग जरूर हुई है, लेकिन अब तक इस बात को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है कि सरफराज को इंग्लैंड ले जाया जाएगा या फिर उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज किया जाएगा।

तेज गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज इंग्लैंड दौरे पर जा रहे हैं। बीच में कुछ अफवाहें आईं थीं कि मोहम्मद शमी रिटायरमेंट लेने वाले हैं, लेकिन यह पूरी तरह फेक न्यूज थी। शमी पूरी तरह फिट हैं और इंग्लैंड में भारतीय पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। सिराज भी अपनी स्विंग और लाइन लेंथ से अंग्रेज बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

सबसे दिलचस्प नाम जो चर्चा में है वो है अर्शदीप सिंह। अर्शदीप को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल करने की प्लानिंग हो रही है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की स्विंग और अनुशासित गेंदबाजी इंग्लैंड की कंडीशन्स में बेहद असरदार साबित हो सकती है। अर्शदीप के पास गति है, विविधता है और साथ ही विदेशी पिचों पर गेंद को मूव कराने की काबिलियत भी है। टेस्ट क्रिकेट में उन्हें मौका मिलना एक साहसिक लेकिन दूरदर्शी कदम हो सकता है।

इन सारे फैसलों को देखा जाए तो यह साफ हो रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से एक नई दिशा में जा रही है। टीम में युवा जोश और अनुभव का संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। बीसीसीआई अब कप्तानी को लेकर ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहती और फिटनेस को सबसे बड़ी प्राथमिकता बना चुकी है। साथ ही सेलेक्टर्स अब नए खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में हैं ताकि 2025 और उसके आगे के चैलेंजेस के लिए टीम को तैयार किया जा सके।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज सिर्फ एक सीरीज नहीं बल्कि भारतीय टेस्ट टीम की नई शुरुआत की तरह साबित हो सकती है। शुभमन गिल जैसे युवा को कप्तानी देकर, नए चेहरों को मौका देकर और फिटनेस को प्राथमिकता देकर बीसीसीआई ने संकेत दे दिए हैं कि अब वो किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहती। अब देखना यह होगा कि इन फैसलों का असर मैदान पर कैसा दिखता है।

पंत ने किया एलएसजी को बर्बाद, संजीव गोयनका का खून खोलाया
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत एक बार फिर चर्चा का विषय बने। इस बार उनका खराब प्रदर्शन और एलएसजी की हार ने सबका ध्यान खींचा। एलएसजी के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह मैच जीवन-मरण का सवाल था, क्योंकि टीम को प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी थी। लेकिन मैच की शुरुआत ही खराब रही, और अंत में ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से टीम को निराश किया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। एलएसजी के गेंदबाजों ने शुरुआत में संघर्ष किया, और मुंबई के बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। जब एलएसजी बल्लेबाजी करने आई, तो एडन मार्कर्रम और मिशल मार्स ओपनिंग के लिए आए। लेकिन मार्करम जल्दी आउट हो गए, और एलएसजी को बड़ा झटका लगा। इसके बाद मिशल मार्स और निकोलस पूरन ने पारी को संभाल लिया, और छठे ओवर तक टीम ने 60 रन बना दिए थे।

लेकिन, तभी पूरन भी व्हील जैक्स की गेंद पर आउट हो गए। अब टीम की उम्मीदें कप्तान ऋषभ पंत पर थी। पिछले मैच में ऋषभ को सिर्फ दो गेंदें खेलने का मौका मिला था, लेकिन इस मैच में उन्हें पूरा मौका दिया गया। उनके पास बहुत सारे ओवर थे, और यह अवसर था अपनी टीम को जीत दिलाने का। लेकिन पंत ने पहले ही ओवर में चौका मारा और फिर दूसरी ही गेंद पर एक ऐसा शॉट खेल दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया। पंत ने रिवर्स स्वीप खेला, जो सीधे करण शर्मा के हाथों में कैच चला गया।

ऋषभ पंत की यह गलती एलएसजी के लिए भारी पड़ी। उनका एक बेतुका शॉट खेलना और टीम का विकेट गिरना एलएसजी के लिए किसी गहरे झटके से कम नहीं था। पंत की इस हरकत ने संजीव गोयनका का खून खोल दिया। पंत पर सवाल उठने लगे कि आखिरकार कप्तान के तौर पर उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। यह वही पंत हैं जो टीम को संकट में छोड़कर मैदान से बाहर चले जाते हैं। इस मैच में भी उनका बेतुका शॉट टीम के लिए हार का कारण बना।

इस हार के साथ एलएसजी की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। अब तक 10 मुकाबलों में से 5 में जीत और 5 में हार मिल चुकी है, और नेट रन रेट भी बहुत खराब है। एलएसजी को आने वाले मैचों में बड़ी जीत की जरूरत है, लेकिन जिस तरह से टीम का प्रदर्शन रहा है, उसे देखकर यह लग रहा है कि एलएसजी इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाएगी।

अब सवाल उठता है कि क्या संजीव गोयनका ऋषभ पंत से सवाल करेंगे? क्या एल राहुल के साथ जैसा माहौल था, वैसा ही ऋषभ पंत के साथ भी होगा? संजीव गोयनका से पंत को फटकार मिलना तय लगता है, क्योंकि इस सीजन में पंत की लगातार गलतियां एलएसजी के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं।