Ayodhya - Bhartiya Basti

गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
नवरात्र के पहले दिन अगर आप अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा. 19 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच रही हैं. उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

राम मंदिर में बदलेगा दर्शन का समय

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर में दर्शन का समय अस्थायी रूप से बदला गया है. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी प्रकार का वीआईपी पास मान्य नहीं होगा. हालांकि इस बार एक खास बात यह है कि पूरा कार्यक्रम चलते रहने के बावजूद बाकी समय में श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे. पहले हुए वीआईपी कार्यक्रमों में पूरी तरह दर्शन रोक दिए जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

श्री राम यंत्र की स्थापना भी होगी

इस अवसर पर राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

आज रात 11 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

अयोध्या में भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए 18 मार्च की रात 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है. इसका असर सिर्फ श्रद्धालुओं पर ही नहीं बल्कि कई प्रमुख मार्गों पर चलने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा.

इन रास्तों से होकर जाएंगे वाहन

गोरखपुर से संतकबीर नगर तक हाईवे खुला रहेगा इसके बाद मंडूरिया तिराहा से कटका, मैनसीर, धनघटा होते हुए बिठुरघाट फ्लाईओवर से अंबेडकरनगर और दोस्तपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्जन होगा अयोध्या की सीमा में केवल एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा.

कब खुलेगा हाईवे

यह ट्रैफिक डायवर्जन 19 मार्च को कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 5 बजे के आसपास हटाया जाएगा, जिसके बाद सामान्य यातायात फिर से शुरू हो जाएगा.

अन्य जिलों के लिए भी डायवर्जन प्लान

अयोध्या रूट डायवर्जन मैप

सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूरेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़े जाएंगे

रायबरेली से आने वाले हलियापुर से डायवर्ट होंगे

आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोहिला मोड़ से दोस्तपुर होते हुए एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे

बाराबंकी की तरफ से आने वाले पिटेरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होते हुए डायवर्ट होंगे

बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोनीपुर से नवाबगंज गोंडा की तरफ भेजा जाएगा

यूपी के इस जिले को मिलेगी एक और नई वंदे भारत, देखें रूट
उत्तर प्रदेश को देश की पहली वंदे भारत ट्रेन मिली थी, जो वाराणसी से दिल्ली तक चली थी. अब यूपी के कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है. वंदे भारत एक अच्छी और आरामदायक ट्रेन है. इसमें आपको दूसरी ट्रेनों जैसी झटके वाली सवारी या गंदगी नहीं मिलती. हाँ, इसके टिकट का दाम थोड़ा ज्यादा है, लेकिन सुविधा भी उतनी ही अच्छी मिलती है.

वंदे भारत ट्रेन को रेलवे में ज्यादा प्रायोरिटी दी जाती है. इसका मतलब यह है कि अगर किसी रूट पर कोई सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत के आगे चल रही हो और उसकी स्पीड कम कर रही हो, तो उस सुपरफास्ट ट्रेन को रोक दिया जाता है और वंदे भारत को पहले जाने दिया जाता है. इससे ट्रेन अपने समय पर गंतव्य तक पहुँच सके.

इन्हीं सुविधाओं को देखते हुए हर कोई चाहता है कि उनके रूट पर भी वंदे भारत चले, जिससे यात्रा आसान हो जाए. अब अयोध्या को एक और वंदे भारत मिल सकती है, जो चित्रकूट यानी मध्य प्रदेश की तरफ चलेगी. अभी भी चित्रकूट और अयोध्या के बीच ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इस रूट पर अभी इतनी आरामदायक ट्रेन नहीं है. रेलवे इस नई वंदे भारत के रूट और टाइमिंग पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि जनवरी तक यह ट्रेन यूपी और एमपी के लिए चलनी शुरू हो सकती है.