mumbai - Bhartiya Basti

यूपी से मुंबई, पुरी और कटरा के लिए चलेंगी नई ट्रेनें, अपग्रेड हुआ स्टेशन
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या में विशेष बढ़ोतरी की जा रही है. अब मुंबई, कटरा और पुरी के लिए नई सीधी ट्रेनें शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलते ही इनके समय सारिणी पर काम शुरू हो जाएगा. इन ट्रेनों के संचालित होने से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है.

स्टेशन अपग्रेडेशन पर हुआ बड़ा निवेश

गोमती नगर स्टेशन के आधुनिकीकरण का सपना भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था. केंद्र सरकार ने इस योजना को साकार करते हुए स्टेशन के नवीनीकरण पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च किए. स्टेशन को हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है. पहला चरण पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि दिसंबर तक दूसरा फेज भी समाप्त कर दिया जाएगा.

यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं और विकल्प

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गोमती नगर स्टेशन का महत्व तेजी से बढ़ रहा है. आने वाले समय में यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. जानकारी के अनुसार, पुरी के लिए जो ट्रेन चलाई जाएगी वह साप्ताहिक होगी और हफ्ते में एक दिन संचालित होगी.

अभी तक पुरी जाने वालों को केवल चारबाग से चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था, परंतु अब एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा. वहीं, मुंबई के लिए जो ट्रेन प्रस्तावित है, वह नियमित रूप से चलेगी, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा होगी.

कनेक्टिविटी में हो रही है लगातार बढ़ोतरी

पिछले कुछ सालों में रेलवे प्रशासन ने गोमती नगर स्टेशन से कई नए शहरों तक सीधी ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं. पटना, गोरखपुर, दरभंगा, मालदाटाउन, कामाख्या और जयपुर जैसे प्रमुख शहर अब इस स्टेशन से जुड़े हुए हैं. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिली है. अब रेलवे का फोकस मुंबई, पुरी और कटरा के लिए सीधी ट्रेनों पर है. खबरों के मुताबिक, इन गंतव्यों के लिए दिसंबर तक ट्रेनें शुरू करने की तैयारी है और अधिकारी रेलवे बोर्ड से लगातार संपर्क में हैं.

यूपी के इस जिले को मिलने जा रही है नई वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश वासियों को रेलवे की तरफ से नई सौगात मिलने जा रही है. अब उत्तर प्रदेश से मुंबई तक का सफर और भी सुगम और सरल होने वाला है. रेलवे मंत्रालय ने एक नई योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से मुंबई के मध्य स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है, जो आने वाले 2 महीनों में पटरियों पर नजर आ सकती है.

यह अत्याधुनिक ट्रेन जुलाई महीने से अलीगढ़ से मुंबई के बीच संचालित की जा सकती है. फिलहाल इस प्रस्ताव पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अंतिम मुहर लगाने की प्रक्रिया में हैं. यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो यह ट्रेन बरेली और अलीगढ़ से होकर आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल और मनमाड़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकती हुई केवल 10 घंटे में मुंबई तक का सफर तय करेगी. रेलवे ने इस ट्रेन के लिए स्पीड ट्रायल भी प्रारंभ कर दिया है, जिसमें यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है. अगर हम इस ट्रेन की विशेषताओं की बात करें तो, इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी टू-टियर और एसी थ्री-टियर की श्रेणियां शामिल होंगी. यह ट्रेन कुल 823 यात्रियों को एक साथ सफर करने की सुविधा देगी. सीटें पूरी तरह से आरामदायक होंगी और सुरक्षा के लिहाज से हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सिस्टम, स्वचालित दरवाजे और इमरजेंसी कम्युनिकेशन की सुविधाएं मौजूद रहेंगी.

वर्तमान में अलीगढ़ से मुंबई जाने के लिए हफ्ते में केवल एक ही दिन ट्रेन की सुविधा है, जिसकी वजह से यात्रियों को महीनों पहले रिजर्वेशन कराना पड़ता है. बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर इतना अधिक दबाव है कि 2-3 महीने पहले टिकट बुक करना जरूरी हो जाता है. यही कारण है कि रेलवे ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस नई स्लीपर वंदे भारत सेवा की योजना बनाई है. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि बरेली से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालन की तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि, अंतिम टाइमटेबल और संचालन की तारीख निश्चित नहीं हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि अलीगढ़ स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिल सके. रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी प्राप्त होते ही यह ट्रेन यात्रियों की सेवाओं के लिए संचालित कर दिया जाएगा. देशभर में वंदे भारत ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, यह नई सेवा भी यात्रियों को काफी पसंद आ सकती है.

क्या होगा स्लीपर वंदे भारत का रूट?

इस ट्रेन का प्रस्तावित रूट कुछ इस प्रकार होगा:- बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ होते हुए यह ट्रेन मुंबई पहुंच जाएगी. वर्तमान में उत्तर प्रदेश से मुंबई तक की दूरी लगभग 1350 किलोमीटर है, जिसे पारंपरिक ट्रेनें 16 से 17 घंटे में तय करती हैं. वहीं, स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी महज 10 घंटे में तय कर लेगी, जिससे यात्रियों का समय भी बचेगा और सफर भी आरामदायक होगा.