siddharthnagar news news in Hindi - Bhartiya Basti

यूपी के इस गांव में फ्री वाई-फाई और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा, युवाओं को होगा लाभ
उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित सिद्धार्थनगर जनपद की असकरनपुर ग्राम पंचायत तेजी से डिजिटल परिवर्तन की ओर बढ़ हो रही है. गांव को "डिजिटल विलेज" के रूप में निर्मित करने की दिशा में प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. गांव में फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत 20 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं. इनमें से 11 स्थानों पर पहले ही वाई-फाई उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं. इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण अपने घरों में बैठकर ही इंटरनेट की सुविधाओं का लाभ ले पा रहे हैं. इससे न सिर्फ मनोरंजन के साधनों तक पहुंच आसान हुई है, बल्कि स्कूली बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी पढ़ाई में मदद मिल रही है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जहां वाई-फाई हॉटस्पॉट लगे हैं, वहां सीसीटीवी कैमरों को भी स्थापित किया जा रहा है. 4 स्थानों पर कैमरे पहले ही इंस्टॉल हो चुके हैं और बाकी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे.

असकरनपुर गांव की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है:- वातानुकूलित डिजिटल लाइब्रेरी, जो पंचायत भवन परिसर में संचालित हो रही है. यह लाइब्रेरी सुबह से लेकर रात 8:00 बजे तक विद्यार्थियों के लिए खुली रहती है, जहां वे शांत और ठंडे वातावरण में अध्ययन कर सकते हैं. वर्तमान में लगभग 40 से 50 छात्र जिनमें पास के गांवों के भी कई बच्चे शामिल हैं इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. गांव की कुल जनसंख्या करीब 4 हजार है, और इस पहल से बड़ी संख्या में छात्रों का शैक्षिक भविष्य उज्जवल होता दिखाई दे रहा है. स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में भी परिवर्तन किए गए हैं. पंचायत परिसर में एक आधुनिक स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया गया है, जहां बच्चे तैराकी का अभ्यास कर रहे हैं. ग्रामीणों का मानना है कि इन आधुनिक सुविधाओं से न सिर्फ बच्चों का शारीरिक विकास होगा बल्कि गांव का नाम भी जिले और प्रदेश स्तर पर रोशन होगा.

असकरनपुर सिर्फ तकनीक या शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव में भी मिसाल बन रहा है. हर साल यहां पौधरोपण अभियान चलाया जाता है. गांव में स्थित नर्सरी से आसपास के क्षेत्र को भी पौधे वितरित किए जाते हैं. एक हेक्टेयर भूमि पर विकसित "आयुष वन" में पीपल, नीम, बरगद, अर्जुन, हरसिंगार जैसे औषधीय और छायादार वृक्ष लगाए गए हैं. बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह के अनुसार, असकरनपुर में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक हैं. साल 2023 में ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत 10 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया था. इसके अतिरिक्त साल 2024 में गांव को आईएसओ प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ. गांव में भव्य और स्वच्छ ग्राम सचिवालय, जन सेवा केंद्र, एकीकृत कूड़ा प्रबंधन केंद्र, हरा-भरा पार्क, खेल मैदान, अमृत सरोवर और आयुष वाटिका जैसे विकास कार्य संपन्न हो चुके हैं. ग्राम प्रधान आशा देवी ने बताया कि पंचायत जल्द ही "सद्भावना लॉन" की स्थापना करेगी, जहां धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे. साथ ही, यह स्थान बेसहारा बुजुर्गों के लिए आश्रय स्थल के रूप में भी कार्य करेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार की राशि का समुचित इस्तेमाल किया जाएगा.

यूपी में इस नई रेल लाइन को लेकर काम तेज, इन दो स्टेशन का भी निर्माण शुरू
प्रदेश में रेल लाइन परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ करवाया जा रहा है. इसका केवल और केवल उद्देश्य सीमा से सटे क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना पहले प्राथमिकता है जिससे स्थानीय लोगों को यातायात में सुविधा हो और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए.

रेल लाइन निर्माण की बढ़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में खलीलाबाद और बहराइच नई रेल लाइन बिछाने का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है इस रेलवे प्रोजेक्ट के माध्यम से खेसरहा और बांसी मैं स्टेशन निर्माण करने का टेंडर प्रावधान पूरा हो चुका है वर्तमान और भविष्य में रेल लाइन बिछाने और खेसरहा स्टेशन निर्माण कार्य तीव्र गति से मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है. इसी बीच बतसा और भलुहा गांव के आसपास रेल लाइन बिछाने के लिए गिट्टी और पटरी बिछाने का कार्य क्रॉस बोल्डर भी मौके पर उपस्थित हो गया है.

अब रेल लाइन निर्माण का कार्य तीव्र गति को देखकर स्थानीय लोगों में अपार हर्ष का विषय पर चर्चा किया जा रहा है. बहराइच से खलीलाबाद तक 240 किलोमीटर लगभग लम्बी नई रेल बिछाने का कार्य अक्टूबर माह 2018 में मंजूरी मिल चुकी थी. अब इस योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए 4940 करोड रुपए की राशि की स्वीकृति मिल चुकी है. इसे लेकर वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिले के बांसी और डुमरियागंज के आसपास क्षेत्र से गुजरने वाली नई रेललाइन के लिए तहसील के 85 गांव के किसानों की भूमि अधिकृत करवाई जाएगी.

निर्माण कार्य की परियोजना की समय सीमा

एक सर्वे के मुताबिक बताया गया है कि इस रूट का सबसे बड़ा स्टेशन होगा यहां यात्रियों के लिए उच्चतम श्रेणी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी यहां पर्याप्त ट्रैक क्षमता होगी ताकि अधिकतम ट्रेनों का संचालन संभव रूप से हो सके. इसी दौरान बांसी तहसील के अधिकतर गांवों के किस की भूमि अधिकृत करवाई जा रही है कुछ गांव में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में होकर खत्म हो चुकी है. बांसी स्टेशन का निर्माण गौरी गांव के पास छितौना और कोल्हुआ चकवा ग्राम सभा के मध्य होना सुनिश्चित किया गया है

वहीं खेसरहा रेलवे स्टेशन का निर्माण पीढ़ियां और बतसा गांव के बीच में करवाया जा रहा है वर्तमान समय में खेत खाली होने के कारण रेलवे लाइन और रेल स्टेशन के लिए मिट्टी पटाई का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है रेल लाइन बिछाने और स्टेशन निर्माण की भूमि पर 10 से 12 फीट ऊंचाई तक मिट्टी की ढलाई करवाई जा रही है रेल लाइन के लिए बत्सा, आसानगाढ़ा और भलुहा गांव के आसपास बोल्डर भी गिरवाय जा रहे हैं.