DM Basti जिलाधिकारी बस्ती - Bhartiya Basti

बस्ती में डीएम के आदेश के बाद बदलेगा न्याय मार्ग, बनेगी चौड़ी रोड
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्थित बस्ती में इन दिनों एक अलग ही रफ्तार दिखाई दे रही है. शहर की खूबसूरती बढ़ाने का कार्य अब कचहरी क्षेत्र के सबसे व्यस्त रास्ते, न्याय मार्ग तक पहुंच चुका है.

नया रूप देने की तैयारी शुरू

जिले में स्थित कंपनीबाग चौराहे को दुरुस्त और आकर्षक बनाने के बाद प्रशासन की नज़र अब न्याय मार्ग पर टिक गई है. ऐसा रास्ता, जो रोज़ अफसरों, वकीलों से लेकर आम नागरिकों तक हजारों कदमों और वाहनों का बोझ उठाता है, अब पूरी तरह बदला जाने वाला है. जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका की जगह अब बस्ती विकास प्राधिकरण (BDA) इस सड़क को निखारने की जिम्मेदारी संभालेगा.

फोरलेन जैसी चौड़ाई, दोनों ओर पक्के नाले

कटरा से कचहरी चौराहे तक फैला यह एक किलोमीटर का मार्ग अब बड़ेवन–कंपनीबाग फोरलेन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी, दोनों ओर सीसी नाले बनेंगे, पुराने टूटे हिस्सों को पूरी तरह हटाकर सड़क को नया आकार दिया जाएगा. करीब एक महीने पहले से ही इस योजना पर बात चल रहा था, अब डीएम की सहमति के बाद बीडीए ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है.

बजट की पहली बड़ी मांग

बीडीए अब तक अपने अवस्थापना मद पर ही काम करता आया है जैसे मालवीय मार्ग की मरम्मत और स्टेशन रोड पर नाले का निर्माण. लेकिन इस बार मामला बड़ा है. इसलिए बीडीए पहली बार सरकार से किसी सड़क को उन्नत करने के लिए विशेष बजट की मांग करेगा. यह प्रस्ताव तैयार होकर जल्द सरकार को भेजा जाएगा.

कचहरी क्षेत्र का न्याय मार्ग

यह सड़क पूरे कचहरी क्षेत्र की जान है. इसी पर निर्भर है:-

विकास भवन

कलेक्ट्रेट

जिला पंचायत भवन

एसपी कार्यालय

जिला सहकारी बैंक

जिला न्यायालय और बार एसोसिएशन

अधिवक्ताओं की बैठकी स्थल

सर्किट हाउस, बस्ती क्लब, डीएम एवं कमिश्नर आवास

सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यहां वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है. इतनी भीड़ कि कभी-कभी अफसरों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं. हूटर बजते हैं, पर भीड़ का जाल जल्दी नहीं टूटता.

सड़क की वर्तमान हालत चिंता बढ़ाती है

सिर्फ सात मीटर चौड़ी यह सड़क अब जर्जर हो चुकी है. कई जगह गड्ढे, एसपी कार्यालय और जिला पंचायत भवन के सामने टूटी सतह, बरसात में जलभराव, ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे चौड़ा करना अब जरूरी हो गया है. नई योजना के अंतर्गत इसकी मरम्मत नहीं, बल्कि पूरी तरह से नया निर्माण किया जाएगा. एडीएम/सचिव बीडीए प्रतिपाल सिंह के अनुसार, “प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा.”

चार करोड़ की योजना, परिवर्तन की उम्मीद

लगभग 4 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट से इस सड़क और दोनों ओर नाले का निर्माण प्रस्तावित है. बड़ेवन–कंपनीबाग तक सड़क का रूप बदल चुका है, कंपनीबाग चौराहे की चमक नई पहचान बन चुकी है अब न्याय मार्ग ही बचा है, और प्रशासन इसे भी उसी तरह संवारने को तैयार है. न्याय मार्ग का पुनर्निर्माण इस इलाके की सबसे जरूरी आवश्यकता बन चुका है.

बस्ती में सीएम योगी के आने से पहले सड़क पर दौड़ीं जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, वीडियो वायरल
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बस्ती पहुंचे.उनका हेलीकॉप्टर श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद वे कार से सीधे सदर अस्पताल चौराहे स्थित ब्रह्मलीन नन्दा बाबा आश्रम पहुंचे.यहाँ मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री देशबन्धु नन्दानाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तपसीधाम के महंत जय बक्शदास, भदेश्वनाथ के महंत दिव्यांशु, डारीडीहा के महंत अजेश्वर, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर उपस्थित रहे.

फ्लीट अलर्ट का मैसेज और अफसरों की दौड़

इसी बीच फ्लीट अलर्ट का मैसेज मिलते ही डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी अभिनंदन तत्काल सड़क पर दौड़ते नजर आए.दोनों अधिकारी सीएम को रिसीव करने की तैयारी में थे, और कुछ ही क्षणों में उनके पीछे पूरा प्रशासनिक अमला भी दौड़ पड़ा.अफसरों के दौड़ते हुए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का ध्यान खींचा.

https://twitter.com/bhartiyabasti/status/1990661021506416981

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए सेफ हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

फ्लीट अलर्ट का क्या होता है मतलब ?

फ्लीट अलर्ट का मतलब होता है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सभी गाड़ियाँ तैयार रहें और सभी अधिकारी व सुरक्षा कर्मी अपनी-अपनी जगह पर पहुँच जाएँ ताकि काफ़िला किसी भी समय आगे बढ़ सके. इसी कारण डीएम ने फ्लीट अलर्ट कहा.